ब्राह्मणमहापंचायत – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Sun, 19 Mar 2023 14:12:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png ब्राह्मणमहापंचायत – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत; देश-प्रदेश के ब्राह्मणों सहित नेता,मंत्री एवम संतजन भी रहे उपस्थित https://nationnews18.com/1917/ https://nationnews18.com/1917/#respond Sun, 19 Mar 2023 14:04:20 +0000 https://nationnews18.com/?p=1917 जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आज ब्राह्मण महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में देशभर के ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे। कई समाजों के नेता जुटे। ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधियों के अलावा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, गोलमा देवी सहित कई समाजों के नेता महापंचायत में पहुंचे।आयोजकों के अनुसार महापंचायत में चिंतन और मनन करके समाज के भविष्य की योजनाओं पर निर्णय किया गया।

महापंचायत में ब्राह्मण सीएम की मांग उठी। कांग्रेस-बीजेपी से 30-30 टिकट बाह्मण समाज को देने की मांग की गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

 राजस्थान में ब्राह्मण समाज की 85 लाख से ज्यादा आबादी है। 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर सवर्ण वोट बैंक के चलते हार-जीत का फैसला होता है। राजस्थान में कुल 200 विधायकों में से 18 विधायक ब्राह्मण समाज से आते हैं। ऐसे में राजनीतिक हाशिए से फिर से मुख्यधारा में आने के लिए ब्राह्मण समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया।आयोजकों के अनुसार महापंचायत में चिंतन और मनन करके समाज के भविष्य की योजनाओं पर निर्णय किया गया।

— महापंचायत के दौरान पूरा पांडाल केसरिया साफे और पीले रंग के झंडों से सराबोर नजर आया।
— महापंचायत में शुरू से आखिर तक पूजा, भजन आदि के साथ लोग झुमते रहें।
— महापंचायत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर लोगों का स्वागत किया गया।
— इस दौरान ‘एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्रीराम…, जब जब ब्राह्मण बोला है, राजसिंहासन डोला है…आ गए है भगवाधारी राजतिलक की करो तैयारी.. जैसे उद्घोष लगते रहें।

महापंचायत में लाखो की संख्या में लोग पहुचे
महापंचायत में कई समाजों के नेता जुटे
महिला शक्ति भी मौजूद रही
लावा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, गोलमा देवी सहित कई समाजों के नेता महापंचायत में पहुंचे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई अन्य नेता मंत्री भी पहुचे

महापंचायत में जनप्रतिनिधि यह बोले..

कोई विधर्मी बहन—बेटी को परेशान करे तो बन जाओ परशुराम: सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने महापंचायत में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई विधर्मी हमारी बहन—बेटी को परेशान करे तो परशुराम बन जाओ। समाज में एक—दूसरे की टांग खींचना बंद करो। समाज में एक दूसरे का साथ दो।

मंदिरों पर केवल हिंदुओं का अधिकार होः घनश्याम तिवाड़ी

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण में वह सारे लाभ मिलने चाहिए जो दूसरे आरक्षण में मिलते हैं। हमारे जितने भी सनातन धर्म के मंदिर और धर्म स्थान हैं, उन मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में करने का अधिकार नहीं हो। जो हमारे मंदिर सरकारों के कंट्रोल में है,वे मंदिर समाज को वापस लौटाए जाएं। जिस प्रकार वक्फ बोर्ड है उसी तर्ज पर हिंदू रिलिजियस एक्ट होना चाहिए। मंदिरों पर केवल हिंदुओं का अधिकार होना चाहिए।

अश्विनी वैष्णव बोले- भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी होना आपकी एकता का प्रतीक

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो एकता आपने दिखाई, इस एकता को ऐसा ही हमेशा बनाए रखना। आज ऐतिहासिक काम यह हुआ है कि भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी हुआ है, यह सब आप की एकता का परिणाम है।

हमारी यह एकता राष्ट्र के निर्माण में और अधर्म को दूर करने में लगेगी। आप लोग धर्म को धारण करने वाले हो, आप धर्म की रक्षा करने वाले हो। परशुरामजी ने भगवान शिव से विराट तपस्या के बाद धर्म की रक्षा के लिए फरसा प्राप्त किया था। सब में यही ऊर्जा और एकता रहनी चाहिए। मैं आपका भाई हूं। आप मुझे कभी सर मत बोलना। मुझे कभी अश्विनी जी मत बोलना, मुझे केवल अश्विनी भाई बोलना।

ब्राह्मण सीएम क्यों नहीं बन सकता : पुष्पेंद्र भारद्वाज

महापंचायत में ब्राह्मण समाज से सीएम बनाने की मांग भी उठी। कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पिछले दिनों यहीं पर एक समाज ने हुंकार भरी थी और बड़े-बड़े नेताओं ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री चाहिए। मैं कहता हूं ब्राह्मणों में कोई कमी है क्या? जो सीएम ब्राह्रमण नहीं बन सकता। राजस्थान में अगर किसी जाति की सबसे ज्यादा जनसंख्या है तो वह ब्राह्मणों की है। जब तक हम लोग राजनीति में आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक ब्राह्मणों का भला नहीं होने वाला है। कोई जमाना था जब 60-60 विधायक ब्राह्मण हुआ करते थे। आज 17 विधायक है।

बोहरा ने कहा- महापंचायत ने कम आंकने वालों को दिया जवाब

जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि विप्र समाज को पहले कम करके आंका जाता था। आज की इस महापंचायत ने उनको जवाब दे दिया। आर्थिक दृष्टि से ब्राह्मण भले ही पिछड़ा हो सकता है, लेकिन सांस्कृतिक रूप से उसने एकता का काम किया है।

]]>
https://nationnews18.com/1917/feed/ 0
जयपुर में 19 मार्च को होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के बारे में रूट,पार्किंग जानकारी ,भोजन व्यवस्था व अन्य संक्षिप्त विवरण https://nationnews18.com/1909/ https://nationnews18.com/1909/#respond Fri, 17 Mar 2023 19:21:22 +0000 https://nationnews18.com/?p=1909 ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन 19 मार्च को जयपुर में होने जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ब्राह्मण महापंचायत में लाखों ब्राह्मण इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. ब्राह्मण महापंचायत में शिरकत करने के लिए पीले चावल बांटकर न्योता दिया जा रहा है देशभर के ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और समाज की समस्याओं पर चिंतन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर में 19 मार्च को ब्राह्मण महापंचायत का आयोजित की जाएगी. बताया जा रहा है जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली इस ब्राह्मण महापंचायत में संत महात्मा, समाज के केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्य के मंत्री, विधायक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण महिला-पुरुष पहुंचेंगे. इससे पहले दर्जनों ब्राह्मण संगठनों ने एक जाजम पर आकर ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया है.

  • महापंचायत में ब्राह्मण समाज के विभिन्न मतभेदों को भुलकार सब एक मंच पर इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. कोई छोटा-बड़ा नहीं बल्कि सभी एक साथ एकजुट हैं.
  • 2000 किलो चावल से दिया जाएगा ब्राह्मण महापंचायत में आने का न्योता
  • महापंचयत को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई है. विभिन्न संगठनों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है.
  • इस मौके विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने कहा कि ब्राह्मण महापंचायत में देशभर से करीब 5 लाख ब्राह्मण शामिल होंगे . ब्राह्मण महापंचायत को लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो गई है .
  • जयपुर में इसके लिए सभी प्रमुख मार्गों पर हेल्प डेस्क बनाकर खाने , पानी और चिकित्सा सेवा की सुविधा रखी गई है . ब्राह्मण महापंचायत में समाज की सभी समस्याओं पर चिंतन कर निर्णय लिए जाएंगे जिन्हें महापंचायत में सुनाया जाएगा .
  • इस आयोजन में सभी सांसदों और विधायकों के साथ ही सभी समाज के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है .कहा कि यह राजनीतिक आयोजन न होकर विशुद्ध रूप से सामाजिक कार्यक्रम है. विप्रसेना के प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने स्पष्ट किया कि वो, उनके पुत्र कभी राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मांगेगे, इसका समाज को भरोसा दिलाते हैं. हालांकि 19 मार्च का दिन ब्राह्मण एकता के रूप में भी जाना जाएगा.
  •  ब्राह्मण महापंचायत की अगुवाई संत समाज करेगा. समाज के महान संतों की उपस्थिति में ब्राह्मण महापंचायत के मंच से नया राजनेतिक -सामाजिक इतिहास रचा जाएगा. ब्राह्मण समाज ने सदैव हिंदू धर्म को दिशा और ज्ञान देने का कार्य किया है और अब एक बार फिर समाज के उसी गौरव को पुर्नस्थापित करने के प्रयास इस ब्राह्मण महापंचायत के माध्यम से किए जा रहे है.
]]>
https://nationnews18.com/1909/feed/ 0
19 मार्च को गुलाबी नगरी जयपुर में ब्राह्मण महापंचायत आयोजित https://nationnews18.com/1873/ https://nationnews18.com/1873/#respond Wed, 15 Mar 2023 18:26:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=1873 देशभर के ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और समाज की समस्याओं पर चिंतन के लिए गुलाबी नगरी जयपुर में 19 मार्च को ब्राह्मण महापंचायत का आयोजित की जाएगी. बताया जाता है कि इस महापंचायत में संत महात्मा, समाज के केंद्रीय मंत्री, सांसद, राज्य के मंत्री और विधायक पहुंचेंगे

]]>
https://nationnews18.com/1873/feed/ 0
“ब्राह्मण महापंचायत ” की सफलता के लिए एक जाजम पर आए ब्राह्मण संगठन https://nationnews18.com/1768/ https://nationnews18.com/1768/#respond Fri, 10 Mar 2023 20:01:09 +0000 https://nationnews18.com/?p=1768 जयपुर 19 मार्च को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत को लेकर ब्राह्मण संगठनों ने एक स्वर में हुंकार भरी है। आज मालवीय नगर स्थित विप्र सेना के राष्ट्रीय कार्यालय एवं ब्राह्मण महापंचायत के प्रधान कार्यालय पर विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने बताया की प्रेस वार्ता में करीब 2 दर्जन ब्राह्मण संगठन एक मंच पर आए और एक स्वर में ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने का उद्घोष किया।

इस अवसर पर बिर्धीचंद शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा ब्राह्मण महासभा, डॉ शिव गौतम अध्यक्ष सोबर, डॉ सर्वेश शरण जोशी विप्र सेना, रवि जोशी विप्र कल्याण बोर्ड सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र सेना युवा, अनुराग शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक विप्र सेना, बाबूलाल टीलावाल राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी हरियाणा ब्राह्मण महासभा, कन्हैया लाल बागड़ा बागड़ा ब्राह्मण समाज, सुनिल उदेईया ,विप्र महासभा, एड अनिल चतुर्वेदी श्री परशुराम सेना, जीतेश शर्मा राज ब्राह्मण युथ विंग, नटवर लाल शर्मा गौड़ महासभा, पंकज जोशी अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, सुनिल मुद्रल, विजय कौशिक, डॉ हरगोविंद गौड़ अध्यक्ष अखिल भारतीय आदि गौड़ समाज, पंडित सीताराम शर्मा पुजारी महासंघ, महेंद्र गौड़ सप्तऋषि मंडल, श्याम सुंदर सेवदा मिशन हम • भारत के ब्राह्मण, सुनिल खांडल खांडल विश्व विप्र परिषद, अक्षय शर्मा ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत, अनिल जैमन सर्व ब्राह्मण एकता मंच, रामचरण शर्मा चाणक्य ब्राह्मण महासंघ, बेनी प्रसाद कौशिक राष्ट्रीय स्वर्ण दल, कमलेश शर्मा पुजारी सेवा संघ, भारत शर्मा धरोहर बचाओ समिति उपस्थित रहे ।

]]>
https://nationnews18.com/1768/feed/ 0
भरतपुर में राष्ट्रीय परशुराम सेना का होली मिलन समारोह आयोजित https://nationnews18.com/1738/ https://nationnews18.com/1738/#respond Thu, 09 Mar 2023 17:00:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=1738 #ब्राह्मणमहापंचायत_19मार्च_जयपुर

गुरुवार को भरतपुर में राष्ट्रीय परशुराम सेना का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में ब्राह्मण महापंचायत के लिए ब्राह्मण समाज के सभी उपस्थितजनो को आमंत्रित किया
होली मिलन समारोह आयोजक सुनील पीढ़ी, पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ,श्री परशुराम सेना के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी , संभाग अध्यक्ष दीपेश मिश्रा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

]]>
https://nationnews18.com/1738/feed/ 0