मुंबई – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Sun, 13 Apr 2025 18:03:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png मुंबई – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मलाड पश्चिम में भव्य आयोजन, प्रभु का लिया आशीर्वाद https://nationnews18.com/6652/ https://nationnews18.com/6652/#respond Sun, 13 Apr 2025 18:03:32 +0000 https://nationnews18.com/?p=6652 मुंबई (सुनील गुप्ता ): 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मलाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री, माननीय श्री बृजेश सिंह साहेब ने प्रभु श्रीराम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

श्री बृजेश सिंह साहेब के साथ इस आयोजन में उमेश पांडे जी, राकेश पांडे जी, कन्हैया जैसवाल जी, श्याम खारवाल जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। सभी ने मिलकर भक्तिभाव से हनुमान जी के समक्ष पूजा अर्पित की और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

दिनभर विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जगह-जगह बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री बृजेश सिंह साहेब ने अपने संबोधन में कहा, “श्री हनुमान जी शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से हमें अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। आज के इस विशेष दिन पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज और राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन भी है, जो भारत की सनातन परंपराओं और मूल्यों को संरक्षित करने का कार्य कर रही है।

पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के उद्घोष के साथ एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव का यह आयोजन मलाड पश्चिम क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का एक अनुपम उदाहरण बन गया।

 

]]>
https://nationnews18.com/6652/feed/ 0
हनुमान जयंती पर मलवणी ओम शिवम सीएचएस लिमिटेड में धूमधाम से हुआ आयोजन https://nationnews18.com/6632/ https://nationnews18.com/6632/#respond Sun, 13 Apr 2025 03:32:23 +0000 https://nationnews18.com/?p=6632 मुंबई (सुनील गुप्ता )। मलवणी स्थित ओम शिवम सीएचएस लिमिटेड, प्लॉट नंबर 55, पिंपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हनुमान जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया। विशेष पूजन और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

हनुमान जयंती के अवसर पर सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि सभी सुचारू रूप से दर्शन और प्रसाद का लाभ उठा सकें। आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने श्रद्धालुओं के स्वागत एवं व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला।

समारोह के दौरान विशेष रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भगवान हनुमान से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। भक्तों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने एक-दूसरे को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन समिति ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर करने का संकल्प लिया।

 

]]>
https://nationnews18.com/6632/feed/ 0
नागपुर हिंसा: बाकी सब माफ, ये नहीं…कब्र से भी खोदकर निकालेंगे’; पुलिस पर हमले को लेकर विधानसभा में बोले फडणवीस https://nationnews18.com/6268/ https://nationnews18.com/6268/#respond Wed, 19 Mar 2025 15:34:52 +0000 https://nationnews18.com/?p=6268 नागपुर (सुनील गुप्ता): औरंगजेब की कब्र हटाने के मुद्दे पर नागपुर में भड़की हिंसा की आंच पूरे महाराष्ट्र में फैल रही है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। हिंसा में तीन उपायुक्त (डीसीपी) समेत 33 पुलिसकर्मी और पांच नागरिक घायल हुए हैं। पुलिस ने 50 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच केस दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस का कड़ा रुख: “कब्र से भी निकालेंगे”

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में इस हिंसा पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,
“नागपुर की घटना की जांच चल रही है। जिसने भी पुलिस पर हमला किया है, उसे हम कब्र में से भी खोदकर निकालेंगे और छोड़ेगे नहीं। बाकी सब कुछ क्षम्य है, लेकिन पुलिस पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कठोरतम कार्रवाई होगी और तय समय में होगी।”

फडणवीस ने आगे कहा कि, “नागपुर को शांति के लिए जाना जाता है। 1992 के बाद वहां कोई दंगा नहीं हुआ था। लेकिन यह घटना एक सुनियोजित साजिश थी। ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होगी, जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ते हैं और अफवाहें फैलाते हैं।”

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हिंसा के दौरान डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी हालत का जायजा लिया।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि उपद्रवियों की पहचान की जा सके। महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

उपद्रवियों की सुनियोजित साजिश: घरों में आगजनी और हिंसा

पुलिस जांच में सामने आया है कि उपद्रवी पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने घरों, क्लीनिकों और दुकानों को निशाना बनाया, वाहनों में आग लगाई और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।

गवाहों के मुताबिक, उपद्रवियों ने मास्क पहन रखे थे और उनके हाथों में लोहे की रॉड थीं। हिंसा से डरे नागपुर के लोगों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि, “हिंदू संगठनों द्वारा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग के बाद हिंसा भड़की।”

हिंसा पर प्रशासन की सख्ती

  • कर्फ्यू लागू: नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया।
  • 50 गिरफ्तार: पुलिस ने 50 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया।
  • 5 केस दर्ज: हिंसा फैलाने वालों पर पांच मामले दर्ज किए गए।
  • पुलिसकर्मियों पर हमला: तीन डीसीपी सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए।

महाराष्ट्र में बढ़ रहा तनाव

हिंसा के बाद महाराष्ट्र का माहौल गरमा गया है। नागपुर के अलावा मुंबई, पुणे और औरंगाबाद में भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार अफवाहों पर नजर बनाए हुए है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है।

पुलिस और प्रशासन के अनुसार पूरी तरह नियंत्रण में है।

]]>
https://nationnews18.com/6268/feed/ 0
महाराष्ट्र में अतिक्रमण करने पर मुफ्त आवास मिलता है’, राज्य सरकार पर अदालत की सख्त टिप्पणी https://nationnews18.com/5977/ https://nationnews18.com/5977/#respond Fri, 14 Feb 2025 18:37:41 +0000 https://nationnews18.com/?p=5977 मुंबई (सुनील गुप्ता ): बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां अतिक्रमण करने वालों को मुफ्त आवास का लाभ दिया जाता है। लगातार हो रहे अवैध निर्माण ने सामूहिक आवास की समस्या को अधिक पेचीदा बना दिया है।

30 जुलाई 2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र स्लम क्षेत्र अधिनियम 1971 की समीक्षा के संबंध में स्वत: संज्ञान के आधार पर एक याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई की। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और अद्वैत सेठना की खंडपीठ ने कहा कि सरकार की अद्भुत नीति के चलते देश में हम एकमात्र ऐसे राज्य हैं जहां अतिक्रमण करने के बाद मुफ्त आवास का लाभ दिया जाता है। हमने पिछले फैसले में पूछा था कि क्या यह स्वीकार्य है? क्या यह एक सांविधानिक नीति है, जिसे संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त है?

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में महाराष्ट्र स्लम क्षेत्र अधिनियम 1971 के कार्यान्वयन को लेकर चिंता जाहिर की थी और उच्च न्यायालय को  ऑडिट करने का निर्देश दिया था। यह पहली बार है जब अदालत किसी अधिनियम का ऑडिट करेगी। हाईकोर्ट ने कहा कि अतिक्रमण के कारण बड़े पैमाने पर आवास की समस्या बढ़ रही है। आपके पास राज्य, निजी, नगरपालिका, केंद्र सरकार की जमीनें हैं। मैंग्रोव जमीन पर भी अवैध निर्माण होते हैं, जिन्हें समय के साथ झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है।

अदालत ने कहा कि धीरे-धीरे मैंग्रोव खत्म हो गए और झुग्गियां बन गईं। फिर इन झुग्गियों को पुनर्विकास और लाभों के लिए नियमित झुग्गियां घोषित कर दिया जाता है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील डेरियस खंबाटा ने कहा कि किसी को भी अतिक्रमण करने और अवैध कब्जा करने का अधिकार नहीं है। भले ही आर्थिक वास्तविकताएं किफायती आवास की कमी के कारण प्रवासियों को अवैध बस्तियों में रहने के लिए मजबूर करती हैं।

उच्च न्यायालय ने यह भी आशंका जताई कि अनियंत्रित पुनर्विकास से असहनीय शहरी वातावरण बन जाएगा। कोर्ट ने मुंबई में घटती हरित जगहों और खेल सुविधाओं के बारे में भी चिंता जताई। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

]]>
https://nationnews18.com/5977/feed/ 0
मुंबई : एक कांग्रेसी विधायक पूरी सरकार पर भारी https://nationnews18.com/5865/ https://nationnews18.com/5865/#respond Fri, 31 Jan 2025 02:13:48 +0000 https://nationnews18.com/?p=5865 मालवणी में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के दावे करनेवाले नेता अब उसे और बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. मालवणी के कच्चे रोड से लिंक रोड तक रास्ते में नाले पर एक छोटा सा ब्रिज है जो पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए ट्रैफिक से बचने का बड़ा सहारा है. चिंता की बात ये है कि कुछ नेता उसे तुड़वाने की बात कर रहे जो टू-व्हीलर्स और पैदल यात्रियों के लिए और दिक्कत खड़ी करेगा.

मालवणी उत्तर मुंबई के मलाड वैस्ट का काफी महत्वपूर्ण लेकिन बुरी तरह उपेक्षित क्षेत्र है. खासकर मार्वे रोड के गेट नं. 1 से लेकर गेट नं, 8 और उसके आखिर में म्हाडा से आगे बड़ी अंबुजवाड़ी झोंपड़पट्टी तक मालवणी इलाके की सम्स्यायें कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब इन्हें ज्यादा दुष्कर बनाने में स्थानीय नेता आग में घी का काम कर रहे हैं. बीजेपी और दूसरी पार्टियों के नेता कहते हैं कि मालवणी के विकास में सबसे बड़ी रुकावट हैं कांग्रेस के विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री असलम शेख असलम शेख मलाड क्षेत्र से 2009 से, याने पिछले तीन कार्यकालों के 15 सालों से विधायक हैं और अब चौथी बार जीत कर आए हैं. उत्तर मुंबई क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा के सांसद विजयी रहे हैं . इस बार उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल जीत के आए हैं. उनसे पहले दो बार बीजेपी के ही नेता गोपाल शेट्टी उत्तर मुंबई से एम.पी और विधायक रह चुके हैं. फिर भी मालवणी क्षेत्र सालों से बेहद सड़ी-गली हालत में है और इसका कोई विकास नहीं हो रहा है. सच बात तो ये है कि यहां सिर्फ विकास हो रहा है एक कांग्रेसी विधायक का और उनके कुछ चमचों का जो बड़े बड़े पोस्ट्स लगा के भाई का बर्थ-डे नाते हैं.

हकीकत तो ये है कि हर साल चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के नेता का गली-गली. दरवाजे- दरवाजे जा कर प्रचार शुरू होता है और विकास के वादे करके जनता को बेवकूफ बनाया जाता है. दूसरी तरफ बीजेपी के कद्दावर नेता आते हैं और वो भी मालवणी के विकास की बात करते हैं, बाहर निकलने के लिए नये-चौड़े रोड बनाने की बात करते हैं, बैनर लगाते हैं,पैंपलेट बंटवाते हैं लेकिन चुनाव हारने के बाद चुप-चाप बैठ जाते हैं.

किसी नेता के चुनावी वादे पूरे तो नहीं हुए लेकिन अब कुछ नेता मालवणी के कच्चे रोड से लिंक रोड तक के जिस छोटे से ब्रिज को तुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं उससे ट्रैफिक की समस्या सुलझने की बजाय और भीषण तोर पर बढ़ेगी. इसका समाधान ये है कि इस कच्चे रोड के ब्रिज को तोड़ने की बजाए, पूरे रास्ते को और चौड़ा किया जाना चाहिए जिससे मालवणी की ट्रैफिक डाइवर्ट हो और मेन रोड पर ट्रैफिक लोड कम हो सके. इस ब्रिज को तुड़वाने की कोशिश कर रहे, मान्यवर नेताओं और कार्यकर्ताओं को चाहिए कि मालवणी के विकास के लिए कुछ करें, न कि इनमें इजाफा करें, वरना यहां के रहिवासी तो यही समझेंगे कि बीजेपी और कांग्रेस में कुछ फ़र्क नहीं है.

गौरतलब है कि बीजेपी नेता कहते हैं कि मलाड से चौथी बार चुन के आये विधायक असलम शेख मालवणी के विकास की राह में रुकावट हैं जो कि बेहद अविश्वसनीय बात है. देश के केन्द्र और महाराष्ट्र राज्य, दोनों जगह सरकार बीजेपी की है, उत्तर मुंबई के सांसद बीजेपी के हैं जो केंद्रीय मंत्री भी हैं तो क्या एक विधायक इतना ताकतवर है कि केन्द्र और राज्य सरकार सब पर भारी है ? वो विकास ही नहीं होने दे रहा ? ये बात ही बहुत हैरान करने वाली है. असल में गरीब इलाके मालवणी को सिर्फ एक वोट बैंक की तरह देखा जाता है जिसकी सुध सिर्फ चुनावी सीजन में ही ली जाती है. नेता किसी भी पार्टी के हों लेकिन इसके विकास की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही. कच्चे रोड के ब्रिज को तोड़ने की वकालात करने वाले नेताओं से अब डर है कि सारे नेता अपने- अपने मकसद के लिए मालवणी की हालत बद से बदतर न कर दें।

]]>
https://nationnews18.com/5865/feed/ 0
सीएम योगी बोले: राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने देश व हिंदुओं को बांटा,सनातन भारत के आधार का प्रतीक है, https://nationnews18.com/5477/ https://nationnews18.com/5477/#respond Sun, 17 Nov 2024 17:16:51 +0000 https://nationnews18.com/?p=5477 महाराष्ट्र ( सुनील गुप्ता): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में चौथे दिन चुनावी प्रचार में उतरे। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं, नीतियों व सहयोगियों पर खूब हमला किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के अंदर अंग्रेजों का डीएनए है। इनका इतिहास भारत के साथ धोखा देने का रहा है। कांग्रेस की कायरता, सत्तालोलुपता थी कि भारत को दो टुकड़ों में बांट दिया। लाखों हिंदू काटे गए। 1947 में कांग्रेस नेतृत्व चाहता तो भारत का विभाजन नहीं होता और न ही पाकिस्तान बनता। पाकिस्तान के लिए दंगा करने वाले मुसलमानों से वैसे ही निपटा जा सकता था, जैसे आज निपटते हैं।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने देश व हिंदुओं को बांटा
सीएम योगी ने महाराष्ट्र की धरती पर महापुरुषों का वंदन किया। उन्होंने बताया कि 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं आगरा में निरीक्षण कर रहा था, बताया गया कि यहां मुगल म्यूजियम है, जिसमें औरंगजेब व मुगल शासन के प्रतीक रखे जाएंगे। मैंने पूछा कि मुगलों का भारत से क्या संबंध है। इसे हटाइए, म्यूजियम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा और यहां भारत के गौरव को दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में महायुति में जोड़ने वाली ताकते हैं तो महा अघाड़ी के नाम पर महा अनाड़ी गठबंधन बांटने का कार्य कर रहा है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने देश, हिंदू समाज को बांटा। कांग्रेस के अंदर अंग्रेजों का डीएनए आ गया है। कांग्रेस के लिए देशहित कभी महत्व नहीं रखता। अंग्रेजों की तरह यह भी बांटों और राज करो की नीति पर चल रहे हैं।

 

सीएम कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा के साथ ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी हमलावर रहे। बोले कि 1947 में खड़गे जी के गांव बारावत्ती को हैदराबाद के निजाम के रजाकारों ने जला दिया था, जिसमें उनकी मां, बहन व चाची की मृत्यु हो गई थी। जब मैं कहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे तो खड़गे जी को बुरा लगता है। खड़गे जी बताइए कि निजाम और उसके रजाकार कौन थे, जिन्होंने निर्ममतापूर्वक हिंदुओं का कत्लेआम किया था। आप कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन नेतृत्व के भय से नहीं बोल रहे। आपको सच्चाई बोलनी चाहिए। निजाम का रजाकार कोई और नहीं, बल्कि वही कट्टरपंथी मुस्लिम हैं, जो आज भी गणपति महोत्सव, रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव व विशालगढ़ जैसे किलों पर कब्जा कर भारत को अपमानित करने का कार्य करते हैं।

महायुति सरकार बनी तो पत्थरबाज घर में सिमट जाएंगे 
सीएम योगी ने कहा कि जब विशालगढ़ में अतिक्रमण हटाने की कोशिश की जाती है तो पत्थरबाजी शुरू हो जाती है। सनातन पर प्रहार भारत पर प्रहार है। सनातन भारत के आधार का प्रतीक है, इस पर प्रहार महाविनाश को आमंत्रित करता है।

]]>
https://nationnews18.com/5477/feed/ 0
उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के सामने सरेंडर कर दिया,संजय राउत के भी बदले सुर https://nationnews18.com/5207/ https://nationnews18.com/5207/#respond Fri, 06 Sep 2024 05:15:40 +0000 https://nationnews18.com/?p=5207 मुंबई( सुनील गुप्ता) : आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरा बनाने पर अड़े उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के सामने सरेंडर कर दिया है। पार्टी ने मान लिया है कि फेम मामले में कांग्रेस और शरद पवार उनकी नहीं सुनने वाले हैं। इसलिए उन्होंने सुर बदल दिया है। उद्धव ठाकरे के प्रमुख प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने अब कहा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री के नाम का फैसला लिया जाएगा। पार्टी के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाबत महाविकास अघाड़ी के घटक दल समय पर मिलकर निर्णय लेंगे।

चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे पर अड़ी थी उद्धव सेना

दरअसल महाविकास अघाड़ी के प्रमुख दल उद्धव सेना शुरू से ही इस बात को लेकर अड़ी थी कि चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होना चाहिए। संजय राउत बार-बार बयान दे रहे थे कि चूंकि उद्धव ठाकरे को सरकार चलाने का अनुभव है और वे मुख्यमंत्री रहते हुए जनता में बहुत लोकप्रिय थे इसलिए उनका चेहरा सामने कर चुनाव लड़ना चाहिए। इसका सबसे पहले शरद पवार ने विरोध किया। तब पवार ने कहा था कि चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को मनाने की कोशिश की

शरद पवार के बयान के बाद उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को मनाने की कोशिश की, लेकिन महाराष्ट्र कांग्रेस से बात नहीं बन पाई तो उद्धव ठाकरे अपने पूरे परिवार सहित दिल्ली पहुंच गए। वहां पर उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस व अन्य दलों के अन्य सारे नेताओं ने मुलाकात की, लेकिन वहां पर भी उद्धव को खाली हाथ लौटना पड़ा। उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र में आने के बाद प्रदेश कांग्रेस भी खुलकर कहने लगी कि चुनाव नतीजे के बाद सीएम का निर्णय लिया जाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास आघाडी ही चेहरा रहेगा। चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री का निर्णय लिया जाएगा।

शरद पवार ने ठाकरे को जोर का झटका दिया

बुधवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने ठाकरे को जोर का झटका दिया। उन्होंने जोरदार तरीके से कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास आघाड़ी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार इस आधार पर तय किया जाएगा कि गठबंधन में कौन सी पार्टी सबसे अधिक सीटें जीतती है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि चुनाव के बाद ही मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

संजय राउत ने पवार के सुर में सुर मिलाया

कांग्रेस और शरद पवार की स्पष्ट भूमिका के बाद उद्धव सेना के सिपहसालार संजय राउत ने पवार के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि पवार बिलकुल सही कह रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा। नतीजों के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा। जनता के मन में जो चेहरा है, जनता उसी को मुख्यमंत्री बनाएगी। पवार साहब की बात शत-प्रतिशत ठीक है। महाराष्ट्र में तीन दलों का गठबंधन है और हम महाविकास आघाड़ी का हिस्सा हैं। हमारा सबसे पहला काम है महायुति के भ्रष्ट सरकार को हटाना और मुख्यमंत्री पद के बारे में कभी भी चर्चा कर सकते हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि एमवीए मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं लड़ रही है। सीट बंटवारे को लेकर जरूर एमवीए गठबंधन में खींचतान होगा ही, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गठबंधन टूट रहा है।

 

]]>
https://nationnews18.com/5207/feed/ 0
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की बताई वजह https://nationnews18.com/5203/ https://nationnews18.com/5203/#respond Thu, 05 Sep 2024 14:03:59 +0000 https://nationnews18.com/?p=5203 रिपोर्ट सुनील कुमार गुप्ता:  महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा 26 अगस्त को तेज हवा चलने के बाद गिर गई. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को पालघर में एक रैली के दौरान माफी मांगी और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं, बल्कि पूजनीय हैं. मूर्ति गिरने के बाद महाराष्ट्र में जमकर राजनीति हुई और विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रही है. अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर बड़ी बात कही है और बताया है कि किस गलती की वजह से मूर्ति गिरी.

स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होता तो नहीं गिरती मूर्ति

केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने में अगर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता, तो यह नहीं गिरती. उन्होंने समुद्री इलाकों में जंगरोधी उत्पादों के इस्तेमाल की जरूरत पर जोर दिया. फिक्की के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले तीन सालों से इस बात पर जोर दे रहा हूं कि समुद्र के नजदीक बने पुलों के निर्माण में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. जब मैं (महाराष्ट्र में मंत्री) मुंबई में 55 फ्लाईओवर के निर्माण का काम कर रहा था, तो एक व्यक्ति ने मुझे झांसे में ले लिया. उसने लोहे की छड़ों पर पाउडर कोटिंग लगाई और कहा कि वे जंगरोधी हैं… लेकिन उनमें जंग लग गई. अब मुझे लगता है कि समुद्र से 30 किलोमीटर के अंदर की सभी सड़कों में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. अगर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता, तो यह कभी नहीं गिरती.

मूर्तिकार के खिलाफ लुकआउट नोटिस

सिंधुदुर्ग पुलिस ने मूर्तिकार जयदीप आप्टे के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है, जो मालवन में राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने के बाद एक सप्ताह से अधिक समय से लापता है. पिछले सप्ताह, मालवन पुलिस ने आप्टे और स्ट्रक्चरल इंजीनियर चेतन पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी. पाटिल 5 सितंबर तक पुलिस हिरासत में है, जबकि आप्टे अभी भी छिपा हुआ है

266 दिनों में गिर गई शिवाजी महाराज की मूर्ति

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 4 दिसंबर 2023 को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया था. इसके 266 दीन बाद 26 अगस्त 2024 को तेज हवा चलने के बाद शिवाजी महाराज की ये प्रतिमा गिर गई. इसके बाद 30 अगस्त को पीएम मोदी ने इसको लेकर पालघर में एक रैली के दौरान माफी मांगी थी.

]]>
https://nationnews18.com/5203/feed/ 0
आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज करें’, CM शिंदे का पुलिस को निर्देश https://nationnews18.com/5151/ https://nationnews18.com/5151/#respond Tue, 20 Aug 2024 13:28:49 +0000 https://nationnews18.com/?p=5151 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच तेजी से की जाएगी और एक विशेष सरकारी वकील नियुक्त की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने ठाणे के पुलिस आयुक्त से बात की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने मामले की जांच तेजी से करने और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।’

जांच के आदेश 
बदलापुर के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के सैकड़ों माता-पिता यौन शोषण की घटना के विरोध में और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ‘रेल रोको’ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सीएम शिंदे ने अभिभावकों से संयम बरतने की अपील की, क्योंकि रेल नाकेबंदी से लोकल ट्रेनों का संचालन बाधित हो रहा है। ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री शंभुराज देसाई ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ठाणे जिला कलेक्टर से मामले की जांच करने को कहा है। दो जांच की जाएंगी – एक शिक्षा विभाग द्वारा और दूसरी क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त द्वारा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार अपराध दर्ज करने में देरी क्यों हुई।’

स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित किया गया
स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है, क्योंकि अभिभावकों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के 12 घंटे बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल को भी नोटिस भेजा गया है और उसके प्रिंसिपल तथा एक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। केसरकर ने कहा कि उन्होंने स्कूलों में विशाखा समितियां गठित करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने स्कूल के अटेंडेंट को स्कूल में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किया। लड़कियों ने अपने माता-पिता को बताया था कि अटेंडेंट ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
]]>
https://nationnews18.com/5151/feed/ 0
महाराष्ट्र सरकार पर BMC का 10 हजार करोड़ बकाया, फिर भी शांत https://nationnews18.com/5079/ https://nationnews18.com/5079/#respond Sun, 04 Aug 2024 05:12:24 +0000 https://nationnews18.com/?p=5079 मुंबई (सुनील कुमार गुप्ता) : यदि मुंबईकरों पर कुछ हजार रुपये बकाया रह जाए, तो बीएमसी उसके खिलाफ कार्रवाई करने दल-बल के साथ पहुंच जाती है। लेकिन वर्ष 2002 से 31 मई 2024 तक सरकार ने बीएमसी का 9,674 करोड़ रुपये बकाया नहीं जमा किया है। इनके खिलाफ बीएमसी सिर्फ पत्राचार कर खानापूर्ति कर रही है। बीएमसी के बकाएदारों में सरकार के 26 विभाग शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक 1,813 करोड़ रुपये नगर विकास विभाग पर बकाया है। जबकि 6,581 करोड़ रुपये शिक्षा का अनुदान मिलना बाकी है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मार्च 2020 से 30 जून 2022 के दौरान कोरोना से निपटने में जो खर्च किया गया है, उसी के तहत 1,942 करोड़ रुपये जिलाधिकारी (शहर और उपनगर) और 1,958 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार के एसडीआरएफ डिपार्टमेंट से बीएमसी को मिलना बाकी है।

वर्ष 2024-25 के बजट में बीएमसी कमिश्नर ने सरकार से कहा था कि मुंबई में बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं का काम चल रहा है, जिसके लिए बड़े पैमाने पर निधि की जरूरत है। बीएमसी इन पैसों की वसूली के लिए सरकार के विभिन्न विभागों से पत्रों के माध्यम से संपर्क में है, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

इन विभागों पर बकाया

बता दें कि ऑक्ट्रॉय बंद होने और 500 वर्ग फुट के घरों की प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के बाद बीएमसी की आय के स्रोत सीमित हो गए हैं। बीएमसी की आय के प्रमुख स्रोतों में नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के बदले मिलने वाला शुल्क है। बीएमसी यह सुविधा सरकारी कार्यालयों और मंत्रियों के बंगलों को भी उपलब्ध कराती है। बीएमसी का सरकार पर सिविल सुविधा टैक्स, स्वास्थ्य सुविधा कर, सरकार के विभिन्न ऑफिस द्वारा सहायता अनुदान, प्रॉपर्टी टैक्स, शिक्षा विभाग द्वारा सहायता अनुदान बकाया है

बकाएदारों में गृह विभाग से लेकर वित्त विभाग तक शामिल

बीएमसी मुंबई में रहने वाले नागरिकों को सिविक सुविधा उपलब्ध कराती है। इसमें सरकारी आवास से लेकर कार्यालय तक शामिल है। बीएमसी के बकायेदारों में नगर विकास विभाग, गृह निर्माण विभाग सहित सबको धन आवंटित करने वाला वित्त विभाग भी शामिल है। बीएमसी सरकार के विभिन्न विभागों से पर्यावरण संरक्षण, पानी, सफाई, आवारा कुत्ते, खतरनाक इमारतों को हटाने, सरकारी जमीन पर बनी स्लम में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उपकार इमारतों की मरम्मत सहित अन्य सुविधाओं के बदले शुल्क वसूल करती है। इसमें राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सहायता अनुदान के रूप में 6,581 करोड़ रुपये शामिल हैं। गृह निर्माण विभाग पर 807 करोड़, नगर विकास विभाग पर 1,813 करोड़, गृह विभाग पर 185 करोड़, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग पर 137 करोड़ सहित कुल 26 विभागों पर 9,674 करोड़ रुपये बकाया हैं।

 

]]>
https://nationnews18.com/5079/feed/ 0