brahmhan_mahapanchayat – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Fri, 17 Mar 2023 19:26:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png brahmhan_mahapanchayat – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 जयपुर में 19 मार्च को होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के बारे में रूट,पार्किंग जानकारी ,भोजन व्यवस्था व अन्य संक्षिप्त विवरण https://nationnews18.com/1909/ https://nationnews18.com/1909/#respond Fri, 17 Mar 2023 19:21:22 +0000 https://nationnews18.com/?p=1909 ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन 19 मार्च को जयपुर में होने जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ब्राह्मण महापंचायत में लाखों ब्राह्मण इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. ब्राह्मण महापंचायत में शिरकत करने के लिए पीले चावल बांटकर न्योता दिया जा रहा है देशभर के ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और समाज की समस्याओं पर चिंतन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर में 19 मार्च को ब्राह्मण महापंचायत का आयोजित की जाएगी. बताया जा रहा है जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली इस ब्राह्मण महापंचायत में संत महात्मा, समाज के केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्य के मंत्री, विधायक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण महिला-पुरुष पहुंचेंगे. इससे पहले दर्जनों ब्राह्मण संगठनों ने एक जाजम पर आकर ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया है.

  • महापंचायत में ब्राह्मण समाज के विभिन्न मतभेदों को भुलकार सब एक मंच पर इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. कोई छोटा-बड़ा नहीं बल्कि सभी एक साथ एकजुट हैं.
  • 2000 किलो चावल से दिया जाएगा ब्राह्मण महापंचायत में आने का न्योता
  • महापंचयत को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई है. विभिन्न संगठनों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है.
  • इस मौके विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने कहा कि ब्राह्मण महापंचायत में देशभर से करीब 5 लाख ब्राह्मण शामिल होंगे . ब्राह्मण महापंचायत को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो गई है .
  • जयपुर में इसके लिए सभी प्रमुख मार्गों पर हेल्प डेस्क बनाकर खाने , पानी और चिकित्सा सेवा की सुविधा रखी गई है . ब्राह्मण महापंचायत में समाज की सभी समस्याओं पर चिंतन कर निर्णय लिए जाएंगे जिन्हें महापंचायत में सुनाया जाएगा .
  • इस आयोजन में सभी सांसदों और विधायकों के साथ ही सभी समाज के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है .कहा कि यह राजनीतिक आयोजन न होकर विशुद्ध रूप से सामाजिक कार्यक्रम है. विप्रसेना के प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने स्पष्ट किया कि वो, उनके पुत्र कभी राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मांगेगे, इसका समाज को भरोसा दिलाते हैं. हालांकि 19 मार्च का दिन ब्राह्मण एकता के रूप में भी जाना जाएगा.
  •  ब्राह्मण महापंचायत की अगुवाई संत समाज करेगा. समाज के महान संतों की उपस्थिति में ब्राह्मण महापंचायत के मंच से नया राजनेतिक -सामाजिक इतिहास रचा जाएगा. ब्राह्मण समाज ने सदैव हिंदू धर्म को दिशा और ज्ञान देने का कार्य किया है और अब एक बार फिर समाज के उसी गौरव को पुर्नस्थापित करने के प्रयास इस ब्राह्मण महापंचायत के माध्यम से किए जा रहे है.
]]>
https://nationnews18.com/1909/feed/ 0