हरियाणा – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Sat, 11 Oct 2025 16:37:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png हरियाणा – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 ग्रीनवुड इकोनॉमिक टाउनशिप में निवेश का सुनहरा अवसर — आज बुकिंग का आख़िरी दिन https://nationnews18.com/8019/ https://nationnews18.com/8019/#respond Sat, 11 Oct 2025 16:37:34 +0000 https://nationnews18.com/?p=8019 झज्जर (हरियाणा)। हरियाणा के तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट ज़ोन में निवेश का शानदार मौका आज समाप्त हो रहा है। रिलायंस MET सिटी सेक्टर-1 के ठीक सामने स्थित “Greenwood Economic Township” में आवासीय प्लॉट्स की बुकिंग का आज अंतिम दिन है। यह परियोजना TCP द्वारा मान्यता प्राप्त (Approved) है और निवेशकों व गृह खरीदारों दोनों के लिए एक सुरक्षित व लाभकारी अवसर प्रदान कर रही है।

परियोजना में 108 से 202 वर्ग गज तक के विभिन्न आकारों के प्लॉट उपलब्ध हैं। कीमत ₹30,000 प्रति वर्ग गज तय की गई है, जबकि प्रारंभिक बुकिंग पर कंपनी ₹2,500 प्रति वर्ग गज का प्री-लॉन्च बेनिफिट दे रही है। रजिस्ट्रेशन राशि मात्र ₹31,000 रखी गई है, जिससे इच्छुक ग्राहक आसानी से बुकिंग कर सकते हैं।

टाउनशिप की प्रमुख विशेषताएं:

हरियाणा की एकमात्र गेटेड टाउनशिप जिसमें क्लब हाउस और 2 फीट DPC बाउंड्री वॉल की सुविधा उपलब्ध है।

27.6, 33 और 44 फीट चौड़ी सड़कों का सुव्यवस्थित नेटवर्क।

पार्क, जिम, स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, SCO कॉम्प्लेक्स, CCTV सर्विलांस और डेली नीड शॉप्स जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं।

Reliance MET City Sector-1 से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित, जो इसे एक प्रमुख लोकेशन बनाती है।

EGSale India Pvt. Ltd. के निदेशक सुनील दत्त ने जानकारी देते हुए कहा,

> “ग्रीनवुड इकोनॉमिक टाउनशिप हरियाणा के उभरते रियल एस्टेट बाजार में एक सुरक्षित, लाभदायक और भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया निवेश है। यहां निवेश करने वाले न केवल उच्च रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं, बल्कि एक उत्कृष्ट जीवनशैली का आनंद भी उठा सकते हैं।”

कंपनी ने बताया कि आज बुकिंग का अंतिम दिन होने के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक अपने प्लॉट बुक करा रहे हैं। सीमित संख्या में प्लॉट्स शेष हैं, इसलिए इच्छुक निवेशक जल्द से जल्द बुकिंग सुनिश्चित करें।

📞 अधिक जानकारी और बुकिंग हेतु संपर्क करें:

8800466891

🌐 वेबसाइट: tcpaffordableplots.com

 

]]>
https://nationnews18.com/8019/feed/ 0
बाकी 23 सीटों पर बीजेपी में असमंजस, नहीं बन पा रही सिंगल नाम की सहमति; https://nationnews18.com/5214/ https://nationnews18.com/5214/#respond Fri, 06 Sep 2024 05:41:56 +0000 https://nationnews18.com/?p=5214 हरियाणा की 67 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा के टिकट से वंचित दावेदारों व उनके समर्थकों में आक्रोश है। बाकी 23 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने को लेकर पार्टी असमंजस में है। अभी इन सीटों पर सिंगल नाम की सहमति नहीं बन पाई है।

सात मौजूदा विधायकों सहित कई दिग्गज नेताओं की सीट पर पेंच फंसा हुआ है। इनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के दो मंत्री और दो पूर्व मंत्री शामिल हैं। सिरसा जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। इन सीटों पर चर्चा के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बृहस्पतिवार दोपहर को हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा को दिल्ली बुलाया है।

67 उम्मीदवारों की सूची में 40 प्रत्याशी बदले

भाजपा ने बुधवार को जारी 67 उम्मीदवारों की सूची में 40 प्रत्याशी बदले हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के आठ मंत्रियों को टिकट दिए, जबकि तीन मंत्रियों रणजीत चौटाला, बिशंभर वाल्मीकि और संजय सिंह के टिकट काट दिए हैं। साथ ही पांच मौजूदा विधायकों के टिकटों पर भी कैंची चली है। पीडब्ल्यूडी मंत्री डा. बनवारी लाल व शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा की टिकट पर अभी असमंजस बना हुआ है।

कमल निशान पर लड़ना चाह रहे गोपाल कांडा

महेंद्रगढ़ में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की सीट पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हो पाया है, जबकि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पोते आदित्य देवीलाल की डबवाली सीट पर पार्टी अभी दुविधा में है। एनडीए के पार्ट के रूप में हलोपा विधायक गोपाल कांडा को भाजपा कमल के फूल से चुनाव लड़वाने पर विचार कर रही है। फिलहाल उनकी सिरसा तथा डबवाली व ऐलनाबाद विधानसभा सीटों को भी होल्ड पर रख दिया गया है।

]]>
https://nationnews18.com/5214/feed/ 0
हरियाणा के पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने छोड़ी BJP, इस्तीफे में लिखा- पार्टी में अब गद्दारों को तवज्जो https://nationnews18.com/5211/ https://nationnews18.com/5211/#respond Fri, 06 Sep 2024 05:36:40 +0000 https://nationnews18.com/?p=5211 हरियाणा (धर्मेंद्र शर्मा ) : हरियाणा के पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने बीजेपी छोड़ते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंद्री विधानसभा से 2014 में विधायक और हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले एवं वन विभाग के पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री से टिकट न मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वह भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष थे, लेकिन उन्होंने अपने पद के साथ-साथ भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कर्ण देव कांबोज ने अपने इस्तीफे में पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाली भाजपा नहीं रही। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में नुकसान पहुंचाने वाले गद्दारों को तवज्जो दी जा रही है, जबकि वफादार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांबोज ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने वर्षों तक भाजपा की सेवा की, लेकिन पार्टी ने उनके योगदान को नजरअंदाज किया। कांबोज ने इस्तीफे में उल्लेख किया कि पिछले पांच सालों में उन्होंने ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में पूरे हरियाणा में काम किया और 150 सामाजिक टोलियों का गठन किया। इसके बावजूद पार्टी ने उनकी सेवाओं को नजरअंदाज किया और उन्हें टिकट नहीं दिया। कांबोज ने आरोप लगाया कि पार्टी ने वफादार कार्यकर्ताओं के बजाय उन लोगों को टिकट दिया है जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं।

 

वहीं कांबोज ने भाजपा के फैसलों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी अब कांग्रेस की तरह हो गई है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी में पुराने और वफादार कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नए चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है, तो कांग्रेस और भाजपा में क्या फर्क रह गया है? उन्होंने अपने इस्तीफे में यह भी कहा कि उनका आगामी फैसला उनके समर्थकों के निर्णय पर निर्भर करेगा। उन्होंने संकेत दिए कि वह अपने समर्थकों के निर्णय का सम्मान करते हुए अगला कदम उठाएंगे।

]]>
https://nationnews18.com/5211/feed/ 0
सोनीपत के खरखौदा में भाऊ गिरोह के तीन बदमाशों के एनकाउंटर में ढेर https://nationnews18.com/4879/ https://nationnews18.com/4879/#respond Sat, 13 Jul 2024 18:49:28 +0000 https://nationnews18.com/?p=4879 नई दिल्ली(रिपोर्ट-धर्मेंद्र शर्मा)। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और सोनीपत एसटीएफ की संयुक्त टीम से महज 13 मिनट में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के तीन बदमाशों को ढेर कर दिया था। इस दौरान दोनों ओर से 43 गोलियां चली थीं। बदमाश एक के बाद एक गोली चलाकर पुलिस को ललकारते रहे। एक गोली दिल्ली पुलिस के एसआई अमित की टांग में लगी जबकि एक-एक गोली पुलिस उपायुक्त अमित गोयल और एसीपी उमेश भर्तवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।

गोलियों की तड़तड़ाहट बंद हुई तो टीम फौरन बदमाशों के नजदीक पहुंची। तीनों खून से लथपथ पड़े थे। शुक्रवार रात 8.53 बजे संयुक्त टीम ने कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को कॉल की। इसके बाद आशीष उर्फ लालू, विक्की उर्फ छोटा उर्फ रिधाना व सन्नी गुर्जर उर्फ करड़ को खरखौदा के अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। इनके पास से पांच ऑटोमैटिक पिस्टल, 19 कारतूस और एक किया कार मिली है। आरोपी हरियाणा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

क्राइम ब्रांच की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह ने बताया कि राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में 18 जून को अमन जून (26) की हत्या के मामले में पुलिस को शूटरों की तलाश थी। शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त अमित गोयल, एसीपी उमेश भर्तवाल, इंस्पेक्टर रामपाल, एसआई अमित व अन्यों की टीम को मुखबिर से खबर मिली। बताया गया कि भाऊ गैंग के बदमाश आशीष और विक्की किसी साथी के साथ खरखौदा में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सभी बदमाश किया सेलटोस कार में सवार हैं। सूचना के बाद फौरान सूचना को एसटीएफ सोनीपत के डिप्टी एसपी इंदिवर और इंस्पेक्टर योगिंदर से सांझा किया गया। संयुक्त टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस बीच पुलिस ने रात करीब 8:40 बजे रोहतक-छिनौली रोड पर बदमाशों की गाड़ी देखी। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। उन्होंने कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतार दी जो खेत में फंस गई। इस बीच बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों से फायरिंग बंद करने और सरेंडर करने के लिए कहा। इस बीच एक गोली एसआई अमित को लगी। बाद में एसीपी व डीसीपी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। इसके बाद बदमाशों को ढेर कर दिया गया। बदमाश ने 24 और पुलिस ने 19 गोलियां चलाईं। सन्नी को पांच और आशीष व विक्की को तीन-तीन गोलियां लगीं। बाद में खरखौदा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया। बर्गर किंग हत्या के मामले में आशीष और विक्की दोनों की तलाश थी।

आशीष के खिलाफ 20 तो सन्नी के खिलाफ 7 मामले थे दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशीष के खिलाफ 20 मामले दर्ज थे, जबकि सन्नी के खिलाफ सात और विक्की के खिलाफ तीन मामले दर्ज थे। इनकी गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली और हरियाणा पुलिस को इनकी तलाश थी। हिमांशु भाऊ के मौजूदा समय में पुर्तगाल में होने की आशंका है। तीनों बदमाश हिमांशु के गिरोह के लिए काम करते थे।

 

]]>
https://nationnews18.com/4879/feed/ 0
पुलिस दौड़ती रही, उपद्रवी जगह बदलते रहे; पहले सोहना फिर सेक्टर-57 और उसके बाद बादशाहपुर में बवाल https://nationnews18.com/2943/ https://nationnews18.com/2943/#respond Wed, 02 Aug 2023 03:15:44 +0000 https://nationnews18.com/?p=2943 पड़ोसी जिले नूंह में भड़की हिंसा की आग गुरुग्राम जिले में तेजी से फैल चुकी है। पहले सोहना फिर सेक्टर 57 की निर्माणाधीन मस्जिद और इसके बाद बादशाहपुर के नजदीक हाईवे पर उपद्रवियों ने बवाल काटा। इस बीच उपद्रवियों की बदलती जगहों पर पुलिस दौड़ती रही।

उधर, नूंह में हालात बेकाबू होते देख पुलिस बल के बाद अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। सोहना में सोमवार शाम हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन का पूरा ध्यान सोहना पर केंद्रित रहा। हालात काबू करने के लिए पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जिला प्रशासन ने सोहना को संवेदनशील मानते हुए पूरा ध्यान क्षेत्र विशेष पर लगा दिया। इधर, उपद्रवी सोहना में शांत हुए और न्यू गुरुग्राम के सेक्टर- 57 में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर हमला बोल दिया। आधी रात को हुई इस घटना में समुदाय विशेष के 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया।

प्रशासन ने इस घटना पर ध्यान लगाया। इस बीच बादशाहपुर सोहना रोड पर बनी झुग्गियों में आग लगा दी गई। कई दुकानों पर उपद्रवी हमलावर हो गए। कई दुकानें जबरन बंद कराई गईं। माहौल बिगड़ता देख पुलिस बादशाहपुर में मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस और पक्ष विशेष के बीच झड़प हुईं।

दो समुदायों की लड़ाई में पुलिस और प्रशासन के अनुसार संवेदनशील इलाके से इतर 24 घंटे में कई अलग इलाकों पर घटना हुई। अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के बजाय गिनती के पुलिस कर्मियों के सहारे साम्प्रदायिक घटना रोकने का प्रयास जारी रहा।

हालांकि देर रात धार्मिक स्थल पर हुए हमले के दौरान चार पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। उधर, समुदाय विशेष की भीड़ में गिनती के पुलिसकर्मी बौने हो गए और घटना पुलिस कर्मियों के सामने घटित हुई।

प्रशासन ने सोहना-पटौदी को माना संवेदनशील
जिला प्रशासन ने सोहना और पटौदी को संवेदनशील माना है। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस बल केवल दो जगहों पर तैनात किए गए। हालांकि जिला उपायुक्त निशांत कुमार का दावा है कि दोनों गुटों के धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की तैयारी है। इस शुक्रवार तक शांति बहाली के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। नूंह की तरह जिले के अलग अलग क्षेत्र में शांति वार्ता का दौर चलेगा।

नूंह, सोहना और गुरुग्राम में शांति समिति की बैठक
नूंह और सोहना में मंगलवार को शांति समितियों की बैठक हुई। बैठक में शामिल लोगों ने जिला प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी मदद का भरोसा दिया। नूंह में जिले के उपायुक्त प्रशांत पवार और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। एसपी ने समिति के सदस्यों से अभियुक्तों की पहचान करने में मदद करने की अपील की।

सोहना में गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनसे कस्बे में शांति और सौहार्द बहाल करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की और कहा कि सौहार्द बिगाड़ना वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सोहना के विधायक संजय सिंह और पूर्व विधायक तेजपाल तंवर समेत कई लोग शामिल हुए।
]]>
https://nationnews18.com/2943/feed/ 0
नूंह में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश, हिंसा के पीछे साजिश की आशंका https://nationnews18.com/2939/ https://nationnews18.com/2939/#respond Wed, 02 Aug 2023 03:11:18 +0000 https://nationnews18.com/?p=2939 हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर सोमवार को हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नूंह में कर्फ्यू जारी है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। हिंसा में 10 पुलिसकर्मियों समेत 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नूंह के अलावा सोहना, गुरुग्राम, पलवल समेत अन्य जगहों पर भड़की हिंसा और दंगा मामले में कुल 44 एफआईआर दर्ज की गई है। 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। आसपास के शहरों में धारा 144 लागू है और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने नूंह के साथ अन्य स्थानों पर फैली हिंसा के पीछे बड़ी साजिश का संदेह जताया। वहीं, डीजीपी पीके अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) ममता सिंह खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हालात को देखते हुए नूंह के अलावा फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एक व दो अगस्त की 10वीं की परीक्षाएं (अंक सुधार, कंपार्टमेंट) रद्द की गई हैं।

इस बीच, नूंह में हुई हिंसा में घायल दो और लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने चार मौतों की पुष्टि की है। इनमें होमगार्ड के जवान गुरसेवक व नीरज, पानीपत के बजरंग दल कार्यकर्ता अभिषेक और नगीना के शक्ति हैं। वहीं, एक की मौत गुरुग्राम में हुई। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात सेक्टर-57 में भीड़ ने एक धर्मस्थल पर हमला कर दिया। हमले में घायल इमाम बिहार निवासी साद की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सुनियोजित तरीके से हमला
नूंह में सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए सुनियोजित और षड्यंत्रपूर्ण तरीके से हमला किया गया। पुलिस को भी निशाना बनाया गया जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। फिलहाल सुरक्षा बल तैनात हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

मनोहरलाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा

आठ जिलों तक फैली आग 
नूंह की आग 8 जिलों तक फैल गई है। मेवात व आसपास के जिलों रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ में पहले से ही तनाव था। हिंसा में पानीपत के अभिषेक की मौत के बाद वहां भी तनाव फैल गया। इसे देखते हुए पानीपत के साथ सोनीपत समेत सभी 8 जिलों में धारा 144 लगा दी गई है।

यूपी और राजस्थान में भी अलर्ट
हिंसा को चलते राजस्थान के भरतपुर में चौकसी बढ़ा दी गई है। कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद है। भिवाड़ी शहर में हाईवे किनारे 2-3 दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। हरियाणा सीमा से लगते यूपी के मेरठ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर व मथुरा में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

]]>
https://nationnews18.com/2939/feed/ 0
मेरे मासूम भाई का क्या कसूर था जो उसे मार डाला’… बड़े भाई बोले- सिर्फ एक नजर देख पाया था https://nationnews18.com/2936/ https://nationnews18.com/2936/#respond Wed, 02 Aug 2023 03:07:36 +0000 https://nationnews18.com/?p=2936 नूंह में शोभा यात्रा के दौरान भड़की हिंस की आग मंगलवार को गुरुग्राम तक पहुंच गई। सेक्टर-57 में निर्माणाधीन मस्जिद में आस-पास गांव के रहने वाले लगभग 100 लोगों ने आधी रात करीब सवा बारह बजे हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने वहां पर बगल में सो रहे हाफिज साद नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है

उपद्रव करने वालों ने बेसमेंट में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आगे पर काबू किया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के बयान पर दस लोगों के नाम मामला दर्ज किया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर सुरक्षित भी निकला है। इनकी पहचान इजहार व शहाबुद्दीन निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।

मेरे मासूम भाई का क्या कसूर था जो उसे मार डाला’
अराजक तत्वों के द्वारा की गई हिंसा में जान गंवाने वाले सेक्टर-57 मस्जिद के इमाम मोहम्मद साद के भाई शादाब अनवर ने कहा कि लोगों को कोई समस्या थी तो मस्जिद प्रबंधन से बात करते, उनके मासूम भाई का क्या कसूर था जो उसे मार डाला।

भाई के बारे में उन्होंने राेते हुए बताया कि अंतिम बार जल्दबाजी में भाई से बात भी नहीं कर पाया था। उसे अच्छे से देख भी नहीं पाया था। छोटे भाई की मौत के बाद गमगीन शादाब को अब कई बातों का मलाल है। उन्होंने कहा कि भाई को सीतामढ़ी जाना था, जिसका टिकट भी हो चुका था।

कन्फर्म टिकट का मैसेज दिखाते हुए अनवर ने कहा, आज ही तो मेरा भाई जाने वाला था। उसका जाने का एक अगस्त व आने का 30 अगस्त का टिकट हुआ था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

एक घंटे पहले की थी बात
शादाब ने कहा कि रात 12:30 बजे ही तो उन्होंने भाई से बात की थी और उसे सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए अपना ख्याल रखने को कहा था और ठीक एक घंटे बाद उनके पास 1:30 बजे फोन आया कि छोटा भाई अस्पताल में है। अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। शादाब के मुताबिक उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी।

सोमवार को सिर्फ एक नजर देख पाया था
उन्होंने कहा कि सोमवार को मरकज जाने से पहले जल्दबाजी में सिर्फ एक नजर ही उसे देख पाया था लेकिन तब भी उसे अपना खयाल रखने को कहा था। भाई से दूर परिवार के साथ अलग जगह पर रहने वाले शादाब ने कहा, सोचा था कि घर पर बुलाकर उससे ढेर सारी बातें करूंगा लेकिन अब यह कभी नहीं होगा।

सेक्टर-57 मस्जिद में नायब इमाम मोहम्मद साद अजान करते थे और इमाम के न रहने पर नमाज भी कराते थे। शादाब ने बताया कि शाम चार बजे घर पर खबर दे दिया हूं। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर बिहार जाएंगे और सीतामढ़ी स्थित पैतृक गांव में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
]]>
https://nationnews18.com/2936/feed/ 0
करोड़ों की संपत्ति लूट ले गए उपद्रवी, 16 एफआईआर में एक हजार से अधिक के नाम; पांच की मौत https://nationnews18.com/2927/ https://nationnews18.com/2927/#respond Tue, 01 Aug 2023 16:53:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=2927 हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हजार से अधिक लोगों के खिलाफ 16 एफआईआर दर्ज की हैं। सोमवार को हुई इस सांप्रदायिक हिंसा में अब तक जहां 60 लोग घायल हुए हैं, वहीं पांच लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। मरने वालों में दो होमगार्ड व तीन आम आदमी शामिल हैं। दूसरी ओर सोमवार रात को लगाया गया कर्फ्यू मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार आधी रात के बाद पुलिस ने कई जगह दबिश देकर करीब 30 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

इस हिंसात्मक घटना में 100 से अधिक छोटे बड़े वाहन, कई दुकानें, एक ऑयल मील को जला दिया गया। इसके अलावा दंगाई हिंसा के बहाने करोड़ों रुपये की लूट कर चुके हैं। करीब पौने दो सौ हीरो की नई बाइक और नगीना में ऑयल मिल से ऑयल के अलावा कई जगह लाखों की लूटपाट की गई है। आरोपियों की धरपकड़ व शांति के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां व पुलिस बल की 20 कंपनियां की गई तैनात की गई हैं।

एसपी नरेंद्र सिंह ने चार्ज संभालते ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 30 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अधिकारिक स्तर पर इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है। मंगलवार सुबह पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला।

नूंह के प्रभारी एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने बताया कि लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से सुबह-शाम नूंह के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। सिविल पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मुस्तैद किया गया है। धारा-144 की पालना सुनिश्चित की जा रही है। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।
अफवाह पर न दें ध्यान, तत्काल दें सूचना
नूंह के प्रभारी एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कही भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो जाती है तो जिला प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दें। लोग इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-112 8930900281 पर दे सकते हैं।

शांति समिति की बैठक में अपील
डीसी ने अपने कैंप कार्यालय में शांति बैठक में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे स्थिति और व्यवस्था को और बेहतर करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित कमेटी के सदस्यों से व्यवस्था को बनाए रखे। इस बैठक में उन्होंने कमेटी के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रेरित कर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की पालना करवाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान की जा रही है, उपद्रवियों को किसी हाल में बख्शा नही जाएगा। बैठक में विधायक आफताब अहमद, वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक पुन्हाना रहीशा खान, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, तैयब हुसैन घासेड़िया, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, जुबेर अलवी, रमजान चौधरी एडवोकेट सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे। इसमें दूसरे समुदाय से नाराज लोग नहीं पहुंचे।
]]>
https://nationnews18.com/2927/feed/ 0
मेवात में दंगाइयों पर भारी पड़ेंगे 144 घंटे, अब उपद्रवियों का छुपना होगा मुश्किल https://nationnews18.com/2921/ https://nationnews18.com/2921/#respond Tue, 01 Aug 2023 14:07:48 +0000 https://nationnews18.com/?p=2921 हरियाणा का मेवात, सोमवार को एकाएक दंगों की चपेट में आ गया। दो समुदायों के बीच हुए दंगे में पुलिस सहित कई लोग घायल हुए हैं। कई क्षेत्रों में एक समुदाय विशेष के लोगों में डर देखा गया। इसके चलते कुछ लोगों ने अपना आशियाना छोड़कर दूसरी जगह पर शरण ली है। उपद्रवियों ने साइबर पुलिस थाने में जबरदस्त तोड़फोड़ के बाद वहां पर आग लगाने का प्रयास किया। थाने के भीतर और बाहर खड़े कई वाहन जलते हुए नजर आए

शाम तक उपद्रवी, लोकल पुलिस के कंट्रोल से बाहर हो चुके थे, लिहाजा हरियाणा सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा बल भेजने की मांग की। इसके बाद केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियों को मेवात में रवाना कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि मेवात में दंगाइयों पर अगले ‘144’ घंटे भारी पड़ेंगे। कहीं पर भी छिपे उपद्रियों को बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए लोकल पुलिस ने केंद्रीय बलों की मदद से एक सर्च आपरेशन शुरु किया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 2000 जवानों की तैनाती छह अगस्त तक की गई है। इसमें महिला जवान भी शामिल हैं।

हरियाणा सरकार के आग्रह पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मेवात की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उसके बाद वहां पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की बीस कंपनियों को भेजा गया है। इनमें सीआरपीएफ की चार कंपनियां, जिनमें दो महिला कंपनी भी शामिल हैं, भेजी गई हैं। इसके अलावा रेपिड एक्शन फोर्स की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं। बीएसएफ और आईटीबीपी की दो-दो कंपनियां लगाई गई हैं। अभी तक इन कंपनियों को छह अगस्त तक मेवात में तैनात रहने का आदेश मिला है।

मेवात के नूंह में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब दो समुदायों के बीच पत्थराव शुरु हुआ। सोमवार सुबह करीब दस बजे हिंदू संगठनों की जलाभिषेक यात्रा, नूंह के नलहड़ शिव मंदिर से दिल्ली-अलवर रोड होते हुए फिरोजपुर झिरका तक पहुंचनी थी। बीच में एकाएक उपद्रवियों ने जलाभिषेक यात्रा पर पथराव कर दिया। वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद दोनों समुदायों की ओर से पथराव शुरु हो गया। दर्जनों गाड़ियां तोड़ी गई। इसके बाद भीड़ ने गाड़ियों में आग लगानी शुरु कर दी। प्रशासन ने जलाभिषेक यात्रा की सुरक्षा का पुख्ता दावा किया था। इसके लिए बाकायदा पांच डीएसपी तैनात किए गए थे। उनके साथ डेढ़ दर्जन निरीक्षक और साढ़े सात सौ पुलिसकर्मी मौजूद थे। करीब दो दर्जन पुलिस राइडर भी यात्रा के साथ चल रहे थे। इतना कुछ होने के बाद भी दंगे को नहीं टाला जा सका।

]]>
https://nationnews18.com/2921/feed/ 0
पुलिस ने फायरिंग कर बचाया मौलवी का परिवार: दूसरे दिन भी दंगों की आग में सुलगा सोहना, शाही मस्जिद में तोड़फोड़ https://nationnews18.com/2913/ https://nationnews18.com/2913/#respond Tue, 01 Aug 2023 13:54:37 +0000 https://nationnews18.com/?p=2913 नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान एक समुदाय द्वारा किए गए पथराव और फायरिंग के बाद शुरू हुए बवाल की चिंगारी सोहना में दूसरे दिन भी सुलगती रही। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वार्ड-19 के राजीव पार्क स्थित शाही मस्जिद में कुछ उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। मस्जिद के बाहर खड़ी एक ईको कार और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उपद्रवियों ने मस्जिद के बराबर में ही रहने वाले मौलवी के घर पर भी धावा बोल दिया। गनीमत यह रही कि इसी बीच पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को वहां से भगाया। मौलवी के परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

सोहना में सुबह करीब साढ़े बजे पीस कमेटी की बैठक के बाद पुलिस फोर्स ने सोहना में फ्लैग मार्च शुरू किया। इसी बीच कुछ उपद्रवी शाही मस्जिद पहुंच गए। उपद्रवियों ने मस्जिद में लगे पंखे, वहां रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ डाला। 30 से ज्यादा की संख्या में आए उपद्रवियों ने यहां अचानक ही तांडव मचाना शुरू कर दिया। यहां आगजनी का भी प्रयास किया गया। मस्जिद के बाहर खड़ी एक कार और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसी बीच पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक उपद्रवी मस्जिद के पास ही रहने वाले मौलाना कलीम के घर पहुंच चुके थे। वहां भी उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस ने उपद्रवियों को ललकारते हुए हवाई फायर करने शुरू कर दिए। पुलिस की ओर से फायरिंग होने के साथ ही उपद्रवियों का गुट तितर-बितर हो गया। तब तक आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो चुके थे। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद पुलिस टीम मौलाना के परिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।
आधी रात को तोड़ा था एटीएम, लूटी मनी ट्रांसफर शॉप
इससे पहले सोहना में ही सोमवार को आधी रात के दौरान भी कई जगह तोड़फोड़ की गई। इंद्री मोड़ पर बंसल मनी ट्रांसफर की दुकान में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ करने और लूट करने का मामला सामने आया है। उसके साथ लगते हुए एटीएम को भी उपद्रवियों ने नहीं बख्शा और उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उपद्रवियों ने यहां पास ही स्थित गोयल नर्सिंग होम पर भी पथराव कर उनके शीशे दरवाजे तोड़ दिए। घटना के समय नर्सिंग होम बंद था।
]]>
https://nationnews18.com/2913/feed/ 0