मध्य प्रदेश – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Fri, 13 Sep 2024 18:46:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png मध्य प्रदेश – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 मध्य प्रदेश के इस गांव में किराए पर मिलती हैं बीवी? https://nationnews18.com/5236/ https://nationnews18.com/5236/#respond Fri, 13 Sep 2024 18:45:36 +0000 https://nationnews18.com/?p=5236 भारतीय  संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर है। इससे प्रभावित होकर कई विदेशी हिंदू रीति रिवाजों से शादी करना पसंद कर रहे हैं। दुनिया भर में भारत की परंपराएं अलग पहचान रखती हैं। भारत की विविधता में एकता है।

इस बीच भारत की धड़कन कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक अनोखी प्रथा है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां एक अनोखी मंडी सजती है। जहां पर बहू-बेटियों को किराए पर खरीदा और बेचा जा सकता है। इसके लिए एग्रीमेंट भी बनता है। यहां पत्नी से लेकर कुंवारी लड़कियों तक खरीदी जाती हैं। खरीदने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं।

शिवपुरी में किराए पर बीवी मिल जाती है।

इनमें कुंआरी लड़कियों से लेकर शादीशुदा महिलाएं तक शामिल होती हैं। इस मंडी में महिलाओं की बोली लगती है। फिर उसका एग्रीमेंट बनता है। यह पूरी प्रक्रिया 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टाम्प पेपर पर होती है। यह एक प्रथा है, जिसे ‘धड़ीचा प्रथा’ के नाम से जाना जाता है।
क्या है ‘धड़ीचा’ प्रथा’?

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में धड़ीचा प्रथा के तहत दूसरो की बहू-बेटियों किराए पर लिया जा सकता है। इसके लिए हर साल एक तय समय होता है, जब मंडी लगाई जाती है। इस मंडी में औरतों और लड़कियों को खरीदने के लिए दूर-दूर से पुरुष आते हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इस मंडी में कुंवारी लड़कियों से लेकर दूसरो की बीवियां तक किराए पर दी जाती हैं। इस मंडी में पुरुष महिला का चाल-चलन देखकर उसका दाम लगाते हैं। जब किसी पुरुष को कोई लड़की या महिला पसंद आ जाती है तो वो 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टांप पेपर पर करार कर एक निश्चित समय के लिए महिला को ले जाते हैं। इस एग्रीमेंट पर दोनों पक्षों की शर्तें भी लिखी होती हैं।
दोबारा बनवाया जा सकता है एग्रीमेंट?

अगर किसी पुरुष को महिला पंसद आ गई हो और उसे उसके साथ और समय बिताना हो तो उसे मंडी में जाकर दोबारा एग्रीमेंट बनवाना होता है। फिर रकम अदा करनी होती है। इसके बाद फिर कुछ समय के लिए वो फिर उसी महिला को किराए पर ले सकता है।

महिलाओं को क्यों किराए पर ले जाते हैं पुरुष?

पुरुष अपनी अलग-अलग जरुरतों के लिए महिलाओं को किराए पर ले जाते हैं। जैसे किसी को मां की सेवा करवाना होती है, तो वहीं कोई शादी का नाटक करने के लिए किराए पर ले जाता है। इसके अलावा किसी की शादी नहीं हुई है तो कुछ समय किराए पर ली हुई महिला के साथ बिता सकता है।

कभी भी तोड़ सकते हैं एग्रीमेंट

इस तरह के बने एग्रीमेंट में महिलाएं कभी भी एग्रीमेंट तोड़ सकती हैं। उन्हें एग्रीमेंट तोड़ने का पूरा अधिकार रहता है। अगर महिला अपने रिश्ते से खुश नहीं ऐसी स्थिति में महिला करार तोड़कर रिश्ते से बाहर निकल सकती है। इसके लिए महिला को स्टांप पेपर शपथ पत्र देना होता है। इसके बाद उसे कुछ पैसे वापस करना होता है। कई बार महिलाओं को बेहतर ऑफर मिलने पर एग्रीमेंट तोड़ देती हैं और दूसरे रिश्ते के लिए करार कर लेती हैं।

 

]]>
https://nationnews18.com/5236/feed/ 0
मशीन की खराबी, वोटरों की नाराजगी के बीच मतदान…ऐनमौके पर नाथ को राहत, नाराज महापौर आए समर्थन में https://nationnews18.com/4418/ https://nationnews18.com/4418/#respond Fri, 19 Apr 2024 18:45:52 +0000 https://nationnews18.com/?p=4418 लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मप्र की छह सीटों पर मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हुआ।  उम्मीद से बेहतर मतदान के साथ सुबह 11 बजे ही आंकड़ा 31 प्रतिशत पार कर गया। इस बीच कई स्थानों पर ईवीएम मशीनों में खराबी तो कुछ स्थानों पर नेटवर्क स्लो होने से मतदाताओं को परेशानियां उठाना पड़ीं। जबकि कई स्थानों पर मतदाताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मतदान बहिष्कार का झंडा भी लहराया।

प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी, शहडोल और बालाघाट में शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हुआ।  इस दौरान जबलपुर के आर्य कन्या शाला में बने मतदान केन्द्र में ईवीएम खराब होने से देर तक लोगों को परेशान होना पड़ा। यहां ईवीएम में चिप लगाने में आई दिक्कत के कारण यह हालात बने थे। वहीं छिंदवाड़ा में ये रह

मशीन ने यहां भी सताया
छिंदवाड़ा के पातालेश्वर वार्ड में मशीन खराब होने से करीब 20 मिनट मतदान रुका रहा। जबलपुर के लाला लाजपतराय वार्ड में मॉक पोल के दौरान ही मशीन बंद हो गई। जिसके बाद ईवीएम बदलकर मतदान शुरू कराया गया। ईवीएम मशीन में खराबी का सामना कटनी की बडवारा विधानसभा में भी करना पड़ा। यहां हिरवारा गांव में ईवीएम की गति बहुत धीमी थी, जिसके चलते यहां मतदान देर से शुरू हो पाया।

जगह जगह लहराए बहिष्कार के नारे
प्रथम चरण के मतदान के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान कर दिया। अलग अलग मांगों और समस्याओं को लेकर यह हालात बने। इस दौरान क्षेत्र में बाघ मूवमेंट से लेकर पानी की समस्याएं शामिल थीं। कुछ स्थानों पर मशीन की खराबी को लेकर भी मतदान बहिष्कार किया गया। मतदान बहिष्कार करने वाले स्थानों में शहडोल, सीधी, बैतूल, उमरिया आदि के मतदान केंद्र शामिल हैं।

]]>
https://nationnews18.com/4418/feed/ 0
पॉलीटेक्निक कॉलेज में चुनाव डयूटी के दौरान कर्मचारी की जिला चिकित्सालय में हार्ट अटैक से हुई मौत https://nationnews18.com/4387/ https://nationnews18.com/4387/#respond Thu, 18 Apr 2024 17:52:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=4387 मण्डला (विनय नामदेव) :लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान आज से निर्वाचन हेतु शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी हर बूथों तक मत पेटियां पहुंचने के लिए लगाई गई है वहीं बता दें की बुधवार रात्रि से ही शासकीय पॉलीटेक्निक परिसर मंडला में जिले भर से कर्मचारियों के आने का तांता लगा हुआ है। 18 अप्रैल को सुबह ही चुनाव डयूटी में आए एक कर्मचारी की चुनाव डयूटी के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मनीराम कांवरे बिछिया विकासखंड के नकावल ग्राम का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच के अनुसार सिविल सर्जन डॉक्टर विजय धुर्वे ने बताया की कर्मचारी की मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई है, पोस्टमार्टम के उपरांत ही इसकी पुष्टि की जाएगी। चुनाव ड्यूटी में आए मृतक मनीराम कांवरे की अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे शासकीय जिला चिकित्सालय मंडला लाया गया। जहां परीक्षण के दौरान उक्त कर्मचारी को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों और जिले के आला अधिकारियों को दे दी गई है। जानकारी प्राप्त होते ही आला अधिकारियों का अमला जिला चिकित्सालय में पहुंच चुका है। उक्त घटना की जांच की जा रही है।

]]>
https://nationnews18.com/4387/feed/ 0
होटल के कमरे में रातभर रहते थे 6 लड़के और 1 लड़की, पुलिस ने मारा छापा, नजारा देख रह गई सन्न https://nationnews18.com/4328/ https://nationnews18.com/4328/#respond Wed, 03 Apr 2024 05:25:41 +0000 https://nationnews18.com/?p=4328 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक हफ्ते पहले छह लड़के अपने साथ एक लड़की को लेकर पहुंचे. होटल को अपना ठिकाना बनाया. सभी लड़के और लड़की पूरी रात होटल में रहते थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम होटल के दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 204 में पहुंची. होटल का गेट जैसे ही खुला, कमरे का नजारा देखकर पुलिस सन्न रह गई. आइये जानते हैं

ग्वालियर पुलिस में कॉल सेंटर के जरिये विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. माधवनगर स्थित एक होटल के कमरे में कॉल सेंटर संचालित हो रहा था. पुलिस छापामारी में एक महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ग्वालियर में बैठकर ब्रिटेन अमेरिका सहित अन्य देशों में रहने वाले नागरिकों को ठगने का काम कर रहे थे. पकड़े गए आरोपी विदेशी नगारिकों को कॉल लगाकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का फर्जी एजेंट बनकर ठगते थे.

ग्वालियर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसीरोड के माधवनगर में स्थित आशीर्वाद होटल के द्वितीय मंजिल पर एक कमरे में कुछ लोग कॉल सेंटर चला रहे हैं. ये लोग अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर की आड़ में अमेरिका, ब्रिटेन सहित अन्य देशों में रहने वाले नागरिकों को कॉल करके माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का फर्जी एजेंट बनकर कंप्यूटर में वायरस होने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठ रहे थे. पुलिस टीम होटल पहुंची. होटल का गेट खुलवाया. दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 204 में कुछ लड़के और लड़की लैपटॉप पर काम करते हुए हेडफोन लगाकर अंग्रेजी में रात में बात करते मिले. कमरे में छह लड़के और एक लड़की लेपटॉप के सामने बैठकर कान में हैडफोन लगाकर  अंग्रेजी में बात कर रहे थे. सिपाहियों ने कुर्सी पर बैठे ही पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों में अभय राजावत, नीतेश कुमार, दीपक थापा, परवेज आलम, श्वेता भारती, राज कैलाशकर और सुरेश वासेल शामिल है.

ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया, ‘लैपटाप के मॉनीटर स्क्रीन पर दर्शाए एप्लिकेशन की स्क्रीन पर कॉल ऑप्शन पर डॉयल, मिस्ड एवं रिसीव्ड कॉल नम्बर भारत के न होकर यूएस के, विदेशी इंटरनेशनल नंबर है. कॉल सेंटर मे काम करते पाए गए लड़के और लड़की जिनसे मौके पर प्रारंभिक पूछताछ की गई. खुलासा हुआ कि ये लोग करीब सात दिन पहले ग्वालियर आये थे और तभी से काम कर रहे हैं. ग्वालियर में काम करने के लिए जगह एवं फर्नीचर का सेटअप मुरैना के संजय भदौरिया ने उपलब्ध कराया था. कर्ण ने लेपटॉप, मोबाइल फोन एवं वाईफाई (राउटर) सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराए थे.

पकड़े गए ठग विदेशी लोगों से बात करते समय अपना मूल नाम न बताते हुये विदेश में प्रचलित नाम मिस्टर पॉल, (अभय राजावत),  मार्टिन (नीतेश),  जॉन (सुरेश),  रियान (दीपक), साइबर एक्सपर्ट (राज),  डेविल (सुरेश),  नैंसी (श्वेता) आदि फर्जी नामों को उपयोग करते हुए बात करते थे. मोंटी और कर्ण के द्वारा सभी को प्रतिमाह 20,000 से 25,000 रुपये सैलरी नगद एवं रहने खाने का खर्चा दिया जाता था. जिसके द्वारा जितनी राशि की ठगी की जाती है उसका 5 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन भी दिया जाता था. पुलिस टीम ने होटल के कमरे से लैपटॉप-8, माउस, मोबाइल फोन-15, एक फायबर मॉडम-एडॉप्टर, कॉलिंग स्क्रिप्ट, डाटा सीट, हैडफोन, एक्सटेन्सन, लेन केवल, पावर एक्सटेन्सन दो बोर्ड, सात कुर्सियां, पांच टेबल, दो रिस्ट वॉच जब्त किया गया.

]]>
https://nationnews18.com/4328/feed/ 0
मध्यप्रदेश में अब से मोहन ‘राज’, जगदीश-राजेंद्र बनेंगे डिप्टी सीएम, 14 को हो सकती है शपथ https://nationnews18.com/3498/ https://nationnews18.com/3498/#respond Mon, 11 Dec 2023 14:11:59 +0000 https://nationnews18.com/?p=3498 नई सरकार 14 को लेगी शपथ

मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। खबर आ रही है कि 14 दिसंबर को नई सरकार शपथ लेगी। मोहन यादव के साथ कुछ ही नेता फिलहाल शपथ लेंगे। उसके बाद मंत्रिमंडल को विस्तार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के साथ ही कुछ मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि केंद्रीय राजनीति से प्रदेश में लाए गए प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंंह चौहान की अगली सरकार में क्या भूमिका रहेगी? आने वाले दिनों में स्थिति साफ हो सकती है। पार्टी का पूरा फोकस अब राष्ट्रीय राजनीति यानी 2024 के लोकसभा चुनावों पर होगा और पार्टी का लक्ष्य राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने पर रहेगा। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में छिंदवाड़ा छोड़कर राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी।

वरिष्ठ नेता भी थे साथ
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। पार्टी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी पर्यवेक्षक व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ, के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल व प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे

उज्जैन में जश्न का माहौल, फूटे पटाखे और बजे ढोल

भोपाल में विधायक दल की बैठक के दौरान जैसे ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा हुई, वैसे ही टावर चौक फ्रीगंज पर डॉ. मोहन यादव के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के झंडों को लहराया गया। वहीं, ढोल की थाप पर सैकड़ों लोग नाचते हुए भी नजर आए।

टावर चौक का नजारा कुछ ऐसा था कि यहां चारों ओर पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही भाजपा आलाकमान को भी धन्यवाद देते नजर आए। उन्होंने कहा कि उज्जैन को इस प्रकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद।

]]>
https://nationnews18.com/3498/feed/ 0
क्या फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मामा, एमपी हारे तो क्या होगा शिवराज सिंह चौहान का भविष्य? https://nationnews18.com/3451/ https://nationnews18.com/3451/#respond Sun, 03 Dec 2023 02:35:09 +0000 https://nationnews18.com/?p=3451 अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजे मध्यप्रदेश को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा करने वाले हैं। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए दिखाया गया है, तो कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार बनाती हुई दिखाई पड़ रही है। वहीं, कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं, जो मध्यप्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच अच्छी टक्कर होने की संभावना भी जता रहे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कोई साफ तस्वीर न सामने आने से दोनों ही पार्टियां और उनके समर्थक अपने अपने कयास लगा रहे हैं। इसी के साथ यह सवाल अहम् हो गया है कि शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? यदि भाजपा मध्यप्रदेश में शानदार जीत हासिल करती है, तो राज्य की कमान कौन संभालेगा? क्या शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्यप्रदेश की कमान संभालेंगे? या जिस तरह की बातें कही जा रही थीं, भाजपा आलाकमान मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करेगा और पार्टी की कमान नए हाथों में होगी। यह जानना भी महत्वपूर्ण होगा कि यदि भाजपा को चुनाव में हार मिलती है तो शिवराज सिंह चौहान का भविष्य क्या होगा?

भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपने पूरे चुनावी अभियान में शिवराज सिंह चौहान को हाशिये पर रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री के कामों को मजबूत तरीके से नहीं उठाया। वे लगातार केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते रहे। यहां तक कि शिवराज सिंह को टिकट मिलेगा या नहीं, इस बात पर अंतिम समय तक संशय बना रहा। चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति भी अमित शाह और उनके भरोसेमंद लोगों के हाथों में रही। कई बार पूछे जाने पर भी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर खुलासा नहीं किया।

ये इस बात के संकेत हैं कि पार्टी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर पार्टी की कमान नई पीढ़ी के हाथों में देने का मन बना चुकी है। कई अन्य राज्यों में भी पार्टी ने यही नीति अपनाई है। मध्यप्रदेश में भी वह भविष्य की राजनीति को देखते हुए नए नेतृत्व को उभारने की तैयारी कर चुकी है। चुनावी बेला में लाभ-हानि का गणित देखते हुए उसने नेतृत्व में परिवर्तन नहीं किया, लेकिन अब वह परिवर्तन करेगी। इस परिस्थिति में शिवराज सिंह चौहान को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में अवसर मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

क्या किसी ओबीसी या दलित को मिलेगी कमान?

बड़ा प्रश्न यह है कि ऐसी स्थिति में राज्य में सरकार की कमान कौन संभालेगा? जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ओबीसी, आदिवासी और दलित समाज की राजनीति को आगे बढ़ाया है, माना जा रहा है कि पार्टी इन्हीं समुदायों में से किसी एक चेहरे को अवसर देगी। यह दांव कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के जातिगत जनगणना और ओबीसी राजनीति को लेकर खेले जा रहे दांव का जवाब भी होगा। राज्य की न्यूनतम 49 फीसदी आबादी वाले पिछड़े समुदाय को भाजपा का कोर समर्थक वर्ग माना जाता है। कहा तो यहां तक जाता है कि पिछले चुनाव में जब अगड़ी जातियां भाजपा से नाराज चल रही थीं, इसी वर्ग ने भाजपा की लाज बचाने का काम किया था।

यदि भाजपा ने इन समीकरणों को ध्यान में रखकर नेतृत्व परिवर्तन किया, तो प्रह्लाद सिंह पटेल या नारायण सिंह कुशवाहा जैसे नेताओं की लॉटरी लग सकती है। चूंकि, प्रह्लाद सिंह पटेल पिछड़ी जाति से आते हैं, उनके पास पर्याप्त प्रशासनिक अनुभव भी है और वे केंद्रीय नेतृत्व के भी भरोसेमंद हैं, मुख्यमंत्री के रूप में वे भाजपा की पहली पसंद हो सकते हैं। नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय अपने-अपने विवादों के कारण और नरोत्तम मिश्रा या वीडी शर्मा जातीय समीकरण की राजनीति में फिट न होने के कारण योग्य होने के बाद भी इस दौड़ में पिछड़ सकते हैं।

क्या होगा शिवराज का भविष्य

भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने अमर उजाला से कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी की जीत तय है। लेकिन राज्य में सरकार की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी, यह जीते हुए विधायक और पार्टी का आलाकमान तय करेगा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान पार्टी के बेहद योग्य, अनुभवी और राजनीति की बारीक समझ रखने वाले नेता हैं। पार्टी उनके अनुभव का पूरा इस्तेमाल करेगी। इसके पहले भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें केंद्रीय भूमिका में लाने की कोशिश की गई थी। पार्टी की सदस्यता अभियान को उन्होंने बेहद अच्छे तरीके से संचालित किया था। ऐसे में यदि मध्यप्रदेश में कोई बदलाव होता है, तो केंद्र में उन्हें किसी प्रभावशाली भूमिका में लाया जा सकता है। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार जैसे नेताओं के दिवंगत हो जाने से केंद्रीय मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं की जो कमी हुई है, उसे भी भरने में शिवराज सिंह चौहान का उपयोग किया जा सकता है।

]]>
https://nationnews18.com/3451/feed/ 0
शिवराज, गहलोत, बघेल से लेकर KCR तक; दांव पर दिग्गजों की किस्मत, इन हॉट सीटों पर कांटे का मुकाबला https://nationnews18.com/3446/ https://nationnews18.com/3446/#respond Sun, 03 Dec 2023 02:20:46 +0000 https://nationnews18.com/?p=3446 मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इन राज्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर अशोक गहलोत का चुनावी भविष्य दांव पर है। भूपेश बघेल और के. चंद्रशेखर राव भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। आइए जानते हैं इन चारों राज्यों की उन हॉट सीट यानी चर्चित सीटों के बारे में, जिन पर सिर्फ इन्हीं राज्यों की जनता नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों की नजर है…

किन-किन राज्यों में और कब चुनाव कराए गए?
मिजोरम में सभी 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर  17 नवंबर वोट डाले गए। इसी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसके बाद राजस्थान में 200 सीटों पर 25 नवंबर को लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले गए।
मध्य प्रदेश की हॉट सीटों का हाल
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था। 2,534 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अब हो रहा है। वैसे तो सभी सीटें अपने आप में खास है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश की हॉट सीटों की है। आइए जानते हैं उनमें से कुछ अहम सीटों का हाल.
राजस्थान की हॉट सीटों का हाल
राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस चुनाव में मतदाताओं ने चुनाव में उतरे 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। आइए जानते हैं अहम हॉट सीटों का हाल…
छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों का हाल
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के लिए चुनाव हुए थे। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर 7 नवंबर और दूसरे चरण की 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर दिया है, जिसके नतीजे आज सामने आ रहे हैं। आइए जानतें हैं, प्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित सीटों का हाल.
तेलंगाना की हॉट सीटों का हाल
तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। मतदाताओं ने चुनाव में उतरे 2,290 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। वैसे तो सभी सीटें अपने आप में खास है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राज्य की हॉट सीटों की है। इन सीटों में मुख्यमंत्री और पूर्व क्रिकेटर से लेकर चुनाव लड़ रहे लोकसभा सांसदों की सीटें भी शामिल हैं।

]]>
https://nationnews18.com/3446/feed/ 0
NationNews18.com पर सबसे तेज नतीजे अबशार उल हक के साथ, थोड़ी देर में चारों राज्यों में शुरू होगी मतगणना https://nationnews18.com/3442/ https://nationnews18.com/3442/#respond Sun, 03 Dec 2023 02:14:44 +0000 https://nationnews18.com/?p=3442 भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर कार्यालय पहुंचा कांग्रेस समर्थक 
मतगणना शुरू होने से पहले नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक इक्ट्ठा हो गए हैं। इस दौरान एक समर्थक भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर पहुंचा, जिसका कहना है कि सत्य की जीत होगी।

राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार- बीडी कल्ला
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता बीडी कल्ला का कहना है कि बीकानेर की जनता मुझे विजयी बनाएगी और एक बार फिर विधानसभा भेजेगी। कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगीराजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर का कहना है कि थोड़ी देर में राजस्थान में नई सरकार बना जाएगी। भाजपा बहुमत से जीतेगी।

भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा का कहना है कि चारों राज्यों में जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और हम चारों राज्यों में सरकार बनाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 62 साल की राजनीति में आखिर दिया ही क्या है।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस 135 से 175 के बीच सीटें जीतेगी और मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी

तेलंगाना में भी अंतिम दौर में मतगणना की तैयारी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ में पुलिस सख्त
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मतदान केंद्र (शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज) पर मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। कुछ देर में ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

नतीजों से पहले ही कांग्रेस समर्थकों ने फोड़े पटाखे
विधानसभा चुनावों की गिनती से पहले कांग्रेस समर्थक नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर इकट्ठे हुए। यहां उन्होंने जमकर पटाखे फोड़े

अरविंद सिंह भदौरिया- शिवराज के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगी भाजपा
मध्य प्रदेश के भाजपा नेता अरविंद सिंह भदोरिया का कहना है कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। जनता के आशीर्वाद से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने सीएम के रूप में जनता के लिए काम किया है। कांग्रेस सिर्फ खोखले दावे करती है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मतगणना केंद्र पर मतदान की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। थोड़ी ही देर में गिनती शुरू हो जाएगी।

तेलंगाना में रेवंत रेड्डी कांग्रेस सबसे बड़े चेहरे
तेलंगाना में कांग्रेस की तरफ से सबसे बड़े दावेदार के रूप में जिस नाम की चर्चा हो रही है, वह हैं रेवंत रेड्डी। दरअसल, रेवंत रेड्डी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस इकाई के मौजूदा अध्यक्ष हैं। रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस के उन तीन लोकसभा सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने 2019 में जीत दर्ज की थी। इस विधानसभा चुनाव में रेवंत तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। यह मुकाबला सिद्दिपेट जिले की गजवेल विधानसभा सीट पर है।

]]>
https://nationnews18.com/3442/feed/ 0