राजस्थान – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Sun, 13 Apr 2025 07:38:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png राजस्थान – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 मेरठ जैसी घटना भिवानी में यूट्यूबर प्रेमी संग महिला ने पति की हत्या की, 19 दिन बाद खुला राज https://nationnews18.com/6642/ https://nationnews18.com/6642/#respond Sun, 13 Apr 2025 07:38:41 +0000 https://nationnews18.com/?p=6642 भिवानी: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी सनसनीखेज वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला हरियाणा के भिवानी से सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने की दीवानी एक महिला ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात के 19 दिन बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को जेल भेज दिया गया है, जबकि प्रेमी सुरेश से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है।

भिवानी के गुजरों की ढाणी क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय प्रवीण की शादी रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी 32 वर्षीय रवीना से हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल भी है। प्रवीण के पिता सुभाष ने बताया कि रवीना का प्रवीण से अक्सर झगड़ा होता था। रवीना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने की शौकीन थी और डेढ़ साल से हांसी के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश के संपर्क में थी।

परिजनों ने आशंका जताई कि अवैध संबंधों के चलते रवीना ने ही प्रवीण की हत्या की। सुभाष के मुताबिक 25 मार्च को रवीना घर आई थी और दिन में प्रवीण से झगड़ा हुआ था। रात को प्रवीण घर में था, लेकिन सुबह गायब मिला। 28 मार्च को उसका शव दिनोद रोड के गंदे नाले में बरामद हुआ।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

प्रवीण के परिजनों ने घर के आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में देर रात करीब ढाई बजे रवीना और एक व्यक्ति, जिसने हेलमेट पहन रखा था, प्रवीण के बेसुध शरीर को कपड़े में लपेटकर ले जाते नजर आए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रवीना ने प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, फिर शव को ठिकाने लगाया

रवीना ने बताया कि प्रवीण उसके और सुरेश के संबंधों का विरोध करता था। इसी वजह से 25 मार्च की रात उसने चुन्नी से गला घोंटकर प्रवीण की हत्या कर दी। इसके बाद सुरेश के साथ मिलकर शव को बाइक पर रखकर दिनोद रोड के नाले में फेंक दिया।

सदर थाना भिवानी के एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि रवीना और सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। रवीना को जेल भेज दिया गया है जबकि सुरेश से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है।

]]>
https://nationnews18.com/6642/feed/ 0
राजस्थान : पति बन रहा था प्रेम प्रसंग में रोड़ा, पत्नी व प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत https://nationnews18.com/6618/ https://nationnews18.com/6618/#respond Fri, 11 Apr 2025 12:07:17 +0000 https://nationnews18.com/?p=6618 राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने न केवल स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया, बल्कि मानवीय रिश्तों की जटिलताओं पर भी सवाल खड़े कर दिए। यह मामला एक प्रेम प्रसंग का है, जो हत्या की भयावह परिणति तक पहुंचा। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि अनियंत्रित भावनाएं और गलत निर्णय कितने खतरनाक हो सकते हैं।

8 अप्रैल, 2025 की रात, नसीराबाद के राजोसी क्षेत्र में एक कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ एक शव मिला। मृतक की पहचान मस्तान चीता के रूप में हुई, जो नाडा का बाड़िया, राजोसी का निवासी था। शुरुआत में यह एक सामान्य हत्या का मामला प्रतीत हुआ, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया, इस वारदात के पीछे की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि मस्तान की हत्या कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी जनता (29) और उसके प्रेमी बशीर खान ने मिलकर की थी। यह हत्या प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे मस्तान को रास्ते से हटाने की साजिश का हिस्सा थी।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। मस्तान का शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान मस्तान की पत्नी जनता का व्यवहार संदिग्ध लगा। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपने प्रेमी बशीर के साथ मिलकर की गई साजिश का खुलासा किया।

जनता ने बताया कि वह और बशीर पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे। इस दौरान दोनों एक बार घर से भाग भी चुके थे, जिसके बाद मस्तान ने जनता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और जनता को मस्तान के पास वापस भेज दिया। हालांकि, जनता का बशीर के प्रति लगाव कम नहीं हुआ। मस्तान उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने उसे खत्म करने की ठान ली। जनता और बशीर ने योजना बनाई कि वे मस्तान को शराब के नशे में धुत कर उसकी हत्या करेंगे। 8 अप्रैल की शाम को बशीर ने मस्तान को पैसे देने के बहाने नसीराबाद रोड के पास बुलाया। वहां एक खाली घर के पास तीनों ने मिलकर शराब पी। जब मस्तान नशे में चूर हो गया, तब बशीर ने चाकू से उस पर हमला कर उसका गला रेत दिया। इस जघन्य अपराध के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों जनता और बशीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया।

]]>
https://nationnews18.com/6618/feed/ 0
राजस्थान पहले फेज में लगभग 60% वोटिंग, पिछली बार से 07 प्रतिशत कम हुआ मतदान https://nationnews18.com/4414/ https://nationnews18.com/4414/#respond Fri, 19 Apr 2024 18:42:12 +0000 https://nationnews18.com/?p=4414 राजस्थान में वोट प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में इस बार कम रहने की आशंका है। पिछले लोकसभा चुनावों में राजस्थान में लगभग 67 प्रतिशत की वोटिंग हुई, लेकिन इस बार शाम 9 बजे खबर लिखे जाने तक निर्वाचन विभाग प्रदेश में वोटिंग के आंकड़े अपडेट कर रहा है। अब तक जो आंकड़े आए हैं, उनके मुताबिक राजस्थान में वोटिंग 58.39 प्रतिशत ही रही। हालांकि देर रात तक यह आंकड़े अपडेट होते रहेंगे, लेकिन इसमें 3-4 प्रतिशत ज्यादा बदलाव की गुंजाइश कम ही है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि वोट प्रतिशत में यह गिरावट किसके लिए खतरे की घंटी बजा रही है। क्या वोटों की गिरावट सिर्फ BJP के जीत के मार्जिन को ही कम करेगी या फिर सीटें भी इधर-उधर होंगी।

पहले चरण में जिन 12 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें कई सीटें पहले ही टफ बताई जा रही थीं। अब वोटिंग प्रतिशत कम रहने से मुकाबला और भी ज्यादा कड़ा नजर आ रहा है। अब से कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो राजस्थान में रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। प्रदेश की 200 सीटों पर 74.62 प्रतिशत वोट डाले गए। इसका असर ये हुआ कि BJP सत्ता में आई। अब लोकसभा चुनावों में वोटिंग कम रही तो कहीं न कहीं ये सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़े खतरे का संकेत है।

राजस्थान में लोकसभा चुनावों में आखिरी घंटे में 5 से 7 प्रतिशत वोटिंग का ट्रेंड रहा है। वहीं विधानसभा चुनावों में ये 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ता देखा गया है। ऐसे में यदि ट्रेंड कायम रहता है तो वोट प्रतिशत में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

BJP को चुनावों से पहले ही इस बात की चिंता सता रही थी कि राजस्थान में वोटिंग प्रतिशत कम रह सकता है। परंपरागत रूप से वोटिंग कम रहती है तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलता रहा है। वोटिंग बढ़ने का फायदा हमेशा BJP को मिला है।

12 सीटों पर गिरा मतदान प्रतिशत

  • जयपुर शहर – 2019 में जयपुर शहर में 68.11 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 57.73%
  • जयपुर ग्रामीण – 2019 में जयपुर ग्रामीण में 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 52.73%
  • अलवर – 2019 में अलवर में 66.84 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 54.13%
  • भरतपुर- 2019 में भरतपुर में 58.85 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 49.19%
  • करौली-धौलपुर- 2019 में यहां 55.07 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 48.19%
  • दौसा- 2019 में दौसा में 61.21 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 45.13%
  • नागौर- 2019 में नागौर में 62.15 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 56.89 प्रतिशत। पिछले चुनावों के मुकाबले लगभग 6 प्रतिशत कम।
  • गंगानगर-हनुमानगढ़- 2019 में गंगानगर-हनुमानगढ़ में 74.39 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 60.79%
  • बीकानेर- 2019 में बीकानेर में 59.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 49.89%
  • चुरू- 2019 में चुरू में 65.66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 59.45%
  • झुंझुनू- 2019 में झुंझुनू में 61.81 प्रतिशत की वोटिंग हुई थी। इस बार 44.97%
  • सीकर-2019 में सीकर में 64.76 प्रतिशत की वोटिंग हुई थी। इस बार 50.90%
  • Note:  यह आंकड़े खबर लिखे जाने तक हैं – इनमें अभी और भी अपडेट होगा।
]]>
https://nationnews18.com/4414/feed/ 0
शिवराज, गहलोत, बघेल से लेकर KCR तक; दांव पर दिग्गजों की किस्मत, इन हॉट सीटों पर कांटे का मुकाबला https://nationnews18.com/3446/ https://nationnews18.com/3446/#respond Sun, 03 Dec 2023 02:20:46 +0000 https://nationnews18.com/?p=3446 मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इन राज्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर अशोक गहलोत का चुनावी भविष्य दांव पर है। भूपेश बघेल और के. चंद्रशेखर राव भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। आइए जानते हैं इन चारों राज्यों की उन हॉट सीट यानी चर्चित सीटों के बारे में, जिन पर सिर्फ इन्हीं राज्यों की जनता नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों की नजर है…

किन-किन राज्यों में और कब चुनाव कराए गए?
मिजोरम में सभी 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर  17 नवंबर वोट डाले गए। इसी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसके बाद राजस्थान में 200 सीटों पर 25 नवंबर को लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले गए।
मध्य प्रदेश की हॉट सीटों का हाल
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था। 2,534 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब हो रहा है। वैसे तो सभी सीटें अपने आप में खास है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश की हॉट सीटों की है। आइए जानते हैं उनमें से कुछ अहम सीटों का हाल.
राजस्थान की हॉट सीटों का हाल
राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस चुनाव में मतदाताओं ने चुनाव में उतरे 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। आइए जानते हैं अहम हॉट सीटों का हाल…
छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों का हाल
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के लिए चुनाव हुए थे। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर 7 नवंबर और दूसरे चरण की 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर दिया है, जिसके नतीजे आज सामने आ रहे हैं। आइए जानतें हैं, प्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित सीटों का हाल.
तेलंगाना की हॉट सीटों का हाल
तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। मतदाताओं ने चुनाव में उतरे 2,290 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। वैसे तो सभी सीटें अपने आप में खास है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राज्य की हॉट सीटों की है। इन सीटों में मुख्यमंत्री और पूर्व क्रिकेटर से लेकर चुनाव लड़ रहे लोकसभा सांसदों की सीटें भी शामिल हैं।

]]>
https://nationnews18.com/3446/feed/ 0
NationNews18.com पर सबसे तेज नतीजे अबशार उल हक के साथ, थोड़ी देर में चारों राज्यों में शुरू होगी मतगणना https://nationnews18.com/3442/ https://nationnews18.com/3442/#respond Sun, 03 Dec 2023 02:14:44 +0000 https://nationnews18.com/?p=3442 भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर कार्यालय पहुंचा कांग्रेस समर्थक 
मतगणना शुरू होने से पहले नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक इक्ट्ठा हो गए हैं। इस दौरान एक समर्थक भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर पहुंचा, जिसका कहना है कि सत्य की जीत होगी।

राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार- बीडी कल्ला
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता बीडी कल्ला का कहना है कि बीकानेर की जनता मुझे विजयी बनाएगी और एक बार फिर विधानसभा भेजेगी। कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगीराजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर का कहना है कि थोड़ी देर में राजस्थान में नई सरकार बना जाएगी। भाजपा बहुमत से जीतेगी।

भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा का कहना है कि चारों राज्यों में जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और हम चारों राज्यों में सरकार बनाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 62 साल की राजनीति में आखिर दिया ही क्या है।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस 135 से 175 के बीच सीटें जीतेगी और मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी

तेलंगाना में भी अंतिम दौर में मतगणना की तैयारी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ में पुलिस सख्त
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मतदान केंद्र (शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज) पर मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। कुछ देर में ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

नतीजों से पहले ही कांग्रेस समर्थकों ने फोड़े पटाखे
विधानसभा चुनावों की गिनती से पहले कांग्रेस समर्थक नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर इकट्ठे हुए। यहां उन्होंने जमकर पटाखे फोड़े

अरविंद सिंह भदौरिया- शिवराज के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगी भाजपा
मध्य प्रदेश के भाजपा नेता अरविंद सिंह भदोरिया का कहना है कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। जनता के आशीर्वाद से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने सीएम के रूप में जनता के लिए काम किया है। कांग्रेस सिर्फ खोखले दावे करती है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मतगणना केंद्र पर मतदान की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। थोड़ी ही देर में गिनती शुरू हो जाएगी।

तेलंगाना में रेवंत रेड्डी कांग्रेस सबसे बड़े चेहरे
तेलंगाना में कांग्रेस की तरफ से सबसे बड़े दावेदार के रूप में जिस नाम की चर्चा हो रही है, वह हैं रेवंत रेड्डी। दरअसल, रेवंत रेड्डी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस इकाई के मौजूदा अध्यक्ष हैं। रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस के उन तीन लोकसभा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने 2019 में जीत दर्ज की थी। इस विधानसभा चुनाव में रेवंत तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। यह मुकाबला सिद्दिपेट जिले की गजवेल विधानसभा सीट पर है।

]]>
https://nationnews18.com/3442/feed/ 0
कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहे जौनपुर के छात्र ने दी अपनी जान,फोन पर मां से कहा था- यहां मन नहीं लगता https://nationnews18.com/2666/ https://nationnews18.com/2666/#respond Thu, 29 Jun 2023 05:11:46 +0000 https://nationnews18.com/?p=2666 जौनपुर।राजस्थान के कोटा शहर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का छात्र बुधवार शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। छात्र ने आत्मघाती कदम उठाने से लगभग चार घंटे पहले अपनी मां से फोन पर बात भी की थी।परिजन कोटा रवाना हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार के पुरुषोत्तम सेठ की बेटी ममता की शादी वाराणसी के चौबेपुर बाजार के शोभनाथ के साथ हुई है। कुछ साल पहले शोभनाथ व्यवसाय के सिलसिले में जौनपुर के इटाए बाजार आकर रहने लगे।यहीं उन्होंने अपना घर भी बनाया।तीन बेटों में सबसे छोटे 17 वर्षीय आदित्य सेठ को हाईस्कूल परीक्षा दिलाने के बाद लगभग चार महीना पहले मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया।आदित्य कोटा के विज्ञान नगर में एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

बुधवार सुबह लगभग 11 बजे आदित्य ने मां को फोन किया।इस दौरान आदित्य ने बताया था कि उसका कोटा में मन नहीं रहा है। मां ने घर आने के लिए सलाह भी दी थी। लगभग तीन बजे मां ने फिर से फोन किया तो आदित्य ने फोन नहीं उठाया। थोड़ी देर बाद उसकी खुदकुशी की सूचना मिली। इसके बाद तो परिवार में कोहराम मच गया।आदित्य की मां बेसुध हो गई। वहीं भाइयों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आदित्य का बड़ा भाई दीपक दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। आदित्य पढ़ने में होनहार था।इसलिए उसके पिता उसे डॉक्टरी की पढ़ाई की तैयारी के लिए कोटा भेजे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग शव लेने के लिए कोटा रवाना हो गए। होनहार बेटे की मौत की सूचना से गांव में भी मातम है।

]]>
https://nationnews18.com/2666/feed/ 0