cm_ashok_gehlot – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Fri, 17 Mar 2023 17:34:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png cm_ashok_gehlot – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 सीएम गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिलों के गठन की घोषणा की; साथ ही तीन संभाग बांसवाड़ा, पाली, सीकर बनेंगे https://nationnews18.com/1896/ https://nationnews18.com/1896/#respond Fri, 17 Mar 2023 16:44:30 +0000 https://nationnews18.com/?p=1896 राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाए जाएंगे। इसी के साथ अब राज्य में 50 जिले और 10 संभाग हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की। बांसवाड़ा, पाली, सीकर नए संभाग बनाए गए हैं।

जयपुर को चार जिलों में बांटा गया
जयपुर जिले को तोड़ जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, दूदू और कोटपूतली जिला बनाया गया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर को भी जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम और फलोदी में बांटा गया है।

श्रीगंगानगर से अनूपगढ़, बाड़मेर से बालोतरा, अजमेर से ब्यावर और केकड़ी​​​​​, भरतपुर से डीग, नागौर से डीडवाना-कुचामनसिटी, सवाईमाधोपुर से गंगापुर सिटी, अलवर से खैरथल, सीकर से नीम का थाना, उदयपुर से सलूंबर, जालोर से सांचोर और भीलवाड़ा से काटकर शाहपुरा को नया जिला बनाया गया है।

किस संभाग में कौन-कौन से जिले आएंगे, ये घोषणा बाद में
घोषणा में तीन नए संभाग मुख्यालय बनाए गए हैं। सीकर, पाली और बांसवाड़ा। इन मुख्यालयों के तहत कौन-कौन से जिले काम करेंगे, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसमें भी अंचल का खास ध्यान रखा गया है। शेखावाटी से सीकर, मारवाड़ से पाली और मेवाड़ के आदिवासी बेल्ट से बांसवाड़ा को संभाग बनाया गया है।

नए जिलों के गठन को लेकर सरकार को सुझाव देने के लिए रिटायर्ड IAS रामलुभाया की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी का कार्यकाल हाल ही में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। रामलुभाया कमेटी के पास 60 जगहों के नेता अलग-अलग ज्ञापन देकर नए जिलों की डिमांड रख चुके थे।

]]>
https://nationnews18.com/1896/feed/ 0