लाइफस्टाइल – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Tue, 27 Jun 2023 18:11:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png लाइफस्टाइल – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 विक्रम भट्ट ने बेटी से छिपाकर रखी थी दूसरी शादी की बात, सच सामने आने पर कृष्णा ने जो किया वो दे गया सबक https://nationnews18.com/2628/ https://nationnews18.com/2628/#respond Tue, 27 Jun 2023 18:11:42 +0000 https://nationnews18.com/?p=2628 पिता और बेटी का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें लगाव और स्नेह की भरमार होती है। कई बार बढ़ती उम्र के साथ इनके बीच थोड़ी सी दूरी भी आती दिखती है, लेकिन इसका असर उनके प्यार पर बिल्कुल नहीं पड़ता है। इसी बात का सबूत विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्ण भट्ट का रिश्ता देता है।

ये सभी जानते हैं कि विक्रम ने कुछ साल पहले ही फिर से शादी की है। हालांकि, जब सबको पता चला कि फिल्म डायरेक्टर ने अपनी बेटी तक से दूसरे विवाह की बात छिपाकर रखी थी, तो वो हैरान कर गए। ऐसा ही शॉक यकीनन कृष्णा को भी लगा होगा। लेकिन उन्होंने जिस तरह से पूरी स्थिति को संभाला, वो उनके अपने पिता के लिए प्यार को साफ दिखाता है। (सभी तस्वीरें: योगेन शाह, इंस्टाग्राम@krishnavbhatt)

एक इंटरव्यू में कृष्णा ने खुद के खुलासा किया था कि उन्हें अपने पिता के विवाह के बारे में काफी बाद में मालूम चला था। उन्होंने शेयर किया था कि एक दिन अचानक से विक्रम भट्ट ने उन्हें बताया कि वो दूसरी शादी कर चुके हैं।

कृष्णा भट्ट ने ये भी साझा किया था कि उनकी और पिता की दूसरी पत्नी श्वेतांबरी सोनी के बीच शुरुआत में कोई गहरा रिश्ता नहीं था क्योंकि वो पहले कभी उस तरह से मिले नहीं थे और ना ही उनके बीच वैसी बातचीत हुई थी।

कृष्णा ने इस पूरे मामले को जिस मैच्योरिटी के साथ हैंडल किया, उसे देख हम तो कायल हो गए। दरअसल, जब विक्रम ने उन्हें दूसरी शादी के बारे में बताया, तो उन्होंने इस पर नेगेटिव रिएक्ट नहीं किया। बल्कि उन्होंने जाहिर किया कि हर किसी को जिंदगी में प्यार करने और अपनी तरह से जीने का अधिकार है।

वहीं कृष्णा भट्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके और पिता के बीच का बॉन्ड पहले से मजबूत है और उनके लिए बस यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

विक्रम भट्ट की बेटी ने जिस तरह से स्थिति को संभाला, वो बिल्कुल सही तरीका था। इस तरह के मामलों में जब पति-पत्नी सालों पहले अलग हो चुके हों, तो चाहे बच्चे हों या फिर दूसरे रिश्तेदार, सेकंड मैरेज पर हल्ला करने या फिर झगड़ा करने से चीजें सिर्फ और सिर्फ बिगड़ती ही हैं।

]]>
https://nationnews18.com/2628/feed/ 0
किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे राकेश टिकैत, महामाया फ्लाईओवर पर लगा लंबा जाम https://nationnews18.com/2612/ https://nationnews18.com/2612/#respond Tue, 27 Jun 2023 11:53:57 +0000 https://nationnews18.com/?p=2612 नोएडा में किसानों का प्रदर्शन जारी है। आज किसानों के प्रदर्शन में शामिली होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे हैं। राकेश टिकैत अपनी मांगों के समर्थन में नोएडा प्राधिकरण का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने आए हैं। इस कारण काफी संख्या में किसान महामाया फ्लाईओवर के नीचे एकत्रित हो गए। यहां से नोएडा प्राधिकरण की ओर किया।    जानकारी के मुताबिक, काफी संख्या में ट्रैक्टर और निजी गाड़ियों से किसानों के महामाया फ्लाईओवर के समीप पहुंचने के कारण जाम लगा हुआ है। महामाया फ्लाईओवर से निकल कर किसान फिल्म सिटी तक पहुंच गए हैं। इस कारण चिल्ला से महामाया फ्लाईओवर और एक्सप्रेस वे से चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी होकर दिल्ली जाने वाले सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

]]>
https://nationnews18.com/2612/feed/ 0
ग्रेटर नोएडा में आज 7 मई को माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट और विंग केयरिंग के सौजन्य से सुपरमॉम कार्यक्रम का आयोजन https://nationnews18.com/2428/ https://nationnews18.com/2428/#respond Sun, 07 May 2023 16:42:43 +0000 https://nationnews18.com/?p=2428 ग्रेटर नोएडा में 7 मई को माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट और विंग केयरिंग के सौजन्य से सुपरमॉम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य और रैंप वॉक के द्वारा बेस्ट सुपर मॉम प्रतियोगिताओं का भोजन किया गया साथी मातृशक्ति की आवाज का पोस्टर विमोचन किया गया कार्यक्रम मैं डॉक्टर का सम्मिट भी रखा गया जिसमें महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर और मानसिक तनाव और अन्य महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य पर चर्चा की गई जिसमें डॉक्टर्स की टीम द्वारा लोगों को जागरूक किया गया जिसमें मां से संबंधित गीतों पर नृत्य और गायन प्रस्तुत किया गया जिसमें नृत्य के रचना और सुपर मॉम का ताज डॉक्टर सारिका को दिया गयाबिंग केयरिंग ओर माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की टीम रेखा गुर्जर नूतन भाटी डॉक्टर निखिता नागर डॉक्टर रूबल सिंह ,पूनम ,संस्कार नागर ,अपूर्वा नागर, राजकुमार गुर्जर ,अजय कुमारी ,दुर्गा नागर, कृष्णा, नीतू नागर सुनील प्रधान राज नागर हितेंद्र चौधरी द्वारा एक सफल पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आईआईएमटी कॉलेज के डायरेक्टर उमेश डेढ़ा जी और अध्यक्षता के लिए श्रीमान रामफूल भाटी जी द्वारा अन्य मेहमानों के साथ में दीप प्रज्वलित कर ने के बादऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की टीम के द्वारा समूह स्वागत गीत के बाद की अन्य प्रतियोगिताएं शुरू की गई अध्यक्षता के लिए श्रीमान रामफूल भाटी जी रिशु नागर कुमार राजेश कुमार सुमित प्रताप दीप कसाना आयरा रावत कबड्डी टीम कैप्टन सोनिया नागर राजबाला तंवर नितिका नागर द्वारा अन्य मेहमानों के साथ में दीप प्रज्वलित कर ने के बाद अन्य प्रतियोगिताएं शुरू की गई

]]>
https://nationnews18.com/2428/feed/ 0
नोएडा पुलिस आपके द्वार” योजना के अंतर्गत एसीपी रजनीश वर्मा ने सोसायटी वासियों को जागरूक किया और शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया https://nationnews18.com/2390/ https://nationnews18.com/2390/#respond Tue, 25 Apr 2023 16:45:16 +0000 https://nationnews18.com/?p=2390 नोएडा: सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम नोएडा श्री रजनीश वर्मा द्वारा “नोएडा पुलिस आपके द्वार” योजना के अंतर्गत सेक्टर-37 स्थित अरुण विहार सोसाइटी में जाकर सोसाइटी निवासियों के साथ वार्ता की गई। वार्ता के दौरान सोसाइटी निवासियों को साइबर अपराध में बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें नए-नए किस्म के होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनसे बचाव के तरीके भी बताए गए। सभी सोसाइटी निवासियों को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हे महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एसीपी प्रथम नोएडा द्वारा सोसाइटी निवासियों के साथ सोसाइटी के आसपास का भौतिक निरीक्षण भी किया गया तथा वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना गया। लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद एसीपी प्रथम नोएडा द्वारा संबंधित को दिशा निर्देश देते हुए लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया की वह सुरक्षा के दृष्टिगत आसपास चेकिंग/फुट पेट्रोलिंग करे।

]]>
https://nationnews18.com/2390/feed/ 0
डायबिटीज का होम्योपैथिक द्वारा इलाज https://nationnews18.com/2178/ https://nationnews18.com/2178/#comments Sun, 09 Apr 2023 18:53:58 +0000 https://nationnews18.com/?p=2178 डायबिटीज मेलेटस (Diabetes Mellitus) एक बहुत ही सामान्य रोग है, जिसमें शरीर में इंसुलिन उत्पादन कम हो जाता है या फिर उसे उचित तरीके से नहीं उपयोग किया जाता है। यह रोग आधुनिक जीवनशैली के बढ़ते दबाव के कारण बढ़ता है। इस रोग के विकास में कई कारक शामिल होते हैं, जैसे शरीर के वजन की बढ़ती गति, अधिक मात्रा में तल मिली खुराक, लाइफस्टाइल का प्रभाव आदि।

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. के.एम.पारीक के इस लेख में हम डायबिटीज के लक्षणों, कारणों, उपचार और डायबिटीज को प्रबंधित करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में चर्चा करेंगे।

डायबिटीज के लक्षण:
डायबिटीज के लक्षण में शामिल होते हैं: थकान, भूख लगने का एहसास होना, पेशाब के साथ मिश्रित शरीर के शुगर का निकलना, शरीर में खुजली, पेशाब की अधिकता, सुखी और क्षतिग्रस्त त्वचा, अनावश्यक वजन कमी, पेशाब में जलन, नाखूनों में इन्फेक्शन, नाखूनों में घाव आदि।

डायबिटीज के कारणों में निम्नलिखित शामिल हैं:
अतिरिक्त वजन और शारीरिक असंतुलन: अतिरिक्त वजन एक मुख्य कारण होता है जो डायबिटीज को उत्पन्न करता है। यह बढ़ती उम्र के साथ शरीर को इंसुलिन का संचार नहीं करने देता है। इससे शरीर में शुगर के स्तर का बढ़ना होता है।
उच्च रक्तचाप: उच्च रक्तचाप डायबिटीज के विकारों का एक और मुख्य कारण है। इससे शरीर के अंगों में शर्करा का नियंत्रण कम हो जाता है और डायबिटीज के लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं।
गलत आहार और शराब: गलत आहार खाने से और शराब पीने से भी डायबिटीज हो सकता है। उचित मात्रा में प्रतिरक्षा तंत्र का काम शराब के अधिक सेवन से असंतुलित हो जाता है और डायबिटीज के लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं।
आनुवंशिकता: डायबिटीज का प्रभाव आनुवंशिक भी होता है। इसका मतलब है कि जब कोई व्यक्ति इस रोग से पीड़ित होता है, तो उनके बच्चों को भी इस रोग का खतरा होता है।
अन्य मेडिकल कंडीशंस: कुछ अन्य मेडिकल कंडीशंस जैसे कि थायरॉइड समस्याएं, पैंक्रिएटाइटिस, कुछ दवाओं का सेवन, आदि भी डायबिटीज के विकारों का कारण बन सकते हैं।


डायबिटीज को प्रबंधित करने के लिए कुछ घरेलू उपाय
– नीम: नीम में अनेक औषधीय गुण होते हैं जो शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। नीम के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से शुगर के स्तर में कमी होती है।
– जामुन: जामुन में अधिक मात्रा में अंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, विटामिन A और बी कंप्लेक्स होता है जो शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जामुन के पत्तों को पीसकर दिन में 2-3 बार खाने से शुगर के स्तर में कमी होती है।
– करेला: करेला में चर्बी के साथ शुगर के स्तर को कम करने के लिए कारगर गुण होते हैं। करेले को खाने से पहले या उसके रस को पीने से शुगर के स्तर में कमी होती है।
– मेथी दाने: मेथी दानों में शुगर के स्तर को कम करने के लिए अनेक औषधीय गुण होते हैं। मेथी दानों को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को पीने से शुगर के स्तर में कमी होती है।
– नारियल पानी: नारियल पानी में शुगर को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी वस्तुएं होती हैं। नारियल पानी में शर्करा नहीं होती है इसलिए यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।
– हल्दी: हल्दी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण डायबिटीज को प्रबंधित करने में मदद करती है। एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर उसे उबालें और खाने से पहले पीएं।
– आमला: आमला शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आमले को खाने से पहले या आमले का मुरब्बा खाने से शुगर के स्तर में कमी होती है।
मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए व्यवहारिक आदतें:
स्वस्थ आहार का पालन करें: फल, सब्जियां, पूरे अनाज, कम वसा वाले प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर आहार का सेवन करें। सेवन से बचें जो ज्यादा तेल, नमक और शक्कर का हो।
नियमित रूप से व्यायाम करें: व्यायाम मधुमेह के ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मामूली-उच्च-शक्ति वाले एरोबिक गतिविधियों का लक्ष्य रखें, या प्रतिदिन 30 मिनट, पांच दिनों के लिए।
ब्लड शुगर स्तरों का नियमित अवलोकन करें: नियमित रूप से अपने हेल्थकेयर प्रदाता के निर्देशों के अनुसार अपने ब्लड शुगर स्तरों का नियमित अवलोकन करें। यह मदद कर सकता है।

डॉ. के.एम.पारीक
होम्योपैथिक चिकित्सक
आदर्श नगर जयपुर


होम्योपैथिक उपचार रोगी के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। और इससे किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है। ध्यान रहे, किसी भी होम्योपैथिक उपाय को करने से पहले हमेशा होम्योपैथीक चिकित्सक से परामर्श लें.

]]>
https://nationnews18.com/2178/feed/ 1
कॉफी है अच्छा एक्सफोलिएटर, इससे बने 5 स्क्रब से पाए निखरी त्वचा https://nationnews18.com/1997/ https://nationnews18.com/1997/#respond Sun, 26 Mar 2023 06:02:13 +0000 https://nationnews18.com/?p=1997 लेख : दीक्षा परेवा

ज्यादातर लोग कॉफी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कॉफी आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी करती हैं ?
जी हां, कॉफी एक अच्छा एक्सफोलिएटर हैं जिसका स्किन पर इस्तेमाल करने से डेड स्किन खत्म होती हैं और त्वचा को निखार मिलता हैं। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ कॉफी स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोर्स को क्लीन करता है और आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। साथ ही स्किन बैक्टीरिया मुक्त भी बन जाती है। आइये जानते हैं कॉफी से बने इन 5 स्क्रब के बारे में…

Image by istock

1 : कॉफी और दही से बना स्क्रब

ऑयली स्किन के लिए दही और कॉफी से स्क्रब बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको चाहिए दो बड़े चम्मच कॉफी पाउडर। इसके अलावा एक बड़ा चम्मच दही लें। एक बर्तन में दोनों सामग्री डालें। अब इन दोनों सामग्रियों को फेंटें। इस तरह फेंट लें कि सामग्री में कहीं गांठें न रह जाएं। जब आपके सामने एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए, तो समझ लीजिए कि अब इस मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है। इसे लगाने के लिए आप ब्रश का यूज कर सकते हैं या फिर अपनी उंगली में लगाकार पूरे चेहरे पर मिश्रण को फैला सकते हैं। चेहरे पर लगाने के बाद 10-12 मिनट तक मिश्रण को अच्छी तरह रगड़ें। लेकिन, ध्यान रखें कि सर्कुलर मोशन में और आराम से रगड़ना है। स्क्रबिंग के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। चेहरा साफ होने के बाद चेहरे को तौलिए की मदद से न पोंछे। इसके बाजय इसे अपने आप सूखने दें। आप चाहें, तो हल्के हाथों से चेहरे को थपथपा सकते हैं।


2 :कॉफी और नींबू के रस से बना स्क्रब

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल की शक्कर, जैतून का तेल, नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। 5 से 7 मिनट के बाद साफ करें। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसी के साथ फेस स्क्रब में मौजूद कैफिन डार्क अंडर आई को साफ करता है।

3 :कॉफी और हल्दी से बना स्क्रब

इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर, दही और हल्दी की जरूरत पड़ेगी। एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर और हल्दी पाउडर लें। इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इससे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। आप ग्लोइंग त्वचा को लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं।

4: कॉफी और चावल के आटे से बना स्क्रब

यह स्क्रब त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करता है। जिससे एक्ने की समस्या कम हो सकती है। इसलिए आपको इस कॉफी स्क्रब को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर के साथ 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच गुनगुना पानी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। लीजिए तैयार है आपका कॉफी स्क्रब। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। फिर फेस पर मॉइश्चराइजर लगाएं। एक्ने-प्रोन स्किन वाली महिलाओं को बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए।

5: कॉफी और ओटमील से बना स्क्रब

इस कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा से इन्फ्लेमेशन खत्म होता है साथ ही यह डेड स्किन सेल्स को भी खत्म करता है। आधा चम्मच कॉफी पाउडर और आधा चम्मच ओटमील पाउडर में लगभग एक चम्मच दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक के लिए रहने दे। चेहरे को धोने से पहले हल्के हाथों से अपने चेहरे को इस मास्क के साथ स्क्रब करें और बाद में चेहरा अच्छे से धो लें। आप इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।

Note : यह लेखिका के अपने निजी विचार हैं जिस पर आपकी सहमति असहमति होना स्वैच्छिक विषय है

]]>
https://nationnews18.com/1997/feed/ 0
रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं https://nationnews18.com/1652/ https://nationnews18.com/1652/#respond Tue, 07 Mar 2023 02:41:35 +0000 https://nationnews18.com/?p=1652

– रंगों की भरमार, गुलाल की फुहार, शुभकामनाओं का त्यौहार, होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

]]>
https://nationnews18.com/1652/feed/ 0
चेहरे से लेकर टाइल्स रंग में :होली पर इन उपायों से रंग छुड़ाएंगे तो नहीं होगी परेशानी https://nationnews18.com/1645/ https://nationnews18.com/1645/#respond Tue, 07 Mar 2023 01:43:22 +0000 https://nationnews18.com/?p=1645  

होली है तो रंग और गुलाल के साथ मौज-मस्ती होगी ही। लेकिन यह मस्ती कई बार हमारे लिए परेशानियों को बढ़ा देती है। अब आपने हजारों खर्च कर बालों को हाइलाइट करवाया था। आप सबको चिल्ला-चिल्लाकर बता भी रही थी कि मेरे बालों पर नहीं डालना।

बस इतना सुनने के बाद दोस्तों ने बालों को ही टार्गेट बना लिया। इसी तरह बाहर सब रंग खेल रहे थे और कोई एक अंदर आ गया और उसके पीछे-पीछे पूरी मंडली। फिर क्या था चेहरे, बालों, फर्श और दीवार सब रंग-बिरंगी हो गई।

आज हम रंग छुड़ाने के कुछ उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपका घर भी साफ रहेगा और होली के रंग में भंग भी नहीं पड़ेगा।

  • बाथरूम फिक्सचर्सः टिप्स जो करेंगे बचाव

    होली मनाने के बाद सबसे ज्यादा रंग बाथरूम में नजर आता है। ऐसे में बाथरूम में फिक्सचर्स यानी टैप, शॉवर या टॉवल हैंगर को प्लास्टिक ग्लव्स पहनकर ही छुएं।

    • बाथरूम का इस्तेमाल करने से पहले फिक्सचर्स पर पेट्रोलियम जेली या ऑयल लगा दें, ताकि बाद में आसानी से रंग हटाया जा सके।
    • होली के बाद रंग छुड़ाने और नहाने के लिए बाथटब का इस्तेमाल करें ताकि बाथरूम का फर्श और दूसरे फिक्सचर्स खराब न हों।
    • रंग से सराबोर कपड़ों को सीधे वॉशिंग मशीन में डालें। उन्हें धोकर डस्टर या पोछा लगाने में यूज कर सकते हैं।

सिचुएशन नंबर -1
होली पर कपड़ों पर पक्का रंग चढ़ गया है, क्या करूं?

उपाय: होली पर रंग लगे कपड़ों को साफ करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं…

  • नेल पेंट रिमूवर: रूई में नेल पेंट रिमूवर लेकर उसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। इसके बाद कपड़े को धो दें।
  • कॉर्न स्टार्च: कॉर्न स्टार्च में दूध को मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। इसे दाग वाले कपड़े पर लगाकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को ब्रश से रगड़कर साफ कर दें।
  • नींबू का रस: रंग लगे कपड़ों को नींबू के रस में कुछ देर भिगोकर रख दें। इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर साबुन से धो लें।
  • दही: रंग लगे कपड़े को दही में कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके बाद दाग को रगड़कर धो दें।
  • बेकिंग सोडा: हल्के रंग के कपड़ों से रंग निकालने के लिए ब्लीच के साथ बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • टूथपेस्ट: रंग लगे कपड़े पर दाग वाली जगह बिना जेल वाला टूथपेस्ट लगा दें। टूथपेस्ट सूखने के बाद कपडे़ को साबुन से धो दें।
  • अल्कोहल: कपड़े में जिस जगह रंग लगा है वहां अल्कोहल की एक-दो बूंद डालकर रगड़कर धो लें। इसके बाद डिटर्जेंट से कपड़ा धो लें।

सिचुएशन नंबर- 2
मैंने कुछ समय पहले बाल गोल्डन हाइलाइट कराए थे। मगर होली का रंग चढ़ गया है। घर से बाहर जाने में भी अजीब लग रहा है। क्या कोई सॉल्यूशन है?

उपाय: अगर साफ पानी और शैम्पू से बाल धोने के बाद भी होली का रंग नही निकल रहा है तो कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते हैं।

  • इसके लिए तिल का तेल गर्म करके उसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिला लें। इसे बालों पर लेप की तरह लगा लें। आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। इसके बाद नींबू को आधा कप गुलाब जल में मिला लें और इससे बालों को धो लें।
  • घर पर बने हेयर क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखा रीठा, आंवला और शिकाकाई लगभग एक लीटर पानी में रातभर भिगोकर रखें। अगले दिन पानी के आधा रह जाने तक हल्की आंच पर पकाएं। इसे छान लें और ठंडा होने पर इससे बालों को धोएं।

सिचुएशन नबंर – 3
होली पर पक्का रंग चेहरे लग गया है, निकल ही नहीं रहा है, क्या करूं?

जवाब: इन पांच उपायों को अपनाएंगे तो चेहरे से रंग आसानी से निकाल जाएंगे…

  • खीरे के रस में गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर इससे चेहरे को धोएं। इससे रंग निकल जाएगा और त्वचा में निखार आ जाएगा।
  • मूली के रस में दूध और बेसन मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे के अलावा शरीर के दूसरे अंगों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बेसन में नींबू और दूध मिलाकर लगाने से चेहरे से कलर निकल जाएगा।
  • दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। इसमें मुलतानी मिट्टी और बादाम का तेल भी मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम आधे घंटे के लिए लगाएं।
  • अगर चेहरे पर दाने हैं और रंग जम गया है तो संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को पीसकर दूध में मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

सिचुएशन नंबर -4
रंग खेलकर हथेलियां बिल्कुल पिंक हो गई हैं। ऑफिस जाने से पहले रंग छुड़ाने के लिए क्या कर सकती हूं?

उपाय: हाथों से रंग छुड़ाने के लिए कभी भी सीधा साबुन का इस्तेमाल न करें। इससे स्किन ड्राई हो सकती है। पहले कोई तेल या क्रीम लगाकर हाथों पर हल्की मसाज करें।

  • आटे में हल्दी, बेसन और तेल मिलाकर उबटन बना लें। इसे रंग छुड़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट भी लगा सकते हैं।
  • रंग छुड़ाने के लिए हाथों को ज्यादा रगड़े नहीं। इससे भी रुखापन होगा और दूसरी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होंगी।
  • रंग छुड़ाने के बाद हाथों पर कोई तेल या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • नाखून से रंग निकालने के लिए नींबू का रस एक बाउल में लें। उसमें नाखूनों को थोड़ी देर तक भिगोए रखें, फिर ब्रश से साफ करें।

    सिचुएशन नंबर- 5

    होली पर किसी ने केमिकल वाला रंग मुंह पर मल दिया। स्किन फट गई है क्या करूं?

    उपाय: होली में बहुत से लोग केमिकल वाले पक्के रंगों का इस्तेमाल भी करते हैं। इससे स्किन खराब हो जाती है। इन केमिकल वाले रंगों से बचने की टिप्स-

    • होली खेलने से कम से कम 15 मिनट पहले चेहरे की बर्फ से मसाज करें। इससे स्किन के पाेर यानी रोमछिद्र कम खुलते हैं। इस वजह से केमिकल वाले रंग स्किन के अंदर नहीं जा पाएंगे।
    • स्किन और बालों पर नारियल या बादाम का तेल और होठों पर लिप बाम जरूर लगा लें।

    केमिकल वाला रंग लगने से स्किन फट गई है तो ये उपाय करें…

    • गर्म पानी और फेस वाॅश से चेहरे को साफ न करें। इससे इरिटेशन बढ़ जाएगी।
    • नारियल का तेल लें। इसे कॉटन पर लेकर हल्के हाथ से चेहरे पर लगाएं। जब लगे कि चेहरे से काफी रंग निकल गया है तो अल्कोहल फ्री मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। इस तरह चेहरे से पूरा रंग निकल जाएगा।
    • इसके अलावा जहां-जहां रंग की वजह से जलन हो रही है वहां दही लगाकर सूखने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो दें।
    • केमिकल वाले रंग से होने वाली जलन को दूर करने के लिए गाय के घी से मसाज करें।
    • एलोवेरा जेल में एंटी एलर्जी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। रंग से होने वाले रैश या एलर्जी पर इसे लगा सकते हैं।

    सिचुएशन नंबर-6
    मेरी नई गाड़ी पर किसी ने रंग डाल दिया। उस पर का रंग कैसे छुड़ाऊं?

    उपाय: होली पर किसी ने आपकी कार रंग दी है तो ऐसे पाएं छुटकारा…

    • कार वॉश करने के लिए हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। इससे कार के पेंट को नुकसान हो सकता है।
    • कार वॉश शैंपू का इस्तेमाल करें। यह स्मूद होता है और इससे कार के पेंट को नुकसान नहीं होगा। होली का रंग हटाने के लिए कार वॉश शैंपू थोड़ा ज्यादा इस्तेमाल करें।
    • कार पर जहां होली का रंग लगा हो, वहां बहुत ज्यादा जोर लगाकर या तेज प्रेशर डालकर न रगड़ें। धीरे-धीरे और हल्के प्रेशर से उस जगह को रब करें। ऐसा करने से कार पर लगे धब्बे हटाने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन आपकी कार का पेंट सेफ रहेगा।
    • कार वॉश करने के लिए कपड़े का इस्तेमाल करने से बचें। इसके लिए सॉफ्ट वॉशिंग फोम का इस्तेमाल करें और उसी से कार को रब करें। इससे कार पर स्क्रैच नहीं आएंगे।

    सिचुएशन नंबर- 7

    होली पर फर्नीचर को रंग से बचाने का काम आसानी नहीं, थोड़ा बहुत रंग लग ही जाता है, क्या करूं इस बार?
    उपाय:

    • ज्यादातर फर्नीचर को दीवारों की तरफ सटाकर लगा दें। इससे कमरों में जगह बनेगी और उन पर रंग लगने की संभावना कम हो जाएगी।
    • आसानी से टूटने वाला फर्नीचर होने पर उसे किसी एक कमरे में रखकर लॉक कर दें।
    • पुरानी बेडशीट से फर्नीचर को ढंक दें।

    बचाव के इन उपायों के बावजूद अगर फर्नीचर पर रंग लग जाए तो धब्बों पर हाइड्रोजन परॉक्साइड स्प्रे छिड़ककर सूती कपड़े या स्पॉन्ज से सावधानी से साफ करें। एसिटोन से भीगी रुई से भी फर्नीचर पर लगे रंग के धब्बे हटाए जा सकते हैं। हालांकि इससे वार्निश हट सकता है इसलिए हल्के हाथ से रुई का इस्तेमाल करना चाहिए।

]]>
https://nationnews18.com/1645/feed/ 0