jaipur_news – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Thu, 13 Apr 2023 05:37:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png jaipur_news – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 जयपुर बम धमाकों के आरोपियों की रिहाई को लेकर जयपुरवासियों में आक्रोश;की न्याय की मांग https://nationnews18.com/2221/ https://nationnews18.com/2221/#respond Thu, 13 Apr 2023 05:37:28 +0000 https://nationnews18.com/?p=2221 जयपुर में बुधवार को सड़कों पर “जयपुर मांगे न्याय” लिखी तख्तियां हाथ में लेकर आमजन के साथ-साथ भाजपा के सभी प्रमुख नेता तक राजस्थान सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते दिखाई दिए। सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया . जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई को लेकर संपूर्ण जयपुर सहित प्रदेश स्तर पर विरोध हो रहा है। इसी के तहत बुधवार को जयपुर की जनता सड़कों पर उतर आई और शाम को विरोध करते हुए रामलीला मैदान में विशाल आम सभा का आयोजन किया गया । जहां स्टेज पर केवल ब्लास्ट पीड़ितों के परिवार जनों को जगह दी गई बाकी आम जनता से लेकर वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री-विधायक,व्यापारमंडलों के प्रतिनिधि तक पंडाल में एक साथ बैठे।

कार्यक्रम में ब्लास्ट पीड़ित दिवंगत सुशीला देवी के परिजन एवं अन्य कई ब्लास्ट पीड़ित व उनसे परिवारजन ,विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि, संत जनों सहित भाजपा के नामी चेहरे मौजूद रहे

इस दौरान बम ब्लास्ट पीड़िता मोबिना ने कहा कि बम ब्लास्ट करने वाले पहले गुनहगार थे तो अब क्यों नहीं रहे। कांग्रेस ने आंखें बंद कर ली है। इस सरकार को जनता जवाब देगी। किशन नामा की मां ने कहा कि मुझे बेटे को खोने का गम है। ताराचंद के बेटे शशांक ने कहा कि बम ब्लास्ट का दिन काला दिन था। एक 16 साल के बच्चे पर परिवार का बोझ आ गया। आप जनप्रतिनिधि मिलकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएं।

ये भी रहे मौजूद – कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, घनश्याम तिवारी, कालीचरण सराफ, रामलाल शर्मा, कैलाश वर्मा अशोक परनामी, राघव शर्मा, सांसद दिया कुमारी, ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर सहित हाथोज धाम के बालमुकुंद आचार्य, समाजसेवी रवि नैयर, चंद्रप्रकाश भाड़ेवाला, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, विप्र महासभा के सुनील उदैया, परशुराम सेना के अनिल चतुर्वेदी, बजरंग दल के सुमित खंडेलवाल सहित शहर के अन्य प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे


नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं। जब जयपुर जख्मी हुआ, उन जख्मों को आज हम हरा देख रहे हैं। उस समय 71 लोग बेजान होकर जमीन गिर गए। चारों और चीत्कार उठा। आज वो चीत्कर और मन में दर्द पीड़ित परिवारों की आंखों में देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि सरकार ने एएजी को हटाकर इतिश्री कर ली। अपराधियों की तरफ से बड़े-बड़े वकील आए और सरकार ने छोटा सा वकील किया। सरकार को इस जयपुर की चीत्कार को सुन लेना चाहिए। बद्दुआ जयपुर के जनमानस से निकली है। सरकार को समय रहते हुए कार्रवाई कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की कुर्सी के पाए हिले और 92 विधायकों ने इस्तीफे दिए तो हाईकोर्ट में बड़े वकील पहुंच गए। फिर क्या मजबूरी रही कि इस मामले में बड़े वकील नहीं लगाए गए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि क्या कारण था कि जहां लोअर कोर्ट ने फंासी की सजा सुनाई फिर गवाह और सबूत कहां चले गए। आतंकवादी सुप्रीम कोर्ट वकील खड़े कर सकती है तो सरकार एक भी बड़ा वकील खड़ा हीं कर पाइर्। किसको खुश करने के लिए सरकार को एएजी कोर्ट में एपीयर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बाटला हाउस में आतंकवादी मर जाते है तो सलमान खुर्शीद कहते हैं कि इनकी मौत हुई तो रातभर उनकी अम्मा के आंसू नहीं रुक पाए। तब जाकर ध्यान में आता है कि रामनवमी और नववर्ष के जुलूस को रोकने की हिमाकत क्यों की जाती है। जोशी ने विश्वास दिलाया कि पीड़ितों के सुख-दुख में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।

अरुण चतुर्वेदी ने कहा कांग्रेस सरकार के सही से पैरवी नहीं करने चलते हाईकोर्ट से आरोपियों को रिहाई मिली। क्योंकि सरकार की ओर से कोर्ट में मजबूत पैरवी नहीं की गई। बीजेपी पीड़ित परिवार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगा। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे। इस मौके पर पीड़ित परिवारों ने भी सरकार से दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से सजा दिलवाने की मांग की।

भाजपा गुरुवार को दो गवाहों के जरिए यह एसएलपी दायर कर रही है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में यह पिटिश दायर की जाएगी। रामलीला मैदान में बम ब्लास्ट पीड़ितों के पक्ष में आयोजित सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इसकी घोषणा की।

]]>
https://nationnews18.com/2221/feed/ 0
हेरिटेज निगम के पशु प्रबंधन की लापरवाही:शहर के सौंदर्य और राहगीरों को पड रही भारी https://nationnews18.com/2202/ https://nationnews18.com/2202/#respond Wed, 12 Apr 2023 04:11:13 +0000 https://nationnews18.com/?p=2202 जयपुर हेरिटेज नगर निगम के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में आवारा पशुओं का तांडव मचा हुआ है.जिधर देखा जाए लगभग हर गली से लेकर मुख्य सड़क अवैध डेयरी के संचालन के तहत जगह-जगह आवारा पशु बैठे या घूमते नजर आते हैं. आए दिन विभिन्न मीडिया प्रकाशन होने के बावजूद अवैध डेयरिया संचालन करने वालों के हौसले इस कदर मजबूत है कि चौगान स्टेडियम स्थित नगर निगम के ऑफिस से 100 मीटर की दूरी से लेकर संपूर्ण शहर में अवैध डेयरिया संचालित हो रही है.


इसको लेकर जब हमारी टीम ने विभिन्न समय पर विभिन्न स्थानों पर जाकर मौका देखा तो पाया कि शहर के प्रमुख केंद्र जलमहल चौपाटी सहित सड़क के डिवाइडर के बीचो-बीच तक आवारा पशु शहर की सुंदरता को दाग लगाने के साथ-साथ राहगीरों को चोटिल करते हैं.

: इसके लिए जब हमने आमेर रोड के वार्ड 10,11, 20 जिसमें कागदीवाड़ा, शंकर नगर, गुर्जर घाटी, एयरफ़ोर्स स्कूल के आसपास का क्षेत्र दौरा किया तो पाया कि लगभग हर गली और मुख्य सड़क क्षेत्र पर आवारा पशुओं के झुंड सड़क के बीचो-बीच बैठे घूमते दिखाई दिए.


हाल ही में शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर संपूर्ण आमेर रोड पर सड़क डिवाइडर के नवीनीकरण कार्य किया गया है और जगह-जगह नए पेड़ पौधे लगाए गए हैं. उस हरियाली को भी आवारा पशुओं नुकसान पहुंचाते दिखाई दिए, साथ ही पर्यटकों का मुख्य आकर्षण केंद्र जलमहल चौपाटी जहां हजारों की संख्या में रोजाना पर्यटक पहुंचते हैं, यहां भी हमें जगह जगह आवारा पशुओं के झुंड मिले.


इसपर आमेर रोड निवासी राधेश्याम सेन ने बताया कि “हाल ही में कुछ दिन पहले घर के सामने से गुजर रही महिला को सड़क पर मौजूद गोवंश ने उठाकर इस कदर सड़क पर पटका कि उसके सिर में 8:10 टांके आए. काफी शिकायत करते हैं उसके बावजूद कोई पुख्ता कार्यवाही नहीं होती. गाड़ी आकर वापस चली जाती है.जिम्मेदार इस पर मजबूती से एक्शन लेते हुए लगातार कार्यवाही करें तभी कुछ सही हो सकता है “

नगर निगम में पशु प्रबंधन शाखा के पास इस विषय में आए दिन न जाने कितनी ही शिकायतें पहुंचती है परंतु निचले स्तर पर सांठगांठ का जोड़ इस कदर मजबूत है कि पशुओं को पकड़ने के लिए निकलने वाली गाड़ी की सूचना शिकायतकर्ता स्थान पर पहुंचने से पहले ही डेयरी संचालकों तक पहुंच जाती है और वह आकर पहले ही अपने पशुओं को भगा ले जाते हैं.

पशु प्रबंधन शाखा निगम के ही एक कर्मचारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया की “आवारा पशु पकड़ने के काम पर लगे वाहनों पर काम करने वाले स्टाफ तक के घरों और रिश्तेदारों के यहां अवैध डेरिया संचालित हो रही है, जिससे किसी भी तरह की शिकायत आने के बावजूद आगे तक सूचना पहले ही पहुंच जाती है और कार्यवाही को पूर्णत अंजाम दे पाना असंभव हो जाता है.

जयपुर शहर में पशु डेयरी संचालन पर है रोक
सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर नगर निगम क्षेत्र में पशु डेयरी संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंद लगा रखा है। इसके कारण जयपुर शहर में जहां भी पशु डेयरी संचालित होती है वहां से पशुओं (गाय-भैंस) को उठाकर उसे नगर निगम की हिंगौनिया गौशाला में भेजा जाता है। इसके अलावा शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं काे भी पकड़ने का काम इसी शाखा के जिम्मे है।

]]>
https://nationnews18.com/2202/feed/ 0
जयपुर में शहीद स्मारक पर सचिन पायलट का अनशन जारी; ला सकते है प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव https://nationnews18.com/2193/ https://nationnews18.com/2193/#respond Tue, 11 Apr 2023 07:31:29 +0000 https://nationnews18.com/?p=2193 जयपुर : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनशन शुरु करने के साथ बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। जयपुर के शहीद स्मारक पर सुबह 11:00 बजे से सचिन पायलट मौन रूप से धरने पर बैठे हुए हैं जो कि शाम 4:00 बजे तक चलने वाला है। कांग्रेस ने वसुंधरा सरकार पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए थे, उनकी जांच और कार्रवाई नहीं होने के कारण पायलट गहलोत सरकार के खिलाफ यह धरना दे रहे हैं।

धरना स्थल पर लगे पोस्टरों ने राजनीति के गलियारों में बड़ी हलचल मचा दी है क्योंकि यहां लगे पोस्टरों में गांधीजी के अलावा किसी भी कांग्रेसी छोटे-बड़े नेता की कोई फोटो नहीं है. सिर्फ देशभक्ति गाने बजाए जा रहे हैं और लगातार सचिन पायलट के समर्थन में आए लोग नारे भी लगा रहे है।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री रहते हुए घोटालों पर कार्यवाही नहीं किए जाने को मुद्दा बनाकर सचिन पायलट ने अनशन करने की घोषणा की थी. पायलट ने इस अनशन में उनके समर्थक मंत्री विधायकों को दूर रखा है और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रंधावा ने सोमवार देर रात अपने बयान में पायलट के इस कार्यक्रम को पार्टी के विरोध का काम बताया।

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी प्लेटफॉर्म की जगह अनशन पर जाने के पायलट के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा- सचिन पायलट जब सवा साल डिप्टी CM रहे तब करप्शन का मुद्दा क्यों नहीं उठाया? मुझसे मुलाकात में कभी उन्होंने करप्शन पर बात नहीं की। पार्टी प्लेटफार्म पर बात करने की जगह सीधे अनशन पर बैठना गलत है।

राजनीतिक जानकारों का एक धड़ा पायलट के कांग्रेस छोड़कर खुद की पार्टी बनाने की संभावना जता रहा है। संभावनाओं को इसलिए भी बल मिला है कि लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ सामने आ रही अनबन और सचिन पायलट ने जिस तरह वसुंधरा राजे और BJP के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया है उससे उनके तीसरे मोर्चें की तरफ रुझान की तरफ देखा जा रहा है।

अनशन के बाद सियासी लाइन साफ कर सकते हैं पायलट

सचिन पायलट दिन भर अनशन करने के साथ अपनी सियासी लाइन साफ कर सकते हैं। पायलट भाषण में गहलोत और पार्टी को लेकर क्या टोन रखते हैं, उससे उनके कांग्रेस में रहकर लड़ने या तीसरा मोर्चा बनाने का संकेत मिल जाएगा।हमारे राजनीति के सूत्रों से चर्चा यहां तक सामने आ रही है कि सचिन पायलट “प्रगतिशील कांग्रेस या इस तरह की किसी नाम से मिलती-जुलती नई पार्टी की नींव भी रख सकते हैं”

  • भारतीय किसान यूनियन सहित आम आदमी पार्टी ने भी सचिन पायलट को समर्थन दिया है।
  • राजस्थान के कई जिलों से हजारों समर्थन करने वाले लोग इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे, ऐसा दावा किया जा रहा है।

पायलट ने कहा था- वसुंधरा से मिलीभगत के आरोप लगते हैं
सचिन पायलट ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि मैंने मुख्यमंत्री गहलोत को पूर्व CM वसुंधरा राजे के समय हुए घोटालों पर कार्रवाई को लेकर दो बार चिट्ठी लिखी, लेकिन गहलोत ने कोई एक्शन नहीं लिया। वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की गई। जबकि विपक्ष में रहते हुए हमने यह वादा किया था कि जांच कराई जाएगी।

]]>
https://nationnews18.com/2193/feed/ 0
हवामहल विधानसभा क्षेत्र में हुआ पोस्टर विमोचन; घर-घर बांटे गए भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के कैलेंडर https://nationnews18.com/2171/ https://nationnews18.com/2171/#respond Sun, 09 Apr 2023 11:36:18 +0000 https://nationnews18.com/?p=2171 हाल ही में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र शर्मा द्वारा हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का विवरण साझा करने हेतु पोस्टर का विमोचन करते हुए हवामहल विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास घर घर जाकर कैलेंडर बांटे गए

वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान सरकार की दमनकारी नीतियां एवं विभिन्न जन कल्याण हेतु बनाई गई योजनाएं केवल मात्र घोषणा बनकर रह गई है जनता को इससे किसी तरह का कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है जबकि मोदी सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं से देशभर के विभिन्न राज्यों सहित राजस्थान की जनता को भी राहत प्रदान की गई है.

वीरेंद्र शर्मा से जब आगामी चुनाव के परिणामों को लेकर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि आगामी समय में परिणाम स्वरूप प्रदेश की जनता तख्तापलट करेगी और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी . साथ ही जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप हवा महल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी के तौर पर खुद को देखते हैं तब इसके जवाब में शर्मा ने बताया कि पार्टी के लिए काफी वर्षों से कार्यरत हैं. साथ ही जन सेवक के रूप में उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है और यदि पार्टी अवसर देती है तो वे निश्चित रूप से चुनाव में विधायक प्रत्याशी के तौर पर भागीदारी लेंगे.

इस दौरान रविवार को पर्वतपुरी,राजीवपुरी,गुर्जरघाटी,रामगढ़ मोड़ एवं अन्य आसपास के कई क्षेत्रों में घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के विवरण का कैलेंडर वितरण किया गया. इसमें पार्टी के स्थानीय अशोक जांगिड़, जितेंद्र सेन, सीताराम मीणा,राधेश्याम सैन सहित अन्य सदस्य गण भी मौजूद रहे. वीरेंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के हवा महल मंडल से पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में ग्रंथालय ई-ग्रंथालय, अध्ययन विभाग के प्रदेश सह संयोजक भी हैं

]]>
https://nationnews18.com/2171/feed/ 0
12 अप्रैल को बम ब्लास्ट पीड़ितों के साथ जयपुर में कैंडल मार्च निकालेगी भाजपा;सुप्रीम-कोर्ट में एसएलपी भी दायर करेगी https://nationnews18.com/2168/ https://nationnews18.com/2168/#respond Sun, 09 Apr 2023 03:50:16 +0000 https://nationnews18.com/?p=2168 12 अप्रैल को भाजपा की ओर से ब्लास्ट प्रभावितों के साथ शहर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कैंडल मार्च रामलीला मैदान से शाम 5 बजे शुरू होकर सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर खत्म होगा जहां बम ब्लास्ट हुआ था। इसमें राजस्थान बीजेपी के आला नेता भी शामिल होंगे।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी तुष्टीकरण की राजनीति से बाज नहीं आ रही है। आरोपियों की रिहाई के 12 दिन बाद भी सुप्रीम कोर्ट में कोई एसएलपी दायर नहीं की गई है। ऐसे में अब बीजेपी बम ब्लास्ट के मृतकों के परिजन और घायलों के लिए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगी। इसके लिए पेपर वर्क भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बम ब्लास्ट के आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी।

चतुर्वेदी ने कहा कि 2008 में देश में जगह-जगह बम ब्लास्ट और आंतक की चार घटनाएं हुई थी। समझोता एक्सपे्रस की घटना, मालेगांव कांड, हैदराबाद मक्का मज्जिद का मामला और अजमेर दरगार ब्लास्ट ऐसे चार मामले हुए। उसके बाद जयपुर में सीरियल बम बलास्ट भी हुआ। चारों आतंकी हमलों की जांच एनआईए को ट्रांसफर कर दिए जाते है। जो सेन्ट्रल एंजेंसी है। लेकिन जयपुर सीरियल ब्लास्ट का मामला एनआईए को ट्रांसफर नहीं किया गया। चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले 4 साल में आतंकियों से संबंध रखने वाले PFI जैसे संगठनों को सरकार रैली निकलने दे रही है। उसी का नतीजा है कि उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड जैसी आतंकी घटनाएं हुई है। राजस्थान कि जनता कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का खामियाजा भुगत रही है। ऐसे में आने वाले चुनाव में वोट की चोट से कांग्रेस को करारा जवाब दिया जायेगा।

]]>
https://nationnews18.com/2168/feed/ 0
हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा और सामूहिक आरती https://nationnews18.com/2157/ https://nationnews18.com/2157/#respond Fri, 07 Apr 2023 05:34:43 +0000 https://nationnews18.com/?p=2157 जयपुर के आमेर रोड पर स्थित पर्वतपुरी कॉलोनी के तत्कालेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में अनेकों छोटे छोटे बच्चों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। कार्यक्रम में भक्त अश्विनी दिक्षित ने बताया कि “हमारे साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने लगभग 6 महीने पहले लंम्पी वायरस के समय गौ माता के स्वास्थ्य की कामना हेतु मंगलवार शनिवार को हनुमान चालीसा के पाठ करना प्रारंभ किए थे जो आज तक निरंतर चलते आ रहे हैं। यहां दिन-ब-दिन हमें देखते हुए आसपास के और मंदिरों में भी बच्चों बड़ों ने स्वयं के स्तर पर हनुमान चालीसा के पाठ करना प्रारंभ कर दिए हैं। पिछले 6 महीनों की मेहनत से आज अधिकतर बच्चे बिना पुस्तक देखे तीव्र गति से हनुमान चालीसा के पाठ संपन्न कर लेते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में सभी की उपस्थिति में सामूहिक आरती एवम श्रीराम स्तुति के साथ कार्यक्रम को संपन्न करते हुए प्रसादी वितरण किया गया तथा क्षेत्र में एवं सभी व्यक्तियों में आपसी भाईचारे हेतु मंगल कामना की गई। इसके साथ ही सभी बच्चों ने धर्म का सम्मान एवं बेजुबानओ की सेवा करने हेतु भी संकल्प लिया

]]>
https://nationnews18.com/2157/feed/ 0
खबर का असर:जलमहल के सामने बड़ा डिवाइडर कट हुआ बंद https://nationnews18.com/2135/ https://nationnews18.com/2135/#respond Tue, 04 Apr 2023 18:07:49 +0000 https://nationnews18.com/?p=2135 VC5 NEWS ने हाल ही में 28 मार्च को “कहीं जानलेवा ना बन जाए यह लापरवाही;जलमहल के सामने मुख्य सडक में जगह जगह डिवाइडर कट” वाली खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए इन डिवाइडर कट से स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को सुरक्षित रखने हेतु इसे खतरा बताया था.

इसके बाद संबंधित प्रशासन तक मामला पहुंचने के बाद इस पर एक्शन लेते हुए यहां छूटे हुए बड़े डिवाइडर कट को मंगलवार को तत्काल बंद किया गया.

]]>
https://nationnews18.com/2135/feed/ 0
जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन मार्ग पर हेरिटेज निगम की लापरवाही से बन रही “मलबा वैली” https://nationnews18.com/2072/ https://nationnews18.com/2072/#respond Sun, 02 Apr 2023 06:43:58 +0000 https://nationnews18.com/?p=2072 हो सकता है खबर की हेडलाइन आपको चौंका दे लेकिन यह सच है.

जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र जलमहल स्थित आमेर रोड पर लगभग 100 ट्रॉली से अधिक कचरा मलबा सड़क के किनारे फैला हुआ है जिसमें दिन-रात आवारा पशु घूम रहे हैं, बीमारियां फैलने का डर भी लोगों को सता रहा है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि “पिछले कई दिनों से यहां हेरिटेज नगर निगम द्वारा ग्रीन वैली बनने का काम चल रहा है, जिसके लिए आमेर रोड से गुजर रहे नगर निगम के नाले के किनारे किनारे ग्रीन वैली बनाने के लिए संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपनी ओर से मेंटेरियल डलवाया गया था. उसके बाद यहां काम चलता देख रोज मौके का फायदा उठाकर निजी ट्रैक्टर चालक मलवा खाली कर जा रहे है.पिछले अक माह से अब हालात यह है कि यहां पर लगभग 100 ट्रॉली मलबा इक्कठा हो चुका है जोकि मुख्य सड़क तक फैला रहा है. इससे वाहन एवं पैदल चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,मोटरसाइकिल चालक गिर रहे है . यहां बनने वाली ग्रीन वैली का तो हाल पता नहीं लेकिन मलबे के ढेर ही ढेर देखकर लगता है मानो मलबा वैली बन रही है

पास क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि यहां पर काफी सालों से कबूतरों का चुगा स्थल बना हुआ था. इस काम के चलते वह भी उजाड़ दिया गया है. साथ ही पानी की प्याऊ भी होने से आसपास के लोग अपनी प्यास बुझाते थे. मलबे के ढेर होने की वजह से वहां भी टैंकर नहीं पहुंच पा रहा है जैसे पानी की टंकियां खाली रह जाती है.

इसके बारे में जब संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार से बात की तो उन्होंने बताया कि ना तो यह मलबा हमारा है ना हमने मंगवाया है देर रात निजी ट्रैक्टर चालक खाली कर जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर संबंधित वार्ड क्षेत्र के निगम के जिम्मेदार अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने भी बताया कि मामला मेरी जानकारी में अब आया है इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी.

राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री हेमंत जांगिड़ ने बताया कि अगर समय रहते इसका निस्तारण नहीं किया गया एवं कबूतरों के चुग्गा स्थल को यथावत नहीं किया गया तो आगामी समय में सामूहिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा

ज्ञात हो कि यह सड़क शहर के मुख्य पर्यटक स्थलों को जोड़ती है यहां से जलमहल, आमेर- नाहरगढ़ एवं जयगढ़ किला, कनक वृंदावन इत्यादि घुमने जाने वाली पर्यटक गुजरते हैं और इस मलबे-गंदगी के ढेर से लोगों के स्वास्थ्य एवं यहां से गुजरने वाले पर्यटकों के सामने शहर की छवि बिगड़ रही है.

]]>
https://nationnews18.com/2072/feed/ 0
आज होगा माँ भगवती का विशाल जागरण;निकलेगी 21वीं पदयात्रा https://nationnews18.com/2032/ https://nationnews18.com/2032/#respond Wed, 29 Mar 2023 03:33:52 +0000 https://nationnews18.com/?p=2032 जय माता दी परिवार एवं महिला मंडल, बजरंग द्वार कालवाड रोड झोटवाड़ा की ओर से बुधवार को मां भगवती की 21वीं पदयात्रा एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा , पदयात्रा आमेर रोड के महाबलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर कालवाड रोड झोटवाड़ा पहुचेगी.

महाबलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि पदयात्रा आमेर रोड से होती हुई रात्रि तक चांदपोल, पानीपेच रोड होती हुई सुंदर विहार, रावण गेट, कालवाड रोड, झोटवाड़ा पहुंचेगी जहां भक्तजनों के लिए भंडारे का आयोजन एवं मां भगवती के श्रंगार झांकी सहित भजन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

]]>
https://nationnews18.com/2032/feed/ 0
खबर का असर:दिल्ली हाईवे गलता गेट पर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू https://nationnews18.com/2025/ https://nationnews18.com/2025/#respond Tue, 28 Mar 2023 02:18:40 +0000 https://nationnews18.com/?p=2025
9 मार्च को लगी खबर

हाल ही होली के त्यौहार पर जयपुर के आमेर रोड निवासी महिला टीचर की दर्दनाक मौत दिल्ली हाईवे स्थित सूरजपोल मंडी ,RAC के पास सड़क दुर्घटना में हो गई थी.

जिसके बाद VC5 NEWS ने क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे की सड़क पर कई किलोमीटर तक पड़ताल की और पाया ताकि जगह जगह खुदी हुई सड़क और जगह जगह फेल रहे मिट्टी कंकर की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती है. उसके बाद लगी खबर से प्रशासन हरकत में आया और अब इसके मरम्मत कार्य की शुरुआत हो गई है

]]>
https://nationnews18.com/2025/feed/ 0