#GhaziabadPolice #MuradnagarPolice #CrimeNews #Arrest #Justice #उत्तरप्रदेश #गाजियाबाद #अपराध #गिरफ्तारी – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Tue, 17 Jun 2025 15:33:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png #GhaziabadPolice #MuradnagarPolice #CrimeNews #Arrest #Justice #उत्तरप्रदेश #गाजियाबाद #अपराध #गिरफ्तारी – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 मुरादनगर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, ₹25,000 का इनामी बदमाश को पिता समेत किया गिरफ्तार https://nationnews18.com/6798/ https://nationnews18.com/6798/#respond Tue, 17 Jun 2025 15:33:19 +0000 https://nationnews18.com/?p=6798 गाजियाबाद: मुरादनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए ₹25,000 के इनामी बदमाश प्रशांत उर्फ कबूतर को दबोच लिया है। पुलिस ने उसके पिता पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया है, जिसने बेटे को छिपाने में मदद की थी। हत्या में इस्तेमाल की गई 0.32 बोर की पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 08 जून, 2025 की रात की है। जहां मुरादनगर के धेदा गांव के निवासी पिंटू चौधरी ने मुरादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रशांत उर्फ कबूतर, विक्की उर्फ चेटी और सन्नी यादव उनके घर में घुस आए। इन बदमाशों ने पीड़ित की पत्नी और बेटे पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। इलाज के दौरान पीड़ित के बेटे पंकज की दुखद मृत्यु हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

– शिकायत मिलते ही मुरादनगर थाने में तुरंत मामला दर्ज किया गया।

– अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमे बनाई गई।

– इस मामले में पहले ही 09 जून, 2025 को एक अन्य आरोपी सन्नी उर्फ अनुभव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

– आज, 17 जून, 2025 को पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ कबूतर उर्फ गोलू (उम्र करीब 28 वर्ष) को उसके पिता पवन कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी मिल गई।

पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह!

पुलिस पूछताछ में प्रशांत उर्फ कबूतर ने बताया कि पिंटू के लड़के (मृतक पंकज) से उनका पुराना झगड़ा चल रहा था। करीब डेढ़ साल पहले पंकज ने उन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था, तभी से वे रंजिश मानते थे। प्रशांत ने बताया कि 07 जून, 2025 को भी उनका पंकज से झगड़ा हुआ था, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। बदला लेने की ठानकर 08 जून, 2025 को वह अपने साथी विक्की के साथ पंकज के घर गया और पंकज व उसकी मां पर ताबड़तोड गोली चला दी। भागते समय छत से कूदने के कारण प्रशांत के पैर में चोट आ गई थी।

अपराधी बेटे की मदद कर रहा था पिता 

वारदात को अंजाम देने के बाद अपने पिता पवन कुमार की मदद से प्रशांत छिपता रहा और लगातार ठिकाने बदलता रहा। उसके पिता ने ही उसे घायल पैर का इलाज भी करवाया था। पुलिस ने उसे तब पकड़ा जब उसके पिता उसे इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल ले गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास

– प्रशांत उर्फ कबूतर उर्फ गोलू: मुरादनगर थाने में आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी, हत्या और गुंडा एक्ट सहित कुल 05 मुकदमे दर्ज हैं। मसूरी थाने में भी उस पर आर्म्स एक्ट, बलवा और धमकी के 02 मुकदमे दर्ज हैं।

– पवन कुमार: मुरादनगर थाने में 01 मुकदमा दर्ज है।

मुरादनगर पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। वही मुरादनगर में हुए इस हत्याकांड का खुलासा और हथियारों की बरामदगी पुलिस की एक बड़ी सफलता है। पीडित परिवार को अब इंसाफ की उम्मीद जागी है, और स्थानीय लोग इस कार्रवाई से राहत महसूस कर रहे हैं। मुरादनगर पुलिस की तत्परता के चलते ₹25,000 के इनामी बदमाश प्रशांत उर्फ कबूतर को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई व पिता को भी गिरफ्तार किया गया जिसने बेटे को छिपाने में मदद की थी।

]]>
https://nationnews18.com/6798/feed/ 0