rajasthan_news – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Tue, 04 Apr 2023 17:36:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png rajasthan_news – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 चंबल के नहरी पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण,पानी नही तो वोट नही का नारा https://nationnews18.com/2118/ https://nationnews18.com/2118/#respond Tue, 04 Apr 2023 05:15:44 +0000 https://nationnews18.com/?p=2118 अलावड़ा। कस्बे के समीप ग्राम पंचायत चिड़वाई के ग्रामीण व क्षेत्र के किसानों ने
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के साथ चंबल के नहरी पानी की मांग को लेकर मालपुर मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है गांव के पास से गुजरने वाली रूपारेल नदी में सालो से पानी नही आया है. आस पास के क्षेत्र का जलस्तर घटता जा रहा है। स्तिथि ऐसी है की किसानों के चलने वाले बरवाला में ना तो अब पानी रहा है और ना ही सेकड़ों फिट पर भी किसानोंं के नए बोरवेल सफल नही हो पाते।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रभारी विरेंद्र मोर ने जानकारी देते हुए बताया की 2017 में तैयार हुई ईआरसीपी परियोजना की डीपीआर में अलवर जिले को पानी उद्योगपतियों और डीएमआईसी इंडस्ट्रीज के लिए प्रस्तावित है जो की किसानों के साथ सरकार द्वारा धोखा है। चंबल के नहरी पानी पर पहला हक आसपास क्षेत्र के किसान का है। अलवर सहित 13 जिलों में लगातार ईआरसीपी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का आंदोलन चल रहा है। क्षेत्र में भी लगातार ईआरसीपी जनजागरण अभियान चला रहे है। इसी संबंध में क्षेत्र के किसान व लोगों के
घर-घर, गांव-गांव जाकर जागरूकता करा नहरी पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे और आने वाले समय में नेताओ और राजनीतिक पार्टियों से जवाब मांगा जाएगा की आखिर ईआरसीपी परियोजना जो 2023 में पूरी हो जानी थी लेकिन अब तक शुरू भी नहीं हुई इसलिए सब ग्रामीणों की मांग है की राज्य सरकार हमारे क्षेत्र के छोटे नदी-बांधो को परियोजना से जोड़े और केंद्र सरकार ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करे ताकि क्षेत्र के किसानों को लाभ मिले सके और दोनो सरकारें ईआरसीपी परियोजना पर मांगो को पूरा करते हुए काम चालू नही करती तो आने वाले समय में ग्रामीण पानी नही तो वोट नही के नारे के साथ राजनीतिक पार्टियों और नेताओ का बहिष्कार करेंगे।इस दौरान धरने में गांव चिड़वाई, बरवाड़ा, मालपुर, मिलकपुर और जाडोली के पूर्व नशनल युथ वॉलियंटर सतवीर जाडोली,रामचरण ,कृष्ण रसवाड़ा ,नरेश ,राकेश, रतन सिंह,कालीदास आदि व क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

]]>
https://nationnews18.com/2118/feed/ 0
जानिए राजस्थान में 1 अप्रैल से क्या-क्या बदलने वाला है:किसे क्या मिलेगा और क्या होगा फायदा https://nationnews18.com/2059/ https://nationnews18.com/2059/#respond Fri, 31 Mar 2023 20:00:57 +0000 https://nationnews18.com/?p=2059 1 अप्रैल यानी नए फाइनेंशियल ईयर के साथ आपके जीवन में बहुत कुछ बदल जायेगा । कई सुविधाओं के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा तो 100 यूनिट फ्री बिजली से लेकर किराया तक में आपको छूट मिलने वाली है।

गैस सिलेंडर सस्ता मिलेगा, बिजली के बिल अब किसान और आम उपभोक्ताओं दोनों को थोड़े राहत देने वाले हैं। इसके साथ ही सरकार की कई योजनाएं भी 1अप्रैल से लागू हो जाएगी।

1 अप्रैल से क्या-क्या बदलने वाला है

फ्री बिजली
प्रदेश के 11 लाख किसानों को 2000 यूनिट महीने तक फ्री बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। किसान को रोज 66 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। फ्री बिजली का फायदा कृषि कनेक्शन पर मिलेगा। साथ ही आम बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट महीने तक फ्री बिजली मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में किसानों को 2000 यूनिट हर महीने तक किसानों और आम उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री देने की घोषणा की थी।

पालनहार योजना वाले 6.50 लाख अनाथ बच्चों को अब 1500 रुपए मिलेंगे
पालनहार योजना में शामिल 6.50 लाख अनाथ बच्चों को एक अप्रैल से हर महीने बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा। 6 साल तक के बच्चों को हर महीने मिलने वाला पैसा 500 से बढ़ाकर 750 रुपए होगा। 7 साल से 18 साल के बच्चों को 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। यह बढ़ा हुआ पैसा 1 अप्रैल से लागू होगा।

रोडवेज बसों में महिलाओं का आधा किराया
1 अप्रैल से राजस्थान में रोडवेज की बसों में आधा किराया ही देना होगा। महिलाओं को रोडवेज किराए में छूट 30 से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की बजट घोषणा आज रात 12 बजे बाद से ही लागू हो जाएगी। राजस्थान की सीमा में रोडवेज की बसों में यह छूट मिलेगी। यह छूट रोडवेज की लोकल और एक्सप्रेस बसों में मिलेगी, लेकिन वॉल्वो-स्केनिया बसों में ये सुविधा नहीं मिलेगी।

चिरंजीवी योजना से 25 लाख तक इलाज
चिरंजीवी योजना में 1 अप्रैल से 25 लाख तक का इलाज करवा सकेंगे। अब तक 10 लाख रुपए तक का इलाज करवा सकते थे। 1 अप्रैल से इसकी लिमिट 25 लाख तक हो जाएगी। चिरंजीवी योजना में शामिल परिवारों का एक्सीडेंट बीमा भी 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख हो जाएगा।

महिला सम्मान स्कीम शुरू होगी
बजट में 7.5% ब्याज दर के साथ ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट’ लॉन्च की गई है। महिलाएं 2 सालों के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी। अभी देश में 78% कामकाजी महिलाएं भी गोल्डन रूल ऑफ सेविंग यानी 20% बचत भी नहीं करती हैं। 2 लाख रुपए की स्कीम से दो साल में 32 हजार रुपए का फायदा होगा।

500 रुपए में गैस सिलेंडर
उज्ज्वला योजना वाले परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। हर महीने री-फिलिंग के केवल 500 रुपए देने होंगे बाकी पैसा राज्य सरकार भरेगी। सीएम ने राहुल गांधी की यात्रा में मालाखेड़ा की सभा में इसकी घोषणा की थी। इसके बाद बजट में इसकी घोषणा की थी। इसे एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।

 1000 रुपए मिनिमम पेंशन होगी
प्रदेश में 1 अप्रैल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन कम से कम 1000 रुपए मिलेगी। 1 अप्रैल से पेंशन बढ़ जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 15 फीसदी अपने आप बढ़ेगी।

डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन सस्ता होगा
डीजल वाहनों पर वन टाइम टैक्स 2 फीसदी कम होगा। अब तक डीजल के फोर व्हीलर वाहनों पर रजिस्ट्रेशन के वक्त दो फीसदी वन टाइम टैक्स लगता था। अब डीजल-पेट्रोल वाहनों पर बराबर वन टाइम टैक्स लगेगा।

पार्ट टाइम कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर 3 लाख तक मिलेंगे
सरकार में पार्ट टाइम काम कर रहे कर्मचारियों के रिटायर होने पर अब 2 से 3 लाख रुपए का रिटायरमेंट पैकेज मिलेगा। इसमें होमगार्ड, सरकार में ठेके के रेक्सको कर्मचारी और पार्ट टाइम वाले दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। अब तक पार्ट टाइम कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर सरकार कुछ नहीं देती थी।

शहरी निकाय और पंचायतीराज कर्मचारियों के भत्ते 15 फीसदी बढ़ेंगे
प्रदेश भर में एक अप्रैल से शहरी निकायों और पंचायती राज कर्मचारियों के भत्तों और मानदेय में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इन्हें अब बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष, सभापति, मेयर, वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति मेंबर, जिला परिषद मेंबर, प्रधान और जिला प्रमुखों के भत्ते और मानदेय 1 अप्रैल से 15 फीसदी बढ़ जाएंगे।

सिर्फ छह डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों बिकेंगे
नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फा न्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिक सकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये अल्फान्यूमेरिक कुछ इस तरह से हो सकता है- AB1234

इस नंबर के जरिए ये पता किया जा सकेगा कि सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं।चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद होगी।

]]>
https://nationnews18.com/2059/feed/ 0
राइट टू हेल्थ बिल: डॉक्टर और सरकार आमने-सामने, बेवजह दुःख झेल रही जनता https://nationnews18.com/2038/ https://nationnews18.com/2038/#respond Thu, 30 Mar 2023 14:00:07 +0000 https://nationnews18.com/?p=2038 डॉक्टरों की हड़ताल का असर एसएमएस अस्पताल पर भी पड़ा है। हड़ताल के कारण मरीज इलाज के लिए आने कम हो गए है। हड़ताल से पहले रोज मरीजों के रजिस्ट्रेशन की संख्या 10 हजार से उपर थी। अब वे घट कर आधे से भी काम रह गए है।

डॉक्टर्स ने सरकारी योजनाओं को निजी अस्पतालों में बंद करने का फैसला किया है। प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी के सेक्रेटरी डॉ. विजय कपूर ने बताया कि प्रदेशभर में प्राइवेट हॉस्पिटल ने सरकारी स्कीम्स को बंद करने की लिखित सहमति दे दी है। ऐसे में 1 अप्रैल से राजस्थान के सभी के प्राइवेट हॉस्पिटल में सरकारी स्कीम्स के मास डीएम्पेनेलमेंट की कार्रवाई को पूरा कर लिया जाएगा।

आंदोलनकारी डॉक्टर्स ने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल आज भी जारी है। सरकार के दबाव में कुछ रेजिडेंट भले ही काम पर लौट गए हों। लेकिन JARD ने अपनी हड़ताल को जारी रखा है। 

राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल (Right To Health Bill) के खिलाफ बुधवार को सभी सरकारी डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे। लगभग 19 हजार से अधिक सरकारी डॉक्टर्स सामूहिक अवकाश पर रहे । इससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई हालांकि, आपातकालीन सेवा जरूरत के हिसाब से मिली । इसके पहले ही पिछले कई दिनों से निजी डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. अब सरकारी डाक्टर्स की हड़ताल के बाद राज्य में स्थिति गम्भीर हो चुकी है.

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल s.m.s. में जब हमारी टीम ग्राउंड रिपोर्ट के लिए पहुंची तो वास्तविकता में पाया कि आधे से ज्यादा रोज की संख्या में आने वाले पेशेंट हड़ताल की सुनकर ही नहीं पहुंचे. बहुत अधिक व्यस्त रहने वाले इमरजेंसी डिपार्टमेंट में नाम मात्र के मरीज पहुंच रहे थे. हालांकि बहुत अधिक आवश्यकता होने पर ही मरीजों को यहां भर्ती किया जा रहा था बाकी यथासंभव मरीजों को दवा उपचार देकर वापस घर भेजा गया

एसएमएस में हो रहे रजिस्ट्रेशन की संख्या :-

तारीखमरीजों के रजिस्ट्रेशन
21 मार्च10542
22 मार्च8033
23 मार्च4201
24 मार्च6256
25 मार्च6453
26 मार्च2406
27 मार्च6351

 गुरुवार दोपहर में प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। जिसके बाद डॉक्टर्स का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचा था। जहां डॉक्टर्स की ओर से वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री तक डॉक्टर्स की मांग पहुंचाई।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को डॉक्टर्स की समस्या सुनने के लिए अधिकृत किया है। ऐसे में अब राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्टर्स की समस्याओं की सुनवाई गोविंद सिंह डोटासरा करेंगे। इसके बाद ही सरकार के स्तर पर कुछ फैसला हो सकेगा।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि बिल वापस किसी कीमत पर नहीं होगा। यह डॉक्टर्स को बता दिया गया है। हमने डॉक्टर्स की सभी मांगे मानी हैं। इसके बाद भी अगर कोई बात छूट गई है। तो रूल्स में डाल देंगे। हमें बिल वापसी के अलावा सारी बातें मंजूर हैं। बिल वापस करने की बात करने का डॉक्टर्स का अधिकार नहीं है। क्योंकि यह बिल विधानसभा में सर्वसहमति से ही पास हुआ है। जो गवर्नर के पास जा चुका है, जहां से भी जल्द ही स्वीकृत होने वाला है।

इससे पहले राइट टू हेल्थ बिल पर आंदोलन कर रहे रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने आज से आंदोलन खत्म करके वापस काम पर लौटने का एलान किया है। रेजिडेंट्स के इस आंदोलन से प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक और दूसरे डॉक्टर्स के आंदोलन को बड़ा झटका लगा

]]>
https://nationnews18.com/2038/feed/ 0
नागौर जिले में भात भरने का फिर बना रिकॉर्ड; 6 मामा लाये 2.21 करोड़ कैश, 100 बीघा जमीन, 1 किलो सोना-14 किलो भी दिया https://nationnews18.com/2014/ https://nationnews18.com/2014/#respond Sun, 26 Mar 2023 18:34:11 +0000 https://nationnews18.com/?p=2014  राजस्थान का नागौर जिला एक बार फिर चर्चा में है। रविवार को 6 भाइयों ने अपने भांजे की शादी में 8 करोड़ रुपए का मायरा भरा। ये जब थाली में कैश, ज्वेलरी लेकर पहुंचे तो लोग देखते रह गए। संभवत: यह सबसे बड़ा मायरा है।रायधनु गांव में अपने भांजे की शादी में बहन के 8 करोड़ 15 लाख का मायरा (भात) भरा है।

नागौर के ढींगसरा गांव निवासी मेहरिया परिवार की ओर से यह मायरा रविवार को भरा गया। अर्जुन राम मेहरिया, भागीरथ मेहरिया, उम्मेदाराम मेहरिया, हरिराम मेहरिया, मेहराम मेहरिया, प्रह्लाद मेहरिया अपनी इकलौती बहन भंवरी देवी के मायरा लेकर पहुंचे। इनके भांजे सुभाष गोदारा की आज शादी हुई।

कई किलोमीटर लंबा काफिला

मेहरिया परिवार भांजे का मायरा भरने के लिए सुबह 10 बजे ट्रैक्टर में टेन्ट सजाकर नाचते गाते, अपने-अपने वाहनों से निकले। साथ में हजारों गाड़ियों का काफिला कई किलोमीटर तक पीछे-पीछे चला। काफिले में बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेलर, बसों समेत लग्जरी वाहन भी थे। मायरा में पांच हजार लोग शामिल हुए । सभी मेहमानों को चांदी के सिक्के भी दिए गये। जैसा मायरा लेकर भाई पहुंचे वैसा ही इंतजाम बहन के परिवार वालों ने भी किया।

बहन के बच्चों की शादी होने पर ननिहाल पक्ष की ओर से मायरा भरा जाता है। इसे सामान्य तौर पर भात भी कहते हैं। इस रस्म में ननिहाल पक्ष की ओर से बहन के बच्चों के लिए कपड़े, गहने, रुपए और अन्य सामान दिया जाता है। इसमें बहन के ससुराल पक्ष के लोगों के लिए भी कपड़े और जेवरात आदि होते हैं।

आठ करोड़ पन्द्रह लाख का मायरा

– 2.21 करोड़ रुपए नकद

– एक किलो 125 ग्राम सोना (71 लाख रुपए)

– 14 किलो चांदी (9 लाख 80 हजार रुपए)

– 100 बीघा खेत (4 करोड़ 42 लाख)

– एक बीघा का आवासीय प्लाट (50 लाख)

– एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली अनाज से भरी (7 लाख)

– गांव के प्रत्येक परिवार को डेढ़ तोला चांदी का सिक्का (11 लाख 20 हजार)

आज से 10 दिन पहले भी नागौर 15 मार्च को भी नागौर जिले में तीन किसान भाइयों ने अपनी भांजी की शादी में 3 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च किए थे। ये जब थाली में कैश लेकर पहुंचे तो सभी देखते रह गए थे। इतना ही नहीं तीनों मामा ने मायरे में गिफ्ट के तौर पर गहने-कपड़ों से अनाज तक, ट्रैक्टर-टॉली अन्य सामान भी दिए थे।

]]>
https://nationnews18.com/2014/feed/ 0
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी https://nationnews18.com/1983/ https://nationnews18.com/1983/#comments Thu, 23 Mar 2023 19:21:01 +0000 https://nationnews18.com/?p=1983 बीजेपी हाईकमान में कई राज्यों में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सतीश पूनिया की अध्यक्ष पद से विदाई हो गई है। उनका तीन साल का कार्यकाल 14 सितंबर 2022 को पूरा हो गया था, लेकिन वह लगातार पद पर कार्य कर रहे थे। माना जा रहा है कि लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने यह बदलाव किया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी जोशी के नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं।

ज़्यादातर विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकायों के चुनाव बीजेपी ने हारे
पूनिया के अध्यक्ष कार्यकाल में ज़्यादातर विधानसभा उप चुनाव और नगरीय निकायों के चुनाव में बीजेपी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खेमे से भी पूनिया खेमे की अदावत हो गई थी, जो किसी से छिपी नहीं है। पार्टी आलाकमान ने समय-समय पर इस खींचतान को काफी रोकने की कोशिश भी की।

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी टीम को मजबूत करना चुनौती 
विधानसभा चुनाव से करीब सात महीने पहले बीजेपी हाईकमान ने राजस्थान बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। सीपी जोशी का नाम वैसे केंद्रीय मंत्रिमंडल रिशफल होने पर केंद्रीय मंत्री पद की दौड़ में भी चल रहा था। वह पार्टी का ब्राह्मण चेहरा हैं और संघ विचारधारा से जुड़े हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष पद संभालते ही उनके लिए सबसे बड़ा टास्क विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना होगा, ताकि बूथ लेवल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जा सके। इसके लिए टीम में बड़े स्तर पर बदलाव करना होगा।

पूनिया ने सीपी जोशी को दी बधाई
सतीश पूनिया ने ट्वीट कर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने सांसद सीपी जोशी को बधाई दी है। पूनिया ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी को हार्दिक बधाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी का हार्दिक अभिनंदन। हम सब कृतसंकल्प हैं कि मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाकर भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएंगे। पूनिया ने आगे लिखा- मैं पार्टी का आभारी हूं कि मेरे जैसे साधारण किसान के घर में जन्मे कार्यकर्ता को तीन वर्षों तक ज़िम्मेदारी देकर सम्मान दिया। इन तीन वर्षों में संगठनात्मक रचना और आंदोलन के द्वारा पार्टी को पूरी ताकत से धरातल पर सक्रिय करने में योगदान दे पाया। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशानुसार जीवन पर्यंत काम करता रहूंगा।

]]>
https://nationnews18.com/1983/feed/ 2
जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत; देश-प्रदेश के ब्राह्मणों सहित नेता,मंत्री एवम संतजन भी रहे उपस्थित https://nationnews18.com/1917/ https://nationnews18.com/1917/#respond Sun, 19 Mar 2023 14:04:20 +0000 https://nationnews18.com/?p=1917 जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आज ब्राह्मण महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में देशभर के ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे। कई समाजों के नेता जुटे। ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों के अलावा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, गोलमा देवी सहित कई समाजों के नेता महापंचायत में पहुंचे।आयोजकों के अनुसार महापंचायत में चिंतन और मनन करके समाज के भविष्य की योजनाओं पर निर्णय किया गया।

महापंचायत में ब्राह्मण सीएम की मांग उठी। कांग्रेस-बीजेपी से 30-30 टिकट बाह्मण समाज को देने की मांग की गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

 राजस्थान में ब्राह्मण समाज की 85 लाख से ज्यादा आबादी है। 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर सवर्ण वोट बैंक के चलते हार-जीत का फैसला होता है। राजस्थान में कुल 200 विधायकों में से 18 विधायक ब्राह्मण समाज से आते हैं। ऐसे में राजनीतिक हाशिए से फिर से मुख्यधारा में आने के लिए ब्राह्मण समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया।आयोजकों के अनुसार महापंचायत में चिंतन और मनन करके समाज के भविष्य की योजनाओं पर निर्णय किया गया।

— महापंचायत के दौरान पूरा पांडाल केसरिया साफे और पीले रंग के झंडों से सराबोर नजर आया।
— महापंचायत में शुरू से आखिर तक पूजा, भजन आदि के साथ लोग झुमते रहें।
— महापंचायत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर लोगों का स्वागत किया गया।
— इस दौरान ‘एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्रीराम…, जब जब ब्राह्मण बोला है, राजसिंहासन डोला है…आ गए है भगवाधारी राजतिलक की करो तैयारी.. जैसे उद्घोष लगते रहें।

महापंचायत में लाखो की संख्या में लोग पहुचे
महापंचायत में कई समाजों के नेता जुटे
महिला शक्ति भी मौजूद रही
लावा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, गोलमा देवी सहित कई समाजों के नेता महापंचायत में पहुंचे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई अन्य नेता मंत्री भी पहुचे

महापंचायत में जनप्रतिनिधि यह बोले..

कोई विधर्मी बहन—बेटी को परेशान करे तो बन जाओ परशुराम: सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने महापंचायत में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई विधर्मी हमारी बहन—बेटी को परेशान करे तो परशुराम बन जाओ। समाज में एक—दूसरे की टांग खींचना बंद करो। समाज में एक दूसरे का साथ दो।

मंदिरों पर केवल हिंदुओं का अधिकार होः घनश्याम तिवाड़ी

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण में वह सारे लाभ मिलने चाहिए जो दूसरे आरक्षण में मिलते हैं। हमारे जितने भी सनातन धर्म के मंदिर और धर्म स्थान हैं, उन मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में करने का अधिकार नहीं हो। जो हमारे मंदिर सरकारों के कंट्रोल में है,वे मंदिर समाज को वापस लौटाए जाएं। जिस प्रकार वक्फ बोर्ड है उसी तर्ज पर हिंदू रिलिजियस एक्ट होना चाहिए। मंदिरों पर केवल हिंदुओं का अधिकार होना चाहिए।

अश्विनी वैष्णव बोले- भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी होना आपकी एकता का प्रतीक

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो एकता आपने दिखाई, इस एकता को ऐसा ही हमेशा बनाए रखना। आज ऐतिहासिक काम यह हुआ है कि भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी हुआ है, यह सब आप की एकता का परिणाम है।

हमारी यह एकता राष्ट्र के निर्माण में और अधर्म को दूर करने में लगेगी। आप लोग धर्म को धारण करने वाले हो, आप धर्म की रक्षा करने वाले हो। परशुरामजी ने भगवान शिव से विराट तपस्या के बाद धर्म की रक्षा के लिए फरसा प्राप्त किया था। सब में यही ऊर्जा और एकता रहनी चाहिए। मैं आपका भाई हूं। आप मुझे कभी सर मत बोलना। मुझे कभी अश्विनी जी मत बोलना, मुझे केवल अश्विनी भाई बोलना।

ब्राह्मण सीएम क्यों नहीं बन सकता : पुष्पेंद्र भारद्वाज

महापंचायत में ब्राह्मण समाज से सीएम बनाने की मांग भी उठी। कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पिछले दिनों यहीं पर एक समाज ने हुंकार भरी थी और बड़े-बड़े नेताओं ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री चाहिए। मैं कहता हूं ब्राह्मणों में कोई कमी है क्या? जो सीएम ब्राह्रमण नहीं बन सकता। राजस्थान में अगर किसी जाति की सबसे ज्यादा जनसंख्या है तो वह ब्राह्मणों की है। जब तक हम लोग राजनीति में आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक ब्राह्मणों का भला नहीं होने वाला है। कोई जमाना था जब 60-60 विधायक ब्राह्मण हुआ करते थे। आज 17 विधायक है।

बोहरा ने कहा- महापंचायत ने कम आंकने वालों को दिया जवाब

जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि विप्र समाज को पहले कम करके आंका जाता था। आज की इस महापंचायत ने उनको जवाब दे दिया। आर्थिक दृष्टि से ब्राह्मण भले ही पिछड़ा हो सकता है, लेकिन सांस्कृतिक रूप से उसने एकता का काम किया है।

]]>
https://nationnews18.com/1917/feed/ 0
जयपुर में 19 मार्च को होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के बारे में रूट,पार्किंग जानकारी ,भोजन व्यवस्था व अन्य संक्षिप्त विवरण https://nationnews18.com/1909/ https://nationnews18.com/1909/#respond Fri, 17 Mar 2023 19:21:22 +0000 https://nationnews18.com/?p=1909 ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन 19 मार्च को जयपुर में होने जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ब्राह्मण महापंचायत में लाखों ब्राह्मण इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. ब्राह्मण महापंचायत में शिरकत करने के लिए पीले चावल बांटकर न्योता दिया जा रहा है देशभर के ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और समाज की समस्याओं पर चिंतन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर में 19 मार्च को ब्राह्मण महापंचायत का आयोजित की जाएगी. बताया जा रहा है जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली इस ब्राह्मण महापंचायत में संत महात्मा, समाज के केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्य के मंत्री, विधायक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण महिला-पुरुष पहुंचेंगे. इससे पहले दर्जनों ब्राह्मण संगठनों ने एक जाजम पर आकर ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया है.

  • महापंचायत में ब्राह्मण समाज के विभिन्न मतभेदों को भुलकार सब एक मंच पर इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. कोई छोटा-बड़ा नहीं बल्कि सभी एक साथ एकजुट हैं.
  • 2000 किलो चावल से दिया जाएगा ब्राह्मण महापंचायत में आने का न्योता
  • महापंचयत को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई है. विभिन्न संगठनों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है.
  • इस मौके विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने कहा कि ब्राह्मण महापंचायत में देशभर से करीब 5 लाख ब्राह्मण शामिल होंगे . ब्राह्मण महापंचायत को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो गई है .
  • जयपुर में इसके लिए सभी प्रमुख मार्गों पर हेल्प डेस्क बनाकर खाने , पानी और चिकित्सा सेवा की सुविधा रखी गई है . ब्राह्मण महापंचायत में समाज की सभी समस्याओं पर चिंतन कर निर्णय लिए जाएंगे जिन्हें महापंचायत में सुनाया जाएगा .
  • इस आयोजन में सभी सांसदों और विधायकों के साथ ही सभी समाज के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है .कहा कि यह राजनीतिक आयोजन न होकर विशुद्ध रूप से सामाजिक कार्यक्रम है. विप्रसेना के प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने स्पष्ट किया कि वो, उनके पुत्र कभी राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मांगेगे, इसका समाज को भरोसा दिलाते हैं. हालांकि 19 मार्च का दिन ब्राह्मण एकता के रूप में भी जाना जाएगा.
  •  ब्राह्मण महापंचायत की अगुवाई संत समाज करेगा. समाज के महान संतों की उपस्थिति में ब्राह्मण महापंचायत के मंच से नया राजनेतिक -सामाजिक इतिहास रचा जाएगा. ब्राह्मण समाज ने सदैव हिंदू धर्म को दिशा और ज्ञान देने का कार्य किया है और अब एक बार फिर समाज के उसी गौरव को पुर्नस्थापित करने के प्रयास इस ब्राह्मण महापंचायत के माध्यम से किए जा रहे है.
]]>
https://nationnews18.com/1909/feed/ 0
प्रदेश को लेकर अशोक गहलोत की नई घोषणाएं https://nationnews18.com/1900/ https://nationnews18.com/1900/#respond Fri, 17 Mar 2023 17:28:05 +0000 https://nationnews18.com/?p=1900 जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को 19 नए जिलों के गठन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तीन संभाग बांसवाड़ा, पाली, सीकर बनाए जाएंगे। 

गहलोत ने शिक्षा के विकास के लिए स्कूल क्रमोन्नत करने, नए राजकीय कॉलेज, ढाई सौ की आबादी पर डामर सडक, जयपुर के हैरिटेज क्षेत्र में सीवरेज लाइन बदलने सहित कई प्रमुख घोषणाएं की है। गहलोत ने कहा कि रक्षा बंधन से चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को स्मार्ट फोन देगेे। शुरूआत में 40 लाख स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।

गहलोत की नई घोषणाएं

  • जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर का महाकाल उज्जैन की तर्ज पर विकास, सौ करोड़ रूपए खर्च होंगे
  • पुष्कर विकास प्राधिकरण की घोषणा,
  • प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में पैनोरमा निर्माण होगा, 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे
  • देवस्थान के मंदिरों में पुजारियों का वेतन अब पांच हजार रूपए
  • 500 प्राथमिक स्कूल अब उच्च प्राथमिक और 500 उच्च प्राथमिक स्कूल बनेंगे माध्यमिक स्कूल
  • कामर्स और राजस्थान कॉलेज में पचास पचास करोड़ के निर्माण कार्य
  • कई नए राजकीय कॉलेजों की घोषणा, नावां में विधि कॉलेज
  • संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक का पद , चूरू में स्पोर्टस स्कूल
  • 75 करोड़ की लागत से एसएमएस मेडिकल कॉलेज में पार्किग निर्माण
  • महिलाओं के लिए बाजारों में पांच सौ सुलभ शौचालय
  • ढाई सौ की आबादी वाले गांवों पर डामर सडक
  • स्टेट टोल पर फास्ट ट्रेक
  • जयपुर में हैरिटेज इलाके में सीवरेज की नई लाइन, 200 करोड़ खर्च होंगे
  • हर विधानसभा में 40 हैंडपंप और 10 टयूबवैल की घोषणा
]]>
https://nationnews18.com/1900/feed/ 0
सीएम गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिलों के गठन की घोषणा की; साथ ही तीन संभाग बांसवाड़ा, पाली, सीकर बनेंगे https://nationnews18.com/1896/ https://nationnews18.com/1896/#respond Fri, 17 Mar 2023 16:44:30 +0000 https://nationnews18.com/?p=1896 राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाए जाएंगे। इसी के साथ अब राज्य में 50 जिले और 10 संभाग हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। बांसवाड़ा, पाली, सीकर नए संभाग बनाए गए हैं।

जयपुर को चार जिलों में बांटा गया
जयपुर जिले को तोड़ जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, दूदू और कोटपूतली जिला बनाया गया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर को भी जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम और फलोदी में बांटा गया है।

श्रीगंगानगर से अनूपगढ़, बाड़मेर से बालोतरा, अजमेर से ब्यावर और केकड़ी​​​​​, भरतपुर से डीग, नागौर से डीडवाना-कुचामनसिटी, सवाईमाधोपुर से गंगापुर सिटी, अलवर से खैरथल, सीकर से नीम का थाना, उदयपुर से सलूंबर, जालोर से सांचोर और भीलवाड़ा से काटकर शाहपुरा को नया जिला बनाया गया है।

किस संभाग में कौन-कौन से जिले आएंगे, ये घोषणा बाद में
घोषणा में तीन नए संभाग मुख्यालय बनाए गए हैं। सीकर, पाली और बांसवाड़ा। इन मुख्यालयों के तहत कौन-कौन से जिले काम करेंगे, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसमें भी अंचल का खास ध्यान रखा गया है। शेखावाटी से सीकर, मारवाड़ से पाली और मेवाड़ के आदिवासी बेल्ट से बांसवाड़ा को संभाग बनाया गया है।

नए जिलों के गठन को लेकर सरकार को सुझाव देने के लिए रिटायर्ड IAS रामलुभाया की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी का कार्यकाल हाल ही में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। रामलुभाया कमेटी के पास 60 जगहों के नेता अलग-अलग ज्ञापन देकर नए जिलों की डिमांड रख चुके थे।

]]>
https://nationnews18.com/1896/feed/ 0
इस बार सांवलिया सेठ के भंडारे से निकला यह सब : देख कर रह जायेंगे हैरान https://nationnews18.com/1818/ https://nationnews18.com/1818/#respond Sun, 12 Mar 2023 06:55:40 +0000 https://nationnews18.com/?p=1818 चित्तौडगढ़ जिले में स्थित सावंलिया सेठ मंदिर में खजाने से निकले कैश की गिनती पूरी हो गई है। इस सप्ताह तीन दिन तक गिनती की गई खजाने की और खजाने से निकले दस करोड़ रुपए से भी ज्यादा कैश, कई किलो चांदी और सोना। भक्तों ने सांवलिया सेठ के यह चढ़ावा करीब डेढ़ महीने में चढ़ाया है।

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि इस बार होलिका दहन के बाद दानपेटियां खोली गई। सीसीटीवी कैमरों की नजर में पंद्रह से बीस लोगों ने दान पेटियों में आया कैश गिनना शुरु किया। इसकी गिनती तीन चरणों में की गई। तीसरे चरण की गिनती शुक्रवार रात पूरी हो गई। तीन चरणों कि गिनती में दस करोड़, एक लाख, 33 हजार रुपए कैश प्राप्त हुआ। उसके अलावा मनी ऑर्डर से करीब एक करोड़, तेरह लाख और ग्यारह हजार रुपए प्राप्त किए गए। इसके अलावा भक्तों ने मंदिर मंडल और भेंट कक्ष कार्यालय में करीब 849 ग्राम सोना और करीब दस किलो से ज्यादा चांदी अर्पित की है। इसके अलावा 21 किलो चांदी और करीब 164 ग्राम सोना अन्य तरीकों से मंदिर में भेंट किया गया है।

यह सारा पैसा और सोना चांदी नियमानुसार सांवलिया सेठ मंदिर प्रबंधन के द्वारा नियमानुसार उनके मंदिर के खातों में जमा कराया जाता है। इससे मंदिर से जुड़े कार्य निष्पादित किए जाते हैं। सांवलिया सेठ देश ही नहीं विदेशों में भी नामी हैं। इन करीब डेढ़ महीने के दौरान करीब पचास लाख से भी ज्यादा भक्तों ने एक अनुमान के अनुसार सेठ सांवलिया के दर्शन किए हैं।

]]>
https://nationnews18.com/1818/feed/ 0