मनोरंजन – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Thu, 08 Jan 2026 13:10:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png मनोरंजन – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 कुदरत और फैशन का अनोखा संगम: ‘सुल्तान – द कैलेंडर 2026’ https://nationnews18.com/9356/ https://nationnews18.com/9356/#respond Thu, 08 Jan 2026 13:10:38 +0000 https://nationnews18.com/?p=9356 भारतीय फैशन और दृश्यात्मक कहानी कहने की दुनिया में एक नया और प्रभावशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। कच्चा लेमन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत ‘सुल्तान – द कैलेंडर 2026’ एक ऐसा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो भारत की प्राकृतिक सुंदरता को अंतरराष्ट्रीय फैशन की सौंदर्य दृष्टि के साथ खूबसूरती से जोड़ता है।

‎इस विशेष कैलेंडर की परिकल्पना और रचनात्मक प्रस्तुति में अनुपमा प्रकाश — द विज़न, द वॉयस, द वाइब तथा सुल्तान मलिक की सशक्त और नवाचारी सोच साफ तौर पर दिखाई देती है। यह कैलेंडर देश के विभिन्न मनोहारी प्राकृतिक स्थलों पर फिल्माया गया है, जहां पहाड़, झरने, नदियां और घने जंगल फैशन फ्रेम का अहम हिस्सा बनते नजर आते हैं।

‎इस प्रोजेक्ट को सिनेमाई रूप देने की ज़िम्मेदारी सिद्धार्थ सोनी और उनकी टीम सोनी फिल्म्स ने निभाई है। उनकी उत्कृष्ट सिनेमैटोग्राफी ने हर फ्रेम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता और भव्यता प्रदान की है।

‎कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर असफाक अहमद द्वारा तैयार किए गए परिधान प्रकृति के रंगों और बनावट के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हैं। वहीं, टॉम्स सैलून द्वारा किया गया मेकअप हर लुक में ग्लैमर और शालीनता का संतुलित मेल प्रस्तुत करता है।

‎इस कैलेंडर में काश्वी कंचन, मुस्कान राजपूत और रचना सिंह जैसी तीन खूबसूरत और प्रतिभाशाली मॉडल्स अपनी दमदार मौजूदगी से प्रोजेक्ट को खास बनाती हैं।

‎‘सुल्तान – द कैलेंडर 2026’ केवल एक कैलेंडर नहीं, बल्कि भारत की प्राकृतिक विरासत को वैश्विक फैशन मंच पर प्रस्तुत करने की एक अनूठी पहल है, जो आने वाले समय में फैशन और रचनात्मक उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित करने जा रही है।

]]>
https://nationnews18.com/9356/feed/ 0
विक्रम भट्ट ने बेटी से छिपाकर रखी थी दूसरी शादी की बात, सच सामने आने पर कृष्णा ने जो किया वो दे गया सबक https://nationnews18.com/2628/ https://nationnews18.com/2628/#respond Tue, 27 Jun 2023 18:11:42 +0000 https://nationnews18.com/?p=2628 पिता और बेटी का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें लगाव और स्नेह की भरमार होती है। कई बार बढ़ती उम्र के साथ इनके बीच थोड़ी सी दूरी भी आती दिखती है, लेकिन इसका असर उनके प्यार पर बिल्कुल नहीं पड़ता है। इसी बात का सबूत विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्ण भट्ट का रिश्ता देता है।

ये सभी जानते हैं कि विक्रम ने कुछ साल पहले ही फिर से शादी की है। हालांकि, जब सबको पता चला कि फिल्म डायरेक्टर ने अपनी बेटी तक से दूसरे विवाह की बात छिपाकर रखी थी, तो वो हैरान कर गए। ऐसा ही शॉक यकीनन कृष्णा को भी लगा होगा। लेकिन उन्होंने जिस तरह से पूरी स्थिति को संभाला, वो उनके अपने पिता के लिए प्यार को साफ दिखाता है। (सभी तस्वीरें: योगेन शाह, इंस्टाग्राम@krishnavbhatt)

एक इंटरव्यू में कृष्णा ने खुद के खुलासा किया था कि उन्हें अपने पिता के विवाह के बारे में काफी बाद में मालूम चला था। उन्होंने शेयर किया था कि एक दिन अचानक से विक्रम भट्ट ने उन्हें बताया कि वो दूसरी शादी कर चुके हैं।

कृष्णा भट्ट ने ये भी साझा किया था कि उनकी और पिता की दूसरी पत्नी श्वेतांबरी सोनी के बीच शुरुआत में कोई गहरा रिश्ता नहीं था क्योंकि वो पहले कभी उस तरह से मिले नहीं थे और ना ही उनके बीच वैसी बातचीत हुई थी।

कृष्णा ने इस पूरे मामले को जिस मैच्योरिटी के साथ हैंडल किया, उसे देख हम तो कायल हो गए। दरअसल, जब विक्रम ने उन्हें दूसरी शादी के बारे में बताया, तो उन्होंने इस पर नेगेटिव रिएक्ट नहीं किया। बल्कि उन्होंने जाहिर किया कि हर किसी को जिंदगी में प्यार करने और अपनी तरह से जीने का अधिकार है।

वहीं कृष्णा भट्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके और पिता के बीच का बॉन्ड पहले से मजबूत है और उनके लिए बस यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

विक्रम भट्ट की बेटी ने जिस तरह से स्थिति को संभाला, वो बिल्कुल सही तरीका था। इस तरह के मामलों में जब पति-पत्नी सालों पहले अलग हो चुके हों, तो चाहे बच्चे हों या फिर दूसरे रिश्तेदार, सेकंड मैरेज पर हल्ला करने या फिर झगड़ा करने से चीजें सिर्फ और सिर्फ बिगड़ती ही हैं।

]]>
https://nationnews18.com/2628/feed/ 0