#uppolice #dgpup #ghaziabad #ghaziabadnews #ghaziabadpolice #muradnagar #muradnagarnews #nationnews18 – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Fri, 15 Mar 2024 08:10:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png #uppolice #dgpup #ghaziabad #ghaziabadnews #ghaziabadpolice #muradnagar #muradnagarnews #nationnews18 – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 गाज़ियाबाद कोर्ट से चकमा देकर फरार हुए युवक को मुरादनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार https://nationnews18.com/4225/ https://nationnews18.com/4225/#respond Fri, 15 Mar 2024 08:10:31 +0000 https://nationnews18.com/?p=4225 जेल जाने के डर से जमानती वारंट का एक आरोपी गुरुवार को अदालत परिसर से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वही मुरादनगर पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी रही जिसको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दे कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में रहने वाले अब्दुल कलाम को पुलिस ने लूट के प्रयास में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जमानत मिलने के बाद से अब्दुल कलाम अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। वारंट रिकॉल करने के लिए गुरुवार को अब्दुल कलाम एडीजे-13 की अदालत में उपस्थित हुआ। इसी दौरान उसे आभास हो गया कि उस जेल भेजा जा रही है। थाना मुरादनगर से गिरफ्तार होकर ADJ 13 में आया था कोर्ट मोहरिर जब साइन करा रहा था तभी कोर्ट से भाग गया था। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि गाज़ियाबाद कोर्ट परिसर से वारंट पर आए लूट का आरोपी अदालत से फरार हुआ था जिसको मुरादनगर पुलिस टीम ने कुछ ही घंटो मे दोबारा गिरफ्तार कर सुसंगत धारों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

]]>
https://nationnews18.com/4225/feed/ 0
गाजियाबाद में डीसीपी ट्रांस हिंडन बने “आईपीएस ऑफिसर निमिष पाटिल” https://nationnews18.com/3749/ https://nationnews18.com/3749/#respond Thu, 04 Jan 2024 09:35:20 +0000 https://nationnews18.com/?p=3749 कड़ी मेहनत के साथ निरंतर कार्य करने पर एक बेहतरीन मुकाम मिलता ही जिसका जीता जागता उदाहरण काबिल आईपीएस ऑफिसर निमिष पाटिल का है जो गाजियाबाद एसीपी कोतवाली पर पिछले दिनो रहे अब डीसीपी के पद पर प्रमोशन कर दिया गया। बुधवार को एडिशनल सीपी दिनेश कुमार पी. ने निमिष पाटिल के कंधों पर अशोक चिन्ह लगाया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। देर शाम पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने निमिष पाटिल को डीसीपी ट्रांस हिंडन के पद पर पोस्ट कर दिया। जबकि डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल को डीसीपी मुख्यालय बनाया गया है। निमिष पाटिल का नाम तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों में लिया जाता है। पूर्व में वह एसीपी मसूरी और एसीपी कोतवाली के पद पर तैनात रहते हुए कई बड़े काम कर चुके हैं। उनकी काबलियत को देखते हुए ही प्रोमोशन के ठीक बाद गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र को अपराध की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। इसके चलते निमिष पाटिल को वहां अपराध पर काबू पाने व अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए भेजा गया है। अनुभवी आईपीएस ऑफिसर निमिष पाटिल को नेशन न्यूज़ 18 टीम की ओर से उनको ढ़ेरो शुभकामनाएं।

]]>
https://nationnews18.com/3749/feed/ 0
न्यू ईयर को लेकर मुरादनगर पुलिस अलर्ट, चप्पे-2 पर पुलिस तैनात https://nationnews18.com/3679/ https://nationnews18.com/3679/#respond Sun, 31 Dec 2023 03:29:03 +0000 https://nationnews18.com/?p=3679 गाजियाबाद पुलिस ने दिशानिर्देश जारी किया है कि सहायक पुलिस आयुक्त की पूर्वानुमति के बिना कोई भी व्यक्ति या समूह नए साल की पूर्वसंध्या या नए साल पर किसी तरह का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा. किसी भी निजी या सार्वजनिक कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित शोर सीमा से अधिक लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा. अगर ऐसा करते पाए गए तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी वही गाजियाबाद कमिश्नर ने पूरे जिले की पुलिस को हाई-अलर्ट पर रखा हुआ है जिसम ग्रामीण जोन के कस्बा मुरादनगर थानाध्यक्ष मुकेश सौलंकी अपने दलबल के शहर में गश्त व पूरी मुस्तैदी बनाए हुए है। बाजारो व शहर के मुख्य चौराहे पर न्यू ईयर को लेकर पुलिस अपनी नजरे बनाए हुए है वही एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने कहा कि शहर में पुलिस को मुस्तैदी से तैनात किया गया है। शहर के प्रमुख चौराहें पर पुलिस चैकिंग करेगी। वही सार्वजनिक स्थलों पर खडे होकर कोई शराब का सेवन न करे और न ही सडकों पर हुडदंग करे। अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

]]>
https://nationnews18.com/3679/feed/ 0
मुरादनगर: गंगनहर से पुलिस बूथ ही गायब,महंत ने होटल संचालक पर लगाए लापरवाही के आरोप https://nationnews18.com/3506/ https://nationnews18.com/3506/#respond Wed, 13 Dec 2023 03:45:41 +0000 https://nationnews18.com/?p=3506 सोना-चांदी, पैसा और इंसान और चोरी होने की आपने अनेको खबरे पढ़ी और देखी होंगी मगर गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर में अजीबोगरीब चोरी की वारदात सामने आई है जिसको जानकर आप दंग और हैरान रह जाएंगे। आपको बता दे कि मुरादनगर गंगनहर के प्राचीन शनि मन्दिर सेवा समिति (रजि0) छोटा हरिद्वार के महंत मुकेश गोस्वामी ने मुरादनगर थाने मे तहरीर दी है जिसमे उन्होने बताया है कि तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ से प्राचीन शनि मंदिर गंगा घाट छोटा हरिद्वार की सुरक्षा हेतु निवेदन किया गया था। जिसके तुरंत बाद लोहे से निर्मित एक पुलिस बूथ गंग नहर घट के ऊपर एक बड़े वृक्ष के नीचे गंग नहर पुलिस चौकी के द्वारा स्थानीय लोगों से मदद लेकर स्थापित कराया गया था, जो कि काफी समय से वहां रखा गया था। उक्त बूथ होने से यहां तैनात पुलिस कर्मियों को ठंड, धूप व बरसात आदि से बचाव हो जाता था। उक्त बूथ को कुछ समय पूर्व गंग नहर फूड पाइंट संचालक हाजी तोहीद आलम पुत्र नूर अहमद व उसके साथी आदिल व नदीम पुत्रगण खलील निवासीगण मुरादनगर एक क्रैन की मदद से उठवाकर अपने होटल के पास उठवाकर ले गए थे। उस समय मंदिर सेवादारों के पूछे जाने पर होटल संचालक हाजी तौहीद आलम ने कावंड़ मेले का हवाला देते हुए कुछ समय ऊंचे स्थान पर रखवाकर निगरानी कराने की बात कही थी तथा कांवड़ मेले के बाद उक्त पुलिस बूथ वापस मंदिर घाट पर रखवाने का आश्वासन दिया था। काफी समय बीत जाने उपरांत भी पुलिस बूथ मंदिर व घाट की सुरक्षा हेतु वापस न आने पर होटल संचालक से निवेदन भी किया गया कि वह पुलिस बूथ पुनः पूर्व स्थान पर स्थापित कराए,मगर वह आनाकानी करते रहे। जिसकी वजह से अब वह पुलिस बूथ होटल के पास से भी गायब है। महंत ने पुलिस से गुहार लगाई है कि गायब हुए पुलिस बूथ को ढुंढवाकर पुनः पूर्व स्थल पर स्थापित कराया जाए, ताकि मंदिर व घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की निगरानी सुचारू रूप से पुलिस द्वारा होती रहे।

]]>
https://nationnews18.com/3506/feed/ 0
मुरादनगर : कस्बा चौकी इंचार्ज की डुप्लीकेट फेसबुक आईडी से पत्रकार समेत कई से मांगे गए पैसे https://nationnews18.com/3475/ https://nationnews18.com/3475/#respond Fri, 08 Dec 2023 02:39:20 +0000 https://nationnews18.com/?p=3475 गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर में बृहस्पतिवार की सुबह तड़के कस्बा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिहं की फेसबुक आईडी से हैकर्स ने पैसे मांगने का सिलसिला शुरू किया जिसमें उनके जानकारों ने चौकी इंचार्ज को फोन कर जानकारी दी। वही इस डुप्लीकेट फेसबुक आईडी की रिपोर्ट उन्होने साइबर क्राइम को दी जिसकी जांच की जा रही है।

पूरा मामला

बृहस्पतिवार की सुबह हमारे संवाददाता अबशार उलहक को फेसबुक मैसेंजर पर कस्बा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह की फेसबुक आईडी से मैसेज आने शुरू हुए जिसमें हालचाल लेने के बाद सीधा खुद को बीमार बताकर 10 हजार रूपए अपने नंबर पर पेटीएम कराने पर जोर दिया जा रहा था। हमारे संवाददाता अबशार उलहक इस चैट के दौरान जान गए थे कि ये सब फ्रॉड हो रहा है। इस मामले की जानकारी तुरंत चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह को दी गई जिससे वो भी इस बात से हैरान थे।

कस्बा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताई सच्चाई

चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने हमारा संवाददाता अबशार उलहक को बताया कि ये फेसबुक आईडी उनकी नही है किसी ने उनके कुछ फोटो से उनके नाम से डुप्लीकेट आईडी बनाई हुई है। शाम होने तक वो कई लोगों से पैसो की डिमांड कर चुका है वही दूसरी तरफ इस मामले के बारे मे साइबर सैल को अवगत करा दिया है वही चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने अपनी रियल फेसबुक आईडी से लोगों को अवगत करा कर होशियार कर दिया है। वही लोगों से उस डुप्लीकेट आईडी की फेसबुक रिपोर्ट करके उसको बंद करने का आग्रह किया।

]]>
https://nationnews18.com/3475/feed/ 0