फर्जी दस्तावेज तैयार कर 74 लाख की प्रॉपर्टी ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
Published by धर्मेंद्र शर्मा
सेंट्रल नोएडा (पुष्पेंद्र कुमार): थाना सूरजपुर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी वसीयतनामा और इकरारनामा के जरिए धोखाधड़ी कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार सिंह पुत्र फूल सिंह के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद हरियाणा का निवासी है।
पुलिस ने उसे दुर्गा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सूरजपुर में पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 205/2025 के तहत कार्रवाई की गई है।
घटना का विवरण
आरोपी राजेश कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर झांसे में लिया और फर्जी GPA (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी), वसीयत व अन्य कूटरचित दस्तावेजों के जरिए करीब ₹74 लाख की ठगी कर ली।
शिकायतकर्ता द्वारा जब मामले की सच्चाई सामने लाकर थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया।
मामले में पहले ही एक आरोपी जा चुका है जेल
इस मामले में राजेश कुमार सिंह के सहयोगी सुभाष को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजेश सिंह गिरफ्तारी से बच रहा था, लेकिन अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: राजेश कुमार सिंह
पिता का नाम: फूल सिंह
पता: मकान नंबर 2071, सेक्टर 8, फरीदाबाद, हरियाणा
उम्र: 45 वर्ष
अपराधिक धाराएं
राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और जाली दस्तावेज तैयार करने समेत बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिनमें प्रमुख हैं:
धारा 318(2), 115(2), 352, 351(2), 316(2), 318(4), 61(2), 338, 336(4), 340(2)
पुलिस का कहना है कि आर्थिक अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जांच तेज की गई है।



