bhaat_news – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Tue, 04 Apr 2023 05:19:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png bhaat_news – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 नागौर जिले में भात भरने का फिर बना रिकॉर्ड; 6 मामा लाये 2.21 करोड़ कैश, 100 बीघा जमीन, 1 किलो सोना-14 किलो भी दिया https://nationnews18.com/2014/ https://nationnews18.com/2014/#respond Sun, 26 Mar 2023 18:34:11 +0000 https://nationnews18.com/?p=2014  राजस्थान का नागौर जिला एक बार फिर चर्चा में है। रविवार को 6 भाइयों ने अपने भांजे की शादी में 8 करोड़ रुपए का मायरा भरा। ये जब थाली में कैश, ज्वेलरी लेकर पहुंचे तो लोग देखते रह गए। संभवत: यह सबसे बड़ा मायरा है।रायधनु गांव में अपने भांजे की शादी में बहन के 8 करोड़ 15 लाख का मायरा (भात) भरा है।

नागौर के ढींगसरा गांव निवासी मेहरिया परिवार की ओर से यह मायरा रविवार को भरा गया। अर्जुन राम मेहरिया, भागीरथ मेहरिया, उम्मेदाराम मेहरिया, हरिराम मेहरिया, मेहराम मेहरिया, प्रह्लाद मेहरिया अपनी इकलौती बहन भंवरी देवी के मायरा लेकर पहुंचे। इनके भांजे सुभाष गोदारा की आज शादी हुई।

कई किलोमीटर लंबा काफिला

मेहरिया परिवार भांजे का मायरा भरने के लिए सुबह 10 बजे ट्रैक्टर में टेन्ट सजाकर नाचते गाते, अपने-अपने वाहनों से निकले। साथ में हजारों गाड़ियों का काफिला कई किलोमीटर तक पीछे-पीछे चला। काफिले में बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेलर, बसों समेत लग्जरी वाहन भी थे। मायरा में पांच हजार लोग शामिल हुए । सभी मेहमानों को चांदी के सिक्के भी दिए गये। जैसा मायरा लेकर भाई पहुंचे वैसा ही इंतजाम बहन के परिवार वालों ने भी किया।

बहन के बच्चों की शादी होने पर ननिहाल पक्ष की ओर से मायरा भरा जाता है। इसे सामान्य तौर पर भात भी कहते हैं। इस रस्म में ननिहाल पक्ष की ओर से बहन के बच्चों के लिए कपड़े, गहने, रुपए और अन्य सामान दिया जाता है। इसमें बहन के ससुराल पक्ष के लोगों के लिए भी कपड़े और जेवरात आदि होते हैं।

आठ करोड़ पन्द्रह लाख का मायरा

– 2.21 करोड़ रुपए नकद

– एक किलो 125 ग्राम सोना (71 लाख रुपए)

– 14 किलो चांदी (9 लाख 80 हजार रुपए)

– 100 बीघा खेत (4 करोड़ 42 लाख)

– एक बीघा का आवासीय प्लाट (50 लाख)

– एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली अनाज से भरी (7 लाख)

– गांव के प्रत्येक परिवार को डेढ़ तोला चांदी का सिक्का (11 लाख 20 हजार)

आज से 10 दिन पहले भी नागौर 15 मार्च को भी नागौर जिले में तीन किसान भाइयों ने अपनी भांजी की शादी में 3 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च किए थे। ये जब थाली में कैश लेकर पहुंचे तो सभी देखते रह गए थे। इतना ही नहीं तीनों मामा ने मायरे में गिफ्ट के तौर पर गहने-कपड़ों से अनाज तक, ट्रैक्टर-टॉली अन्य सामान भी दिए थे।

]]>
https://nationnews18.com/2014/feed/ 0
किसान भाइयों ने भरा भांजी की शादी में 3 करोड़ 21 लाख का मायरा https://nationnews18.com/1890/ https://nationnews18.com/1890/#respond Thu, 16 Mar 2023 15:44:04 +0000 https://nationnews18.com/?p=1890 81 लाख कैश लेकर पहुंचे तीन मामा; अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 23 लाख के गहने भी

नागौर। शादी में मायरे के लिए प्रचलित राजस्थान का नागौर जिला एक बार फिर से चर्चा में है। यहां तीन किसान भाइयों ने अपनी भांजी की शादी में 3 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च किए। ये जब थाली में कैश लेकर पहुंचे तो सभी देखते रह गए। इतना ही नहीं तीनों मामा ने मायरे में गिफ्ट के तौर पर गहने-कपड़ों से अनाज तक, ट्रैक्टर-टॉली, स्कूटी और अन्य सामान भी दिए।

बुरड़ी गांव निवासी भंवरलाल गरवा अपने तीनों बेटे हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र के साथ करोड़ों रुपए का मायरा लेकर पहुंचे। पिता के इस सम्मान को देख एक बार के लिए घेवरी देवी और उनके परिवार के आंखों में आंसू आ गए। वहीं पिता का कहना था कि परिवार की इकलौती बेटी है और इसी की किस्मत से मेरे तीनों बेटों को इतना कुछ मिला।

इस दौरान थाली में 81 लाख रुपए कैश रखे गए। अनुष्का के नाना खुद थाली सिर पर उठाकर शादी में पहुंचे। इस थाली में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं। यहां गांव-समाज के पंच-पटेलों के बीच 81 लाख रुपए के अलावा साढ़े 16 बीघा खेती के लिए जमीन, नागौर रिंग रोड पर करीब 30 लाख रुपए की कीमत का प्लॉट, 41 तोला सोना और 3 किलो चांदी के गहने दिए।

इसके अलावा अनाज की बोरियों से भरी नई ट्रैक्टर-ट्रॉली और अपनी दोहिती यानी दुल्हन के लिए एक स्कूटी भी गिफ्ट की। इतना कुछ देखकर वहां मौजूद लोगों में यह मायरा चर्चा का विषय रहा।

बहन को ओढ़ाई 500-500 रुपए नोट से सजी चुनरी

समाज और पंच-पटेलों की मौजूदगी में ननिहाल पक्ष की ओर से जमीन के सारे डॉक्यूमेंट्स बेटी के परिवार को दिए गए। वहीं तीनों भाइयों ने बहन के ससुराल वालों के प्रत्येक सदस्यों को चांदी के सिक्के भी भेंट किए। ये सिक्के भी थाली में सजाकर पहुंचे थे। भाइयों के इस प्यार को देख इकलौती बहन घेवरी देवी के आंख में आंसू आ गए। इतना ही नहीं भाइयों ने बहन को 500-500 रुपए के नोटों से सजी चुनरी भी ओढ़ाई।

घेवरी देवी के पिता भंवरलाल गरवा ने बताया कि उनके पास करीब 350 बीघा खेती की जमीन है। वहीं उनके तीन बेटों हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र गरवा के बीच घेवरी इकलौती बेटी है। वो मुझे ईश्वर का दिया हुआ उपहार है। बहन, बेटी और बहू से बड़ा धन भी कुछ नहीं है। पूर्वजों का अभी पुराना इतिहास है कि बहन-बेटी के ससुराल में मायरे को दिल खोल कर भरना चाहिए और उनके संकट में रक्षक की तरह खड़ा होना चाहिए। इसलिए बेटों ने मेरी सहमति से ही अपनी बहन की खुशी के लिए ये मायरा भरा है।

]]>
https://nationnews18.com/1890/feed/ 0