live_news – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Tue, 04 Apr 2023 05:19:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png live_news – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 कानपुर:आग की चपेट में आने से 6 कॉम्प्लेक्स की करीब 800 दुकानें पूरी तरह से जलकर राख https://nationnews18.com/2046/ https://nationnews18.com/2046/#respond Fri, 31 Mar 2023 17:36:24 +0000 https://nationnews18.com/?p=2046  उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनवरगंज थाना क्षेत्र के बासमंडी स्थित ए.आर. टावर (रेडीमेड मार्केट) में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी। कानपुर कमिश्नर बीपी जोगदंड ने मौके पर पहुंच अपने हाथों में कमान ली।

सेना, एयरफोर्स, पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मोर्चा संभाले हुए है। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत आस-पास के कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। होलसेल मार्केट में लगी आग 21 घंटे बाद भी नहीं बुझाई जा सकी है। ग्राउंड फ्लोर में लगी आग अभी बुझी नहीं है।

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। बेसमेंट में करीब 5 फीट तक पानी भरा गया है, उसे निकालने के लिए नगर निगम की गाड़ी पहुंची है। कॉम्प्लेक्स में रुके एक शख्स के मिसिंग होने की जानकारी सामने आई है। एआर टावर में काम करने वाले ज्ञान चंद लापता हैं। उनकी पत्नी का कहना है कि अभी उनका पता नहीं चल सका है। ज्ञान चंद से साथी ने बताया कि हम 6-7 लोग चौथे फ्लोर पर रात 12 बजे सोने गए थे। एक बजे के बाद आग लगी। आग लगने के बाद हम सभी बाहर आ गए। लेकिन, 40 साल के ज्ञान का पता नहीं चल रहा है। ज्ञान की तलाश के लिए फायर फाइटर्स ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मास्क लगाकर AR टावर में घुसे हैं।

सेना के साथ एयर फोर्स की टीम भी आग पर काबू पाने में जुटी है। कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी और DM मौके पर मौजूद हैं।मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने कहा- मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद सरकार मुआवजे का ऐलान करेगी।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा –

एक किलोमीटर के एरिया को सील किया
कानपुर बांसमंडी में अग्निकांड के चलते करीब 1 किमी का दायरा सील कर दिया गया है। कोपरगंज चौराहा, बांसमंडी चौराहा और डिप्टी पड़ाव चौराहा से बांसमंडी कपड़ा बाजार को जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड कर दिया गया है।

आग ने बैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया है। स्थानीय व्यापारी ने बताया कि 800 से ज्यादा दुकानें जल गयी हैं। आग से 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

]]>
https://nationnews18.com/2046/feed/ 0
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी https://nationnews18.com/1983/ https://nationnews18.com/1983/#comments Thu, 23 Mar 2023 19:21:01 +0000 https://nationnews18.com/?p=1983 बीजेपी हाईकमान में कई राज्यों में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सतीश पूनिया की अध्यक्ष पद से विदाई हो गई है। उनका तीन साल का कार्यकाल 14 सितंबर 2022 को पूरा हो गया था, लेकिन वह लगातार पद पर कार्य कर रहे थे। माना जा रहा है कि लंबी जद्दोजहद और मंथन के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने यह बदलाव किया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी जोशी के नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं।

ज़्यादातर विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकायों के चुनाव बीजेपी ने हारे
पूनिया के अध्यक्ष कार्यकाल में ज़्यादातर विधानसभा उप चुनाव और नगरीय निकायों के चुनाव में बीजेपी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खेमे से भी पूनिया खेमे की अदावत हो गई थी, जो किसी से छिपी नहीं है। पार्टी आलाकमान ने समय-समय पर इस खींचतान को काफी रोकने की कोशिश भी की।

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी टीम को मजबूत करना चुनौती 
विधानसभा चुनाव से करीब सात महीने पहले बीजेपी हाईकमान ने राजस्थान बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। सीपी जोशी का नाम वैसे केंद्रीय मंत्रिमंडल रिशफल होने पर केंद्रीय मंत्री पद की दौड़ में भी चल रहा था। वह पार्टी का ब्राह्मण चेहरा हैं और संघ विचारधारा से जुड़े हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष पद संभालते ही उनके लिए सबसे बड़ा टास्क विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना होगा, ताकि बूथ लेवल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जा सके। इसके लिए टीम में बड़े स्तर पर बदलाव करना होगा।

पूनिया ने सीपी जोशी को दी बधाई
सतीश पूनिया ने ट्वीट कर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने सांसद सीपी जोशी को बधाई दी है। पूनिया ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी को हार्दिक बधाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी का हार्दिक अभिनंदन। हम सब कृतसंकल्प हैं कि मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाकर भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएंगे। पूनिया ने आगे लिखा- मैं पार्टी का आभारी हूं कि मेरे जैसे साधारण किसान के घर में जन्मे कार्यकर्ता को तीन वर्षों तक ज़िम्मेदारी देकर सम्मान दिया। इन तीन वर्षों में संगठनात्मक रचना और आंदोलन के द्वारा पार्टी को पूरी ताकत से धरातल पर सक्रिय करने में योगदान दे पाया। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशानुसार जीवन पर्यंत काम करता रहूंगा।

]]>
https://nationnews18.com/1983/feed/ 2
भारतीय हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में सर्वसमाज हिंदू महासभा के तत्वाधान में असंख्य भगवा ध्वज का वितरण https://nationnews18.com/1963/ https://nationnews18.com/1963/#respond Thu, 23 Mar 2023 03:22:22 +0000 https://nationnews18.com/?p=1963 जयपुर में बुधवार को भारतीय हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में ध्वजाधीश गणेश मंदिर बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज हिंदू महासभा के तत्वाधान में असंख्य भगवा ध्वज का वितरण किया गया । 

कार्यक्रम में हाथोज धाम के बालमुकुंद आचार्य, घाट के बालाजी के सुदर्शनाचार्य जी महाराज, महाराज ,भागेंद्र व्यास, पार्षद कुसुम यादव, महासभा के संस्थापक चंद्रप्रकाश भाड़ेवाला, संयोजक अजय यादव, एडवोकेट पियूष, समाजसेवी पीके उपाध्याय,पूर्व उप महापोर मनीष पारीक इत्यादि की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया । 

साथ ही भाड़ेवाला ने बताया कि रामनवमी तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर लाखों की संख्या में भगवा ध्वजाओ का वितरण किया जाएगा । 

]]>
https://nationnews18.com/1963/feed/ 0
किसान भाइयों ने भरा भांजी की शादी में 3 करोड़ 21 लाख का मायरा https://nationnews18.com/1890/ https://nationnews18.com/1890/#respond Thu, 16 Mar 2023 15:44:04 +0000 https://nationnews18.com/?p=1890 81 लाख कैश लेकर पहुंचे तीन मामा; अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 23 लाख के गहने भी

नागौर। शादी में मायरे के लिए प्रचलित राजस्थान का नागौर जिला एक बार फिर से चर्चा में है। यहां तीन किसान भाइयों ने अपनी भांजी की शादी में 3 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च किए। ये जब थाली में कैश लेकर पहुंचे तो सभी देखते रह गए। इतना ही नहीं तीनों मामा ने मायरे में गिफ्ट के तौर पर गहने-कपड़ों से अनाज तक, ट्रैक्टर-टॉली, स्कूटी और अन्य सामान भी दिए।

बुरड़ी गांव निवासी भंवरलाल गरवा अपने तीनों बेटे हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र के साथ करोड़ों रुपए का मायरा लेकर पहुंचे। पिता के इस सम्मान को देख एक बार के लिए घेवरी देवी और उनके परिवार के आंखों में आंसू आ गए। वहीं पिता का कहना था कि परिवार की इकलौती बेटी है और इसी की किस्मत से मेरे तीनों बेटों को इतना कुछ मिला।

इस दौरान थाली में 81 लाख रुपए कैश रखे गए। अनुष्का के नाना खुद थाली सिर पर उठाकर शादी में पहुंचे। इस थाली में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं। यहां गांव-समाज के पंच-पटेलों के बीच 81 लाख रुपए के अलावा साढ़े 16 बीघा खेती के लिए जमीन, नागौर रिंग रोड पर करीब 30 लाख रुपए की कीमत का प्लॉट, 41 तोला सोना और 3 किलो चांदी के गहने दिए।

इसके अलावा अनाज की बोरियों से भरी नई ट्रैक्टर-ट्रॉली और अपनी दोहिती यानी दुल्हन के लिए एक स्कूटी भी गिफ्ट की। इतना कुछ देखकर वहां मौजूद लोगों में यह मायरा चर्चा का विषय रहा।

बहन को ओढ़ाई 500-500 रुपए नोट से सजी चुनरी

समाज और पंच-पटेलों की मौजूदगी में ननिहाल पक्ष की ओर से जमीन के सारे डॉक्यूमेंट्स बेटी के परिवार को दिए गए। वहीं तीनों भाइयों ने बहन के ससुराल वालों के प्रत्येक सदस्यों को चांदी के सिक्के भी भेंट किए। ये सिक्के भी थाली में सजाकर पहुंचे थे। भाइयों के इस प्यार को देख इकलौती बहन घेवरी देवी के आंख में आंसू आ गए। इतना ही नहीं भाइयों ने बहन को 500-500 रुपए के नोटों से सजी चुनरी भी ओढ़ाई।

घेवरी देवी के पिता भंवरलाल गरवा ने बताया कि उनके पास करीब 350 बीघा खेती की जमीन है। वहीं उनके तीन बेटों हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र गरवा के बीच घेवरी इकलौती बेटी है। वो मुझे ईश्वर का दिया हुआ उपहार है। बहन, बेटी और बहू से बड़ा धन भी कुछ नहीं है। पूर्वजों का अभी पुराना इतिहास है कि बहन-बेटी के ससुराल में मायरे को दिल खोल कर भरना चाहिए और उनके संकट में रक्षक की तरह खड़ा होना चाहिए। इसलिए बेटों ने मेरी सहमति से ही अपनी बहन की खुशी के लिए ये मायरा भरा है।

]]>
https://nationnews18.com/1890/feed/ 0
जमवारामगढ़ की भावनी ग्राम पंचायत में युवा सोशल मीडिया द्वारा चला रहे सराहनीय मिशन https://nationnews18.com/1838/ https://nationnews18.com/1838/#respond Tue, 14 Mar 2023 19:52:30 +0000 https://nationnews18.com/?p=1838 स्व.श्रीमती राजंती देवी (कानीखोर, भावनी पंचायत) की जिनका पिछले 6 साल से कैंसर का इलाज चल रहा था जिनकी दिनांक 10-3- 2023 को मृत्यु हो गई

“इनके 4 बच्ची व 4 महीने का बच्चा है,इस बेसहारा गरीब परिवार व इन बच्चियों का पालन पोषण हो सके उसके लिए इस गरीब परिवार के लिए 10,50,100,500,2000,या आपकी इच्छा के अनुसार सहयोग करें”

फोनपे 9414904699 सुंडाराम मीणा

इस तरह का मैसेज लगातार कई व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर हो रहा है,जिसके परिणाम स्वरूप अब तक सैकड़ों लोगों द्वारा स्वेच्छा से काफी आर्थिक मदद परिवार को मिल चुकी है

]]>
https://nationnews18.com/1838/feed/ 0
इस बार सांवलिया सेठ के भंडारे से निकला यह सब : देख कर रह जायेंगे हैरान https://nationnews18.com/1818/ https://nationnews18.com/1818/#respond Sun, 12 Mar 2023 06:55:40 +0000 https://nationnews18.com/?p=1818 चित्तौडगढ़ जिले में स्थित सावंलिया सेठ मंदिर में खजाने से निकले कैश की गिनती पूरी हो गई है। इस सप्ताह तीन दिन तक गिनती की गई खजाने की और खजाने से निकले दस करोड़ रुपए से भी ज्यादा कैश, कई किलो चांदी और सोना। भक्तों ने सांवलिया सेठ के यह चढ़ावा करीब डेढ़ महीने में चढ़ाया है।

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि इस बार होलिका दहन के बाद दानपेटियां खोली गई। सीसीटीवी कैमरों की नजर में पंद्रह से बीस लोगों ने दान पेटियों में आया कैश गिनना शुरु किया। इसकी गिनती तीन चरणों में की गई। तीसरे चरण की गिनती शुक्रवार रात पूरी हो गई। तीन चरणों कि गिनती में दस करोड़, एक लाख, 33 हजार रुपए कैश प्राप्त हुआ। उसके अलावा मनी ऑर्डर से करीब एक करोड़, तेरह लाख और ग्यारह हजार रुपए प्राप्त किए गए। इसके अलावा भक्तों ने मंदिर मंडल और भेंट कक्ष कार्यालय में करीब 849 ग्राम सोना और करीब दस किलो से ज्यादा चांदी अर्पित की है। इसके अलावा 21 किलो चांदी और करीब 164 ग्राम सोना अन्य तरीकों से मंदिर में भेंट किया गया है।

यह सारा पैसा और सोना चांदी नियमानुसार सांवलिया सेठ मंदिर प्रबंधन के द्वारा नियमानुसार उनके मंदिर के खातों में जमा कराया जाता है। इससे मंदिर से जुड़े कार्य निष्पादित किए जाते हैं। सांवलिया सेठ देश ही नहीं विदेशों में भी नामी हैं। इन करीब डेढ़ महीने के दौरान करीब पचास लाख से भी ज्यादा भक्तों ने एक अनुमान के अनुसार सेठ सांवलिया के दर्शन किए हैं।

]]>
https://nationnews18.com/1818/feed/ 0
H3N2 वायरस के केस देश में बढ़ रहे:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक, राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी https://nationnews18.com/1802/ https://nationnews18.com/1802/#respond Sun, 12 Mar 2023 06:00:18 +0000 https://nationnews18.com/?p=1802 भारत में H3N2 वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि अभी तक देश में इस वायरस से 2 मोतें हो चुकी है, जिसमें पहली हरियाणा में और दूसरी मौत कर्नाटक में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बैठक आयोजित की। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि “देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्यों को अलर्ट रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है 

H3N2 वायरस से 1 मार्च को हुई पहली मौत
कर्नाटक में हासन जिले के अलुर तालुक के एक 82 साल के व्यक्ति की 1 मार्च को मृत्यु हो गई, जो भारत में H3N2 वायरस से मौत होने का पहला मामला है। वह बुखार, गले में खराश और खांसी से पीड़ित थे और उनमें इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) के लक्षण थे। हसन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) डॉ शिवास्वामी डीएन ने बताया कि उन्हें 24 फरवरी को हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था और 1 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई।

हरियाणा में हुई H3N2 वायरस से दूसरी मौत
भारत में H3N2 वायरस से दूसरी मौत हरियाणा के 56 साल के व्यक्ति की हुई है, जो फेफड़े के कैंसर के रोगी थी। जनवरी में H3N2 वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था।

H3N2 वायरस के लक्षण सीजनल कोल्ड और कफ की तरह होते है। नीचे कुछ लक्षण लिखे जा रहे हैं, पढ़ें और सावधानी बरतें…

  • खांसी
  • नाक बहना या नाक बंद होना
  • गले में खराश
  • सिरदर्द
  • शरीर में दर्द
  • बुखार
  • ठंड लगना
  • थकान
  • दस्त
  • उल्टी
  • सांस फूलना

सवाल: H3N2 वायरस होने पर बुखार कितने दिनों में उतर जाता है?
जवाब:
 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का मानना है कि इन्फेक्शन के लक्षण पांच से सात दिनों तक बने रह सकते हैं। H3N2 से होने वाला बुखार तीन दिनों में उतर जाता है। लेकिन खांसी तीन हफ्ते से ज्यादा दिनों तक बनी रहती है।

सवाल: क्या सिर्फ कुछ लक्षणों को देखकर पता करना संभव है कि आपको H3N2 इंफ्लूएंजा हुआ है?
जवाब:
 नहीं, सिर्फ लक्षणों को देखकर कंफर्म नहीं किया जाता। ब्लड सैंपल और दूसरे कुछ टेस्ट लैब में किए जाते हैं, जो बता देते हैं कि आपको H3N2 हुआ है या कोई दूसरी बीमारी है।

सवाल: H3N2 को फैलने से कैसे रोका जाए?
जवाब: 
इन स्टेप्स को फॉलो कर आप H3N2 को फैलने से रोक सकते हैं…

  • सेल्फ हाइजीन को मैंटेन करें, यानी साफ-सफाई का ख्याल रखें।
  • खाना खाने से पहले, चेहरा, नाक और मुंह को छूने से पहले हाथ धोएं।
  • जिन लोगों को H3N2 इंफ्लूएंजा हुआ है या फिर काेई इन्फेक्शन है, उसके संपर्क में न आएं।
  • पॉकेट में सैनिटाइज रखें और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें।
  • हेल्दी खाना खाएं, ज्यादा से फल और सब्जी को अपने डाइट में करें शामिल।
  • सबसे जरूरी घर का ही खाना खाएं, स्ट्रीट फूड अवाइड करें।
  • खुद को हाइड्रेट रखें, लिक्विड इनेटक बढ़ाएं, पानी पीते रहें।
]]>
https://nationnews18.com/1802/feed/ 0
भरतपुर में राष्ट्रीय परशुराम सेना का होली मिलन समारोह आयोजित https://nationnews18.com/1738/ https://nationnews18.com/1738/#respond Thu, 09 Mar 2023 17:00:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=1738 #ब्राह्मणमहापंचायत_19मार्च_जयपुर

गुरुवार को भरतपुर में राष्ट्रीय परशुराम सेना का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में ब्राह्मण महापंचायत के लिए ब्राह्मण समाज के सभी उपस्थितजनो को आमंत्रित किया
होली मिलन समारोह आयोजक सुनील पीढ़ी, पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ,श्री परशुराम सेना के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी , संभाग अध्यक्ष दीपेश मिश्रा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

]]>
https://nationnews18.com/1738/feed/ 0