narendra_modi – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Tue, 21 Mar 2023 03:32:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png narendra_modi – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 पीएम मोदी और जापान के पीएम किशिदा ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में बनाई लस्सी और गोलगप्पे खाते नजर आए। https://nationnews18.com/1949/ https://nationnews18.com/1949/#respond Tue, 21 Mar 2023 03:32:09 +0000 https://nationnews18.com/?p=1949 जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। जापान के पीएम का यह दौरा करीब 27 घंटे के लिए रहेगा। पीएम किशिदा इस दौरे पर भारत और जापान से बीच संबंधों को बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों के साथ दूसरे कई मामलों पर बातचीत करेंगे। भारत आने पर जापान के पीएम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकत की। भारतीय पीएम मोदी ने जैपनीज़ पीएम किशिदा को जोर-शोर से स्वागत किया। 

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने दिल्ली पहुच कर राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हैदराबाद हाउस में किशिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने PM किशिदा को चंदन से बनी बुद्ध की प्रतिमा गिफ्ट में दी।

जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा– मैंने आज PM मोदी को हिरोशिमा में होने वाले G-7 समिट के लिए न्योता दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। मैं भारत की धरती से आजाद इंडो-पैसिफिक को लेकर अपना विजन साझा करूंगा।

वहीं PM मोदी ने कहा– मैं PM किशिदा का भारत में स्वागत करता हूं। मेरी उनसे पिछले एक साल में कई बार मुलाकात हुई है। इस दौरान मुझे हमेशा दोनों देशों के बीच संबंध को लेकर पॉजिटिविटी महसूस हुई। आज मैंने उनसे हमारे G-20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं के बारे में बात की। हमारा लक्ष्य सभी को साथ लेकर चलना है।

आपको बता दे इस साल जापान G7 और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। जापानी प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों को G20 और G7 के बीच सहयोग लाने का मौका मिलेगा। दोनों लीडर्स इस बारे में चर्चा कर सकते हैं कि कैसे फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और इकोनॉमिक सिक्योरिटी पर G20 और G7 देश एक साथ काम कर सकते हैं।

]]>
https://nationnews18.com/1949/feed/ 0
आज ऑस्कर सेरेमनी में भारत ने रचा इतिहास:इस गाने को सालों तक याद रखा जाएगा- पीएम नरेंद्र मोदी https://nationnews18.com/1824/ https://nationnews18.com/1824/#respond Mon, 13 Mar 2023 17:09:53 +0000 https://nationnews18.com/?p=1824 सेलेब्स से लेकर आम जनता तक सभी लोग ऑस्कर का जश्न मना रहे हैं।जहां फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता है, तो वहीं दूसरी तरफ द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी है। अवॉर्ड जीतने के बाद से देशभर में खुशी का माहौल है। 

RRR की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा– एक्सेप्शनल जीत, नाटू-नाटू का फेम अब ग्लोबल स्तर पर है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों में याद रखा जाएगा। एमएम कीरवानी, चंद्रबोस और पूरी टीम को इस जीत की बधाइयां।

अवॉर्ड घर आ रहा है- रामचरण
RRR के लीड एक्टर रामचरण ने सोशल मीडिया जीत की खुशी जाहिर करते हुए लिखा- हम जीत गए। इंडियन सिनेमा जीत गया। हमारा देश जीत गया। ऑस्कर अब घर आ रहा है

भारत की फिल्म विश्व मंच पर सराहा गया- कंगना रनोट
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने RRR की जीत पर लिखा- पूरे भारत को बधाई। नस्लभेद के आधार भारतीयों के दमन, उन पर अत्याचार, हत्या, टॉर्चर पर आधारित इस फिल्म को विश्व मंच पर सराहा गया। सिर्फ एक बंगाल के अकाल के दौरान मरने वालों की संख्या प्रलय के दौरान यहूदियों की मृत्यु की तुलना में बहुत ज्यादा थी। RRR टीम को धन्यवाद।’

यह गाना दुनिया भर की जुबान पर था- गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि नाटू-नाटू गाने ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर रहा है।

]]>
https://nationnews18.com/1824/feed/ 0