#muradnagar #nationnews18 #muradnagarNagarpalika #ghaziabad #GhaziabadNews #news #localnews – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Mon, 18 Mar 2024 10:30:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png #muradnagar #nationnews18 #muradnagarNagarpalika #ghaziabad #GhaziabadNews #news #localnews – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 मुरादनगर में भारतीय सैन समाज कार्यकारिणी का हुआ गठन https://nationnews18.com/4239/ https://nationnews18.com/4239/#respond Mon, 18 Mar 2024 10:30:09 +0000 https://nationnews18.com/?p=4239 भारतीय सैन समाज मुरादनगर ने पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजकिशोर की अध्यक्षता में सैन समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रवि दत्त सैन ने किया वही पूर्व अध्यक्ष के स्वैच्छिक इस्तीफ़े के बाद पिछली कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। एडवोकेट प्रमोद तोमर ने कहा कि सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का भी बोध होना चाहिए। वही चेतन प्रकाश समाज को हर प्रकार के सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंकज सैन ने एकज़ुटता तथा प्रवेश सैन ने सहनशीलता पर अधिक बल दिया। वही पवन सेन ने खापो में न बट कर एक ही नाम से संबोधन पर जोर दिया। मुकेश सैन ने कहा कि हमें दोनों हाथों से कार्य करना पड़ेगा एक हाथ से अपने परिवार को तथा दूसरे हाथ से समाज को मजबूत करना होगा। इस दौरान कार्यक्रम में रजनीश सैन,विनोद सैन,अमरीश सैन, डॉक्टर सचिन सैन ने भी अपने विचार व्यक्त किया। सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सहमति से कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया जो निम्न प्रकार है : अध्यक्ष डॉ रवि दत्त सैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद तोमर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सैन, महासचिव चेतन प्रकाश सैन, सचिव विनोद सैन, कोषाध्यक्ष प्रवेश सैन, मीडिया प्रभारी पंकज सैन  संगठन मंत्री डॉ सचिन सैन, संगठन सचिव मोहित सैन, प्रचार मंत्री नवीन सैन व रजनीश सैन सभी सदस्यों को माला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया और सभी ने समाज हित में कार्य करने का आश्वासन दिया।

]]>
https://nationnews18.com/4239/feed/ 0
मुरादनगर: 8 साल की बच्ची पर कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रुप से किया घायल https://nationnews18.com/4228/ https://nationnews18.com/4228/#respond Fri, 15 Mar 2024 10:23:16 +0000 https://nationnews18.com/?p=4228 हाल ही में पालतू कुत्तों के हमलों से लोगों की मौत की बढ़ती घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने खूंखार कुत्तों की 23 नस्लों की बिक्री और उनके प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था मगर फिर भी कुत्तों के हमले की घटनाओं पर कोई खास रोकथाम देखने को नही मिल रही है। गाजियाबाद के मुरादनगर में एक 8 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमलाकर उसको बुरी तरह से घायल कर दिया जिससे बच्चे को गंभीर चोटे आई है। आपको बता दे कि मामला मुरादनगर के जीतपुर गली नंबर 1 का है जहां सुनील नामक युवक ने अपने घर में डेरी खोल रखी है जिसमें गाय भैंस पालते हैं वही दो आवारा कुत्ते भी उन्होंने पाल रखे हैं। सुनील के पड़ोस में रहने वाले पत्रकार साजिद मंसूरी की 8 वर्षीय बेटी मारिया मंसूरी को ट्यूशन जाते वक्त सुनील के पाले हुए आवारा कुत्ते ने पीछे से हमला कर पैर को अपने जबड़े से पड़कर खींचना शुरू कर दिया। इतने में बच्ची कि चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग बाहर आए और आवारा नरभक्षी कुत्ते से बच्ची को किसी तरह बचाया मगर बच्ची के पैर में कुत्ते ने काफी जगह अपने दांत गाड़ रखे थे। पड़ोस वालो का कहना है कि यह कुत्ता आते जाते लोगों पर ऐसे ही पीछे से हमला करता है और काट लेता है जिसकी शिकायत हमने सुनील से कई बार की है मगर सुनील द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया। वही अगर ऐन वक्त पर लोग बच्ची की आवाज सुनकर नही आते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

]]>
https://nationnews18.com/4228/feed/ 0
मुरादनगर : सीएए को लेकर पुलिस अलर्ट, एसीपी मसूरी ने फोर्स संग किया पैदल मार्च https://nationnews18.com/4221/ https://nationnews18.com/4221/#respond Tue, 12 Mar 2024 07:54:19 +0000 https://nationnews18.com/?p=4221 सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) लागू होने के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार शाम को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरू की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है।
गाजियाबाद कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। सभी सीओ, थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और संदिग्ध लोगों की निगरानी करें। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है। वही ग्रामीण जोन की बात करे तो डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद्र यादव ने भी कमाल संभाली हुई है जिसमें उनकी नजर हर एक इलाके पर पैनी है। वही सोमवार देर रात के बाद से अभी तक एसीपी मसूरी नरेश कुमार व मुरादनगर थानाध्यक्ष मुकेश सौलंकी पुलिस के जवानों के साथ शहर में पैदल मार्च कर रहे है। कस्बे के मैन बाजार, रावली रोड़ व ईदगाह रोड पर पैदल मार्च किया गया। वही एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस फोर्स हर चौक-चौराहे पर लगी हुई है ड्रोन समेत हर चप्पे पर पैनी नजर है वही शहर के सामाजिक लोगों से लगातार बातचीत बनी हुई है वही उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले व असामाजिक तत्वो को बख्शा नही जाएगा।

]]>
https://nationnews18.com/4221/feed/ 0
समस्याएँ अनेक हैं आला-अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए – शहजाद चौधरी https://nationnews18.com/4169/ https://nationnews18.com/4169/#respond Mon, 04 Mar 2024 08:19:50 +0000 https://nationnews18.com/?p=4169 मुरादनगर में बढ़ते हुए अपराध को लेकर और सुरक्षा के इंतजाम को लेकर डीसीपी ग्रामीण से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी के नेतृत्व में कुछ कस्बे और रेलवे रोड के व्यापारियों ने मुलाकात की। डीसीपी ग्रामीण से निवेदन किया गया कि रेलवे रोड पर भामा ज्वेलर्स पर हुई लूट को जल्द से जल्द खोला जाए और व्यापारी का लूटा हुआ समान वापस कराया जाए। ओलंपिक तिराहे पर स्थाई रूप से पुलिस कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी, ई रिक्शा के पीछे चालक का नाम और मोबाइल नंबर लिखा जाना चाहिए, रेलवे रोड पर गश्त बढ़ाई जाए, रावली रोड तिराहे और बस स्टैंड मुरादनगर और ओलंपिक तिराहे अक्सर जाम लगा रहता है जाम हटाया जाए वहां भी पुलिसकर्मियों की स्थाई रूप से ड्यूटी लगाई जाए । महीने में व्यापारियों की एक मीटिंग पुलिस अधिकारियों से होनी चाहिए जिससे व्यापारी अपनी समस्या रख सकें और उनका समय से समाधान हो सकें। वही डीसीपी ग्रामीण ने तत्काल आदेश देकर कार्यवाही की और आश्वासन दिया की जल्द से जल्द केस को खोल दिया जायेगा और सारी समस्याओं का निवारण शीघ्र कर दिया जायेगा। इस दौरान त्रिवेंद्र गुप्ता महामंत्री, नितिन शर्मा सचिव, संजय सिंघल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल गुप्ता बुरा वाले, सतीश गोयल, रेलवे रोड अध्यक्ष सुनील नागपाल, महामंत्री सुरेंद्र कुमार, उमेश पंडित जी , विजय गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी और दर्जनों व्यापारी आदि उपस्थित रहे।

]]>
https://nationnews18.com/4169/feed/ 0
मुरादनगर : टीचर मंजू सिंह ने अपने हुनर से शहर व जिले का किया नाम रोशन https://nationnews18.com/4134/ https://nationnews18.com/4134/#respond Mon, 12 Feb 2024 02:54:44 +0000 https://nationnews18.com/?p=4134 मुरादनगर आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर पुराना टाइप वन निवासी शिक्षिका मंजू सिंह ने नेशनल कुकरी फेस्टिवल सीजन 6 प्रतियोगिता कही गुम न हो जाए में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद व शहर का नाम रोशन किया।
पुराना टाइप वन निवासी मंजू सिंह जवाहरलाल गल्र्स इंटर कॉलेज में गृहविज्ञान की प्रवक्ता है। मंजू सिंह ने बताया कि नोएडा सेक्टर 62 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कलिनरी में शनिवार को कही गुम न हो जाए सीजन 6 का नेशनल कुकरी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। नेशनल कुकरी फेस्टिवल की थीम मोटा अनाज (मिलेट) थी, जिससे व्यंजन बनाए गये। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, यूपी, एनसीआर, राजस्थान, उत्तराखंड, उडीसा, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल से अपने अपने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 31 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने मोटा अनाज से दो दो व्यंजन तैयार किए। घोषित रिजल्ट में मुरादनगर निवासी मंजू सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजू सिंह को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंजू सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में मैने नारियल की छाछ से ज्वॉर की कड़ी, अंकुरित रागी व खजुर के लडडू तैयार किये थे। पदमश्री पुष्पेश पंत, शेफ मंजीत गिल, संदीप मारवाह, डॉ.सचिदानंद जोशी, रितु भगत, नीराज शास्त्री, रीना मुखर्जी, शेफ संगीता धर, शेफ नंदिनी, कर्नल अतुल सक्सेना आदि मौजूद रहे। मुरादनगर पहुंचने पर विधायक अजीतपाल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, पालिकाध्यक्ष छम्मी चौधरी, प्रधानाचार्या रेनू तोमर, दमयंती सिंह, अंकित गर्ग, डॉॅ.केशव त्यागी, डॉ.मुकेश शर्मा आदि ने मंजू सिंह को बधाई दी।

]]>
https://nationnews18.com/4134/feed/ 0
खबर का असर : नगरपालिका ने तुरंत लिया संज्ञान, युद्ध स्तर पर चला कार्य https://nationnews18.com/4081/ https://nationnews18.com/4081/#respond Tue, 06 Feb 2024 13:10:00 +0000 https://nationnews18.com/?p=4081 इस तकलीफ का हो चला समाधान बस थोड़ा समय तो दीजिए जनाब, ये लाइन सबसे सटीक मुरादनगर नगरपालिका की कार्यशैली पर बनती ही है।आपको बता दे कि कल एक कार का मुरादनगर के मैन रोड पर अधूरे पड़े मलिकनगर चौक की पुलिया के गढ्ढे में गिरने की खबर को हमारे द्वारा बताया गया था जिसका आज तुरंत मुरादनगर नगरपालिका ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आज सुबह से ही ट्रैक्टरो के द्वारा भराव कराकर समस्या को खत्म कर दिया गया है। इससे अब लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। दर्जनो ट्रैक्टरो की ट्राली इस रास्ते को भरने में लगी हुई है। आपको बता दे कि इस समस्या को लेकर कुछ समय पहले व्यापारियों ने भी नगरपालिका पर धरना-प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अधिकारियो ने तुरंत इस समस्या को हल कराने का आश्वासन दिया था मगर कल जिस तरह इस अधूरी पड़ी पुलिया पर कार गढ्ढे मे गिर गई और खबर हमारे द्वारा संचालित हुई तभी अगले दिन इस अधूरे निर्माण पर इतनी तेजी दिखाई गई। आज की कार्यशैली को देखकर लगता है बस कुछ समय में इस अधूरे निर्माण को पूरा कर दिया जाएगा।

]]>
https://nationnews18.com/4081/feed/ 0
बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है मुरादनगर नगरपालिका https://nationnews18.com/4067/ https://nationnews18.com/4067/#respond Mon, 05 Feb 2024 04:55:38 +0000 https://nationnews18.com/?p=4067 शहर मे विकास की गाड़ी ऐसी चल रही है जिसमें लोगों को काम होता दिखता जरूर है मगर वो की सालों से पहले पूरा नही होता। ऐसा ही मामला आज सोमवार सुबह का है मुरादनगर के मैन बाजार में आने जाने वाले रास्ते का मुख्य रोडा बना मलिकनगर की ये अधूरी पुलिया पर एक कार गड्ढे में जा गिरी, गनीमत ये रही की कोई जनहानि नही हुई है मगर ऐसा अधूरा विकास कार्य खतरो से खाली नही है। हाल ही में मुरादनगर के व्यापारियों ने मुरादनगर नगरपालिका पर धरना-प्रदर्शन किया व आला-अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था जिसके चलते खानापूर्ति का काम करके व्यापारियो को ढाढस बंधाई गई मगर आज इस कार के साथ हुई घटना से आप अच्छी तरह समझ सकते है कि मुरादनगर नगरपालिका व आलाधिकरी किसी बड़ी घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आपको बता दे कि इस कार को वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाल दिया है। अब देखना होगा कि एक घटना और या इस जगह का पूर्ण विकास होगा?

]]>
https://nationnews18.com/4067/feed/ 0
भाजपा मंडल अध्यक्षों पर लगाई मुहर, नितिन गोयल फिर बनाए गए मुरादनगर मंडल अध्यक्ष https://nationnews18.com/3755/ https://nationnews18.com/3755/#respond Sat, 06 Jan 2024 03:45:23 +0000 https://nationnews18.com/?p=3755 गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 20 मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले सभी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जिताने का संकल्प दिलाया गया है।
वही मुरादनगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष की पूर्व मे कमान संभाले हुए नितिन गोयल की मेहनत, लगन व पार्टी के लिए हमेशा तैयार रहकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का उम्दा कार्य करने पर पर फिर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्वो ने नितिन गोयल को भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। इस खबर से शहर के लोगो ने नितिन गोयल को मुबारकबाद दी वही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नितिन गोयल को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। इस दौरान नितिन गोयल ने कहा कि वो हमेशा पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहे है आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे जोर-शोर से मिशन में जुटेंगे ताकि फिर से मोदी लहर में पूरा देश झूमे और फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाए।

]]>
https://nationnews18.com/3755/feed/ 0
22 जनवरी को राममय होगा पूरा देश, घर-घर राम ज्योति प्रज्ज्वलन होगी : नितिन गोयल https://nationnews18.com/3740/ https://nationnews18.com/3740/#respond Wed, 03 Jan 2024 10:55:57 +0000 https://nationnews18.com/?p=3740 राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा देश में खुशी का आलम साफ देखा जा सकता हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चल रही आस्था की बयार के बीच भाजपा भी इस पुण्य काज में सहयोग की ‘पूर्णाहुति’ देना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान का अनुसरण करते भाजपा संगठन ने घर-घर राम ज्योति प्रज्ज्वलन कराने के लिए देशवासियों को प्रेरित करने का जिम्मा अपने कार्यकर्ताओं को सौंपा है। वहीं, सारा देश भक्तिमय-राममय नजर आए, इसके लिए 14 से 22 जनवरी तक सभी राज्यों में धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया है। यूं तो इस आयोजन और देशवासियों को दर्शन कराने का जिम्मा प्रत्यक्ष तौर पर विश्व हिंदू परिषद संभाल रहा है, लेकिन दशकों तक राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलनरत रही भाजपा भी आस्था के इस ऐतिहासिक आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए तैयार है। वही मुरादनगर के मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल ने इस दौरान नेशन न्यूज 18 संवाददाता से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है कि वह 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन क्षेत्र के सभी घरों में श्री राम ज्योति का प्रज्ज्वलन कराने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें। आसपास के मंदिरों या सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराते हुए उससे क्षेत्रवासियों को जोड़ें। यह आयोजन शुचितापूर्ण वातावरण में हों और उनमें जनभागीदारी भी हो, इसलिए देश के सभी धार्मिक स्थलों पर 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाएं। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि जो भी रामभक्त 22 जनवरी के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शनों के लिए आएं, उन्हें आने में किसी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। वही भाजपा नेता नितिन गोयल ने आगे कहा कि 22 जनवरी को देश सबसे बड़ा त्यौहार मनाने जो रहा है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है क्योकि उन्होनें जनता से जो वादा किया वो पूरा करके दिखाया हैं।

]]>
https://nationnews18.com/3740/feed/ 0
मुरादनगर: नही भूला शहर वो 3 जनवरी का “काला दिन” https://nationnews18.com/3736/ https://nationnews18.com/3736/#respond Wed, 03 Jan 2024 05:13:49 +0000 https://nationnews18.com/?p=3736 3 जनवरी 2021 का दिन शायद ही कोई भूला होगा जिसने शहर ही नही पूरे देश को हिलाकर रख दिया था आज भी क्षेत्रवासी इस दिन को काले दिन के रूप मे याद करते है। मुरादनगर उखरालसी श्मशान घाट हादसे मे भ्रष्टाचार के चलते छत के नीचे दब कर किसी का भाई ,बेटा ,पिता ,पति हमेशा के लिए उनसे बहुत दूर वहां चले गए जहां से कोई लौटकर नहीं आता। उनके लिए हर साल 3 जनवरी रोने का दिन है उनकी बर्बादियों का दिन है। वह कैसे इस मनहूस दिन को भूल सकते हैं। क्योंकि इसी दिन 25 लोगों की जान गईं थीं और उनके परिवार बेसहारा लावारिस की तरह हो गए। हर साल की तरह तीन साल बाद भी सहारे के इंतजार में बिताए जा रहे हैं लेकिन दूर तक निराशा के अलावा कुछ नहीं दिखलाई देता।

यह था पूरा मामला 

3 जनवरी, 2021 को गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में स्थित उखलारसी श्मशान घाट में एक फल विक्रेता का अंतिम संस्कार करने गए लोगों के ऊपर नगर पालिका द्वारा बनाए गए श्मशान घाट के बरांडे की छत गिर गई। छत गिरने की आवाज दूर तक सुनाई दी ।आसपास के लोग उस ओर दौड़े वहां पहुंचकर जब देखा कि कुछ लोग छत के नीचे पूरी तरह दब गए कुछ अपने को बचाने के लिए गुहार लगा रहे थे । स्थानीय लोगों ने तुरंत ही राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया एनडीआरएफ आदि की टीमों के आने से पहले लोगों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पतालों में भेज दिया ।जिनमें से 24 लोगो की उसी दिन मौत हो गई थी वही एक अन्य व्यक्ति की जान कुछ समय बाद इलाज के दौरान चली गई। दर्जनों लोग अंग भंग होकर विकलांग हो गए कुछ का इलाज हो गया कुछ अभी इलाज मिलने के इंतजार में हैं। घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी अन्यथा लोग कई गुना ज्यादा हो सकते थे। नगरपालिका के भ्रष्टाचार में जान गंवाने वालों के परिजनों को आनन-फानन में दो लाख रुपए सहायता देने का आश्वासन दिया गया जिससे पीड़ित परिजन ही नहीं पूरे क्षेत्र के लोग भड़क उठे और हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने प्रत्येक परिवार को नगद सहायता राशि के साथ ही मकान तथा नौकरी का आश्वासन दिया था।

पीड़ित परिवार आज भी है परेशान

पीड़ितों से किए गए वादो को पूरा ना करने पर पीड़ित परिवारो ने अपनी मांगों को लेकर मुरादनगर नगर पालिका में धरने प्रदर्शन किए गए। उन्हें गिरफ्तार किया गया मुकदमे दर्ज किए गए लेकिन अधिकारियों के वादे पूरे नहीं हुए। इस भ्रष्टाचार की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दी थी दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षो ने शोक संवेदनाएं जताई थीं। प्रधानमंत्री ने भी दुख व्यक्त किया था ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए एसटीएफ को पूरा मामला दे दिया। अधिशासी अधिकारी कुछ कर्मचारी जेल गए जमानत होकर घर आ गए। एसआईटी ने अपनी जांच में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष वह अन्य को दोषी मानते हुए अपनी रिपोर्ट दे दी है। अब उस पर क्या कार्यवाही हुई है यह अभी पीड़ितों को भी ठीक से पता नहीं है उन्हें तो इंतजार है कि कब दोषियों को सजा मिले और सरकार अधिकारियों द्वारा किए गए वादों को पूरा करे जिससे उनके जीवन की कुछ दुश्वारियां कम हो सके। घर पर कमाने वालो के ना होने से खुद काम करके बच्चों को पाल रहा है पीड़ित परिवार।

]]>
https://nationnews18.com/3736/feed/ 0