heritage_nagar_nigam – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Tue, 04 Apr 2023 17:35:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png heritage_nagar_nigam – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन मार्ग पर हेरिटेज निगम की लापरवाही से बन रही “मलबा वैली” https://nationnews18.com/2072/ https://nationnews18.com/2072/#respond Sun, 02 Apr 2023 06:43:58 +0000 https://nationnews18.com/?p=2072 हो सकता है खबर की हेडलाइन आपको चौंका दे लेकिन यह सच है.

जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र जलमहल स्थित आमेर रोड पर लगभग 100 ट्रॉली से अधिक कचरा मलबा सड़क के किनारे फैला हुआ है जिसमें दिन-रात आवारा पशु घूम रहे हैं, बीमारियां फैलने का डर भी लोगों को सता रहा है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि “पिछले कई दिनों से यहां हेरिटेज नगर निगम द्वारा ग्रीन वैली बनने का काम चल रहा है, जिसके लिए आमेर रोड से गुजर रहे नगर निगम के नाले के किनारे किनारे ग्रीन वैली बनाने के लिए संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपनी ओर से मेंटेरियल डलवाया गया था. उसके बाद यहां काम चलता देख रोज मौके का फायदा उठाकर निजी ट्रैक्टर चालक मलवा खाली कर जा रहे है.पिछले अक माह से अब हालात यह है कि यहां पर लगभग 100 ट्रॉली मलबा इक्कठा हो चुका है जोकि मुख्य सड़क तक फैला रहा है. इससे वाहन एवं पैदल चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,मोटरसाइकिल चालक गिर रहे है . यहां बनने वाली ग्रीन वैली का तो हाल पता नहीं लेकिन मलबे के ढेर ही ढेर देखकर लगता है मानो मलबा वैली बन रही है

पास क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि यहां पर काफी सालों से कबूतरों का चुगा स्थल बना हुआ था. इस काम के चलते वह भी उजाड़ दिया गया है. साथ ही पानी की प्याऊ भी होने से आसपास के लोग अपनी प्यास बुझाते थे. मलबे के ढेर होने की वजह से वहां भी टैंकर नहीं पहुंच पा रहा है जैसे पानी की टंकियां खाली रह जाती है.

इसके बारे में जब संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार से बात की तो उन्होंने बताया कि ना तो यह मलबा हमारा है ना हमने मंगवाया है देर रात निजी ट्रैक्टर चालक खाली कर जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर संबंधित वार्ड क्षेत्र के निगम के जिम्मेदार अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने भी बताया कि मामला मेरी जानकारी में अब आया है इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी.

राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री हेमंत जांगिड़ ने बताया कि अगर समय रहते इसका निस्तारण नहीं किया गया एवं कबूतरों के चुग्गा स्थल को यथावत नहीं किया गया तो आगामी समय में सामूहिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा

ज्ञात हो कि यह सड़क शहर के मुख्य पर्यटक स्थलों को जोड़ती है यहां से जलमहल, आमेर- नाहरगढ़ एवं जयगढ़ किला, कनक वृंदावन इत्यादि घुमने जाने वाली पर्यटक गुजरते हैं और इस मलबे-गंदगी के ढेर से लोगों के स्वास्थ्य एवं यहां से गुजरने वाले पर्यटकों के सामने शहर की छवि बिगड़ रही है.

]]>
https://nationnews18.com/2072/feed/ 0
सफाई एवं आवारा पशुओं को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज के दावे फेल https://nationnews18.com/1743/ https://nationnews18.com/1743/#respond Thu, 09 Mar 2023 19:17:42 +0000 https://nationnews18.com/?p=1743 जयपुर:

जयपुर नगर निगम हेरिटेज के पार्षदों एवं महापौर में आपसी खींचतान विवादों के चलते कई काम पूरे नहीं हो पाने का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है । इसी की पड़ताल करने हम पहुंचे हेरिटेज निगम के आमेर रोड पर स्थित वार्ड 10 की मुख्य सड़कों पर जहां वार्ड में लगभग 25 से अधिक निगम कर्मचारी कार्यरत होने के बावजूद ना सफाई व्यवस्था सही मिली बल्कि जगह जगह आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा भी देखने को मिला।

हमने इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद सहित संबंधित निगम अधिकारियों से चर्चा की और समस्या से अवगत कराया तो मौके पर कुछ जगह पर सफाई कर्मचारी भेजकर साफ सफाई करवा दी गई।
क्षेत्रीय पर्वतपुरी कॉलोनी निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि “कितना ही निगम हेल्पलाइन एवं अधिकारियों को फोन कर लो कोई सुनवाई नहीं होती। जगह-जगह गलियों में नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। महीनों तक कॉलोनियों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते। अधिकतर सफाई कर्मचारी फील्ड में काम करने पहुंचते ही नहीं।त्योहारों पर भी काफी बोलने के बाद कोई सफाई कर्मचारी मुश्किल से आता है “

इसके लिए हमने वार्ड से संबंधित निगम के दो सीनियर कर्मचारियों को फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया , उसके बाद सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष को मामला अवगत कराया तब उन्होंने मामला देखने को कहा। ज्ञात हो कि वर्तमान में मौसमी बीमारियां लगातार पैर पसार रही हैं और नगर निगम हेरिटेज में शिकायतें हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। क्षेत्रीय पार्षद एवं जन कथन के अनुसार अधिकतर सफाई कर्मचारी फील्ड से नदारद रहते हैं जिसमें सीनियर कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप भी है, इससे संबंधित स्टिंग वीडियो भी चैनल के पास मौजूद है

]]>
https://nationnews18.com/1743/feed/ 0