फिल्म जगत – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Thu, 08 Jan 2026 13:10:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png फिल्म जगत – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 कुदरत और फैशन का अनोखा संगम: ‘सुल्तान – द कैलेंडर 2026’ https://nationnews18.com/9356/ https://nationnews18.com/9356/#respond Thu, 08 Jan 2026 13:10:38 +0000 https://nationnews18.com/?p=9356 भारतीय फैशन और दृश्यात्मक कहानी कहने की दुनिया में एक नया और प्रभावशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। कच्चा लेमन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत ‘सुल्तान – द कैलेंडर 2026’ एक ऐसा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो भारत की प्राकृतिक सुंदरता को अंतरराष्ट्रीय फैशन की सौंदर्य दृष्टि के साथ खूबसूरती से जोड़ता है।

‎इस विशेष कैलेंडर की परिकल्पना और रचनात्मक प्रस्तुति में अनुपमा प्रकाश — द विज़न, द वॉयस, द वाइब तथा सुल्तान मलिक की सशक्त और नवाचारी सोच साफ तौर पर दिखाई देती है। यह कैलेंडर देश के विभिन्न मनोहारी प्राकृतिक स्थलों पर फिल्माया गया है, जहां पहाड़, झरने, नदियां और घने जंगल फैशन फ्रेम का अहम हिस्सा बनते नजर आते हैं।

‎इस प्रोजेक्ट को सिनेमाई रूप देने की ज़िम्मेदारी सिद्धार्थ सोनी और उनकी टीम सोनी फिल्म्स ने निभाई है। उनकी उत्कृष्ट सिनेमैटोग्राफी ने हर फ्रेम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता और भव्यता प्रदान की है।

‎कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर असफाक अहमद द्वारा तैयार किए गए परिधान प्रकृति के रंगों और बनावट के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हैं। वहीं, टॉम्स सैलून द्वारा किया गया मेकअप हर लुक में ग्लैमर और शालीनता का संतुलित मेल प्रस्तुत करता है।

‎इस कैलेंडर में काश्वी कंचन, मुस्कान राजपूत और रचना सिंह जैसी तीन खूबसूरत और प्रतिभाशाली मॉडल्स अपनी दमदार मौजूदगी से प्रोजेक्ट को खास बनाती हैं।

‎‘सुल्तान – द कैलेंडर 2026’ केवल एक कैलेंडर नहीं, बल्कि भारत की प्राकृतिक विरासत को वैश्विक फैशन मंच पर प्रस्तुत करने की एक अनूठी पहल है, जो आने वाले समय में फैशन और रचनात्मक उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित करने जा रही है।

]]>
https://nationnews18.com/9356/feed/ 0
सैयारा’ का जलवा जारी: दो हफ्तों में 276 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 428 करोड़ के पार https://nationnews18.com/7233/ https://nationnews18.com/7233/#respond Thu, 31 Jul 2025 18:05:31 +0000 https://nationnews18.com/?p=7233 मुंबई।मोहित सूरी की निर्देशन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के दो हफ्तों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। युवा दर्शकों के बीच सुपरहिट हो चुकी इस फिल्म का क्रेज अब भी बरकरार है, हालांकि गुरुवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।

 

गुरुवार को गिरा कलेक्शन, लेकिन कुल आंकड़ा दमदार

 

फिल्म ने अपने 14वें दिन यानी गुरुवार को 2.56 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि बुधवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके साथ ही ‘सैयारा’ का भारत में कुल कलेक्शन 276.56 करोड़ रुपये हो चुका है।

 

दूसरे हफ्ते में भी शतक, बना भरोसेमंद ब्लॉकबस्टर

 

21.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली ‘सैयारा’ ने महज चार दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर, इसे एक ठोस ब्लॉकबस्टर का दर्जा दिलाया है।

 

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘सैयारा’ का जादू

 

न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी ‘सैयारा’ का जादू चल रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 428.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यह साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो गई है।

 

‘सैयारा’ एक रोमांटिक थ्रिलर है, जो नई पीढ़ी को खासा पसंद आ रही है। शानदार संगीत, इमोशन और युवा स्टार्स की परफॉर्मेंस ने इसे जनमानस से जोड़ा है। अब देखना होगा कि तीसरे हफ्ते में फिल्म का ग्राफ कैसा रहता है।

 

 

]]>
https://nationnews18.com/7233/feed/ 0
सलमान खान और संजय दत्त फिर करेंगे साथ काम, देहाती एक्शन फिल्म की घोषणा https://nationnews18.com/6421/ https://nationnews18.com/6421/#respond Sat, 29 Mar 2025 17:04:54 +0000 https://nationnews18.com/?p=6421 बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। शनिवार, 29 मार्च को संजय दत्त ने सलमान खान के साथ एक नई एक्शन फिल्म पर काम करने की पुष्टि की। हाल ही में सलमान खान ने एक प्रेस मीट में खुलासा किया कि वह संजय के साथ एक बड़ी ‘देहाती’ एक्शन फिल्म में काम करेंगे। दोनों अभिनेताओं ने इससे पहले रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘साजन’ और कॉमेडी फिल्म ‘चल मेरे भाई’ में साथ काम किया था।

संजय दत्त ने की ‘सिकंदर’ की तारीफ

संजय दत्त शनिवार को मुंबई में अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। इस मौके पर बात करते हुए उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संजय दत्त ने कहा, “ट्रेलर सुपरहिट है। सलमान मेरा छोटा भाई है। मैं हमेशा उसके लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान ने उसे बहुत कुछ दिया है। ‘सिकंदर’ एक सुपरहिट फिल्म होगी।”

सलमान के साथ काम करने पर जाहिर की खुशी

संजय दत्त ने सलमान खान के साथ 25 साल बाद काम करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “हां, हम साथ काम कर रहे हैं। ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ के बाद आप हमारा ‘टशन’ देखेंगे। यह एक एक्शन फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं 25 साल बाद अपने छोटे भाई के साथ काम कर रहा हूं।” इससे पहले सलमान खान ने भी मुंबई में प्रेस से बात करते हुए फिल्म के बारे में कहा था, “‘सिकंदर’ के बाद मैं एक और बड़ी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें अगले स्तर का एक्शन होगा। मेरा मतलब है देहाती एक्शन। मैं इसे इंडस्ट्री में अपने बड़े भाई संजय दत्त के साथ कर रहा हूं।”

‘द भूतनी’ की कहानी

पहले खबर आई थी कि सलमान और संजय दत्त मध्य पूर्व में फिल्माई गई एक अमेरिकी थ्रिलर में नजर आएंगे। वहीं, बात करें ‘द भूतनी’ की तो यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जो एक भूतिया पेड़ के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में संजय दत्त एक भूत-शिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मौनी रॉय फिल्म में ‘भूतनी’ का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

]]>
https://nationnews18.com/6421/feed/ 0
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर https://nationnews18.com/6418/ https://nationnews18.com/6418/#respond Sat, 29 Mar 2025 16:58:45 +0000 https://nationnews18.com/?p=6418 बॉलीवुड news:  सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज में कुछ ही घंटे बचे हैं और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हाल ही में एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान के एक फैन ने फिल्म की 1.72 लाख रुपये की टिकटें खरीदी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

1.72 लाख की टिकटें खरीदकर मुफ्त में बांटीं

वायरल वीडियो में एक फैन को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की टिकटें एडवांस में खरीदते हुए देखा जा सकता है। फैन ने कुल 1.72 लाख रुपये की टिकटें खरीदीं और इसे लोगों को मुफ्त में बांट दिया। जब व्यक्ति से पूछा गया कि क्या सलमान खान ने इसके लिए पैसे दिए हैं, तो उसने इससे साफ इंकार किया। फैन ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा किया है; वह पहले भी कई शहरों में सलमान की फिल्मों की टिकटें मुफ्त में बांट चुका है।

सलमान खान नहीं चाहते विवाद

फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने फिल्म रिलीज से पहले होने वाले विवादों पर अपनी राय साझा की। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या हर फिल्म रिलीज के साथ विवाद एक ट्रेंड बन चुका है, तो सलमान ने स्पष्ट किया, “अरे नहीं चाहिए भाई हमको कोई विवाद। बहुत सारे विवादों से गुजर चुके हैं हम। हमको नहीं चाहिए कोई विवाद।” सलमान की यह स्पष्टता उनके फैंस को काफी पसंद आई है।

बंपर ओपनिंग की उम्मीद

‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने जोर पकड़ लिया है। खबर लिखे जाने तक फिल्म की एडवांस बुकिंग से 8.11 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। जानकारों का अनुमान है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि ‘सिकंदर’ 500 से 700 करोड़ रुपये तक का टोटल कारोबार कर सकती है।

फिल्म ‘सिकंदर’ की स्टार कास्ट

30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अतिरिक्त फिल्म में काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और सुनील शेट्टी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता का संकेत दे रहा है।

 

]]>
https://nationnews18.com/6418/feed/ 0
टेलीविजन कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह को ब्रेन स्ट्रोक, दलजीत कौर ने की मदद की अपील https://nationnews18.com/6415/ https://nationnews18.com/6415/#respond Sat, 29 Mar 2025 16:53:43 +0000 https://nationnews18.com/?p=6415 टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में अपने पूर्व पति शालीन भनोट के साथ भाग लिया था और शो जीता था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उनके कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। शनिवार, 29 मार्च को दलजीत ने अभिमन्यु के महंगे इलाज के लिए दान देने का आग्रह किया है। उन्होंने अस्पताल से अभिमन्यु की एक तस्वीर साझा की और उनकी गंभीर स्थिति के बारे में बताया।

दलजीत कौर की भावुक अपील

दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यह एक मशहूर कोरियोग्राफर अभिमन्यु सिंह हैं, जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उन्होंने ही हमें नच बलिए जिताया था। हम एक परिवार और दोस्त के तौर पर उनका समर्थन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत महंगा इलाज है। कृपया परिवार की हर संभव मदद करें।’ उनकी इस भावुक अपील को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है।

कई सितारों के कोरियोग्राफर रहे हैं अभिमन्यु

एक अन्य पोस्ट में दलजीत ने लिखा, ‘मैं पहले से ही बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन है कि हम मिलकर अभिमन्यु भैया को बचा सकते हैं। अभिमन्यु सिंह। हम आपको बचा लेंगे।’ अभिमन्यु सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने काम्या पंजाबी, दीपिका नागपाल, धीरज धूपर और यशा रूघानी जैसे कई मशहूर अभिनेताओं के लिए डांस सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं।

दलजीत और शालीन का व्यक्तिगत जीवन

दलजीत कौर ने 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी और 2014 में उनके बेटे जेडन का जन्म हुआ। हालांकि, घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते दलजीत ने तलाक के लिए अर्जी दी और दोनों का तलाक हो गया। बाद में 10 मार्च, 2023 को दलजीत ने केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की। शादी के बाद वह अपने बेटे जेडन के साथ नैरोबी चली गईं। हालांकि, कुछ महीनों बाद दलजीत ने निखिल पर बेवफाई का आरोप लगाया और उनकी शादी एक कड़वे अंत के साथ खत्म हो गई।

दलजीत कौर की अपील के बाद अभिमन्यु सिंह की मदद के लिए प्रशंसकों और टेलीविजन जगत के कई सितारों ने भी समर्थन जताया है। उम्मीद है कि अभिमन्यु जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे।

 

]]>
https://nationnews18.com/6415/feed/ 0
आज ऑस्कर सेरेमनी में भारत ने रचा इतिहास:इस गाने को सालों तक याद रखा जाएगा- पीएम नरेंद्र मोदी https://nationnews18.com/1824/ https://nationnews18.com/1824/#respond Mon, 13 Mar 2023 17:09:53 +0000 https://nationnews18.com/?p=1824 सेलेब्स से लेकर आम जनता तक सभी लोग ऑस्कर का जश्न मना रहे हैं।जहां फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता है, तो वहीं दूसरी तरफ द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी है। अवॉर्ड जीतने के बाद से देशभर में खुशी का माहौल है। 

RRR की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा– एक्सेप्शनल जीत, नाटू-नाटू का फेम अब ग्लोबल स्तर पर है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों में याद रखा जाएगा। एमएम कीरवानी, चंद्रबोस और पूरी टीम को इस जीत की बधाइयां।

अवॉर्ड घर आ रहा है- रामचरण
RRR के लीड एक्टर रामचरण ने सोशल मीडिया जीत की खुशी जाहिर करते हुए लिखा- हम जीत गए। इंडियन सिनेमा जीत गया। हमारा देश जीत गया। ऑस्कर अब घर आ रहा है

भारत की फिल्म विश्व मंच पर सराहा गया- कंगना रनोट
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने RRR की जीत पर लिखा- पूरे भारत को बधाई। नस्लभेद के आधार भारतीयों के दमन, उन पर अत्याचार, हत्या, टॉर्चर पर आधारित इस फिल्म को विश्व मंच पर सराहा गया। सिर्फ एक बंगाल के अकाल के दौरान मरने वालों की संख्या प्रलय के दौरान यहूदियों की मृत्यु की तुलना में बहुत ज्यादा थी। RRR टीम को धन्यवाद।’

यह गाना दुनिया भर की जुबान पर था- गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि नाटू-नाटू गाने ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर रहा है।

]]>
https://nationnews18.com/1824/feed/ 0
अलविदा सतीश कौशिक https://nationnews18.com/1723/ https://nationnews18.com/1723/#respond Thu, 09 Mar 2023 10:20:12 +0000 https://nationnews18.com/?p=1723 फिल्म जगत में मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक का बीती रात (रात करीब 1.30 बजे) गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक के शव का दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा था जो संपन्न हो गया है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, हालांकि फोर्टिस के डॉक्टरों को इसमें संशय था जिसकी वजह से उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर करीब 12.30 बजे उनका शव दीन दयाल अस्पताल ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

सडन कार्डियक अरेस्ट है मौत की वजह
सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के साथ अस्पताल आए उनके दोस्त प्रतीक आनंद ने बताया कि डॉक्टरों ने सतीश के मौत की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट(अचानक पड़ने वाला दिल का दौरा) है।हालांकि अभी विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है।

सतीश कौशिक के दोस्त आनंद ने बताई ये बात
सतीश कौशिक के दोस्त प्रतीक आनंद ने बताया कि सतीश कौशिक दिल्ली में होली खेलने के लिए आए थे। रात तक उनकी हालत ठीक थी। देर रात अचानक उनकी छाती में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल के गेट पर ही उनका निधन हो गया।

एयरलिफ्ट हुआ सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर
सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया जा रहा है। अगले एक-डेढ़ घंटे में उनका शव मुंबई पहुंच जाएगा।

]]>
https://nationnews18.com/1723/feed/ 0
जयपुर में श्रद्धा कपूर ने स्टूडेंट्स के साथ खेली होली :स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी आए https://nationnews18.com/1657/ https://nationnews18.com/1657/#respond Tue, 07 Mar 2023 03:06:24 +0000 https://nationnews18.com/?p=1657 बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन के लिए सोमवार को जयपुर पहुंचीं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने सेंट विल्फ्रेड स्कूल में यंगस्टर्स के साथ जमकर मस्ती की और फूलों की होली भी खेली। श्रद्धा के साथ स्टैंडअप कॉमेडियन और मूवी में अहम रोल में नजर आने वाले अनुभव सिंह बस्सी भी आए थे।

एक्ट्रेस का होली खेलने का अंदाज काफी फिल्मी था, लेकिन उनकी यंग ऑडियंस को ये काफी पसंद आया। श्रद्धा ने गुलाब के फूलों की बॉल बनाकर उसे किस करते हुए स्टूडेंट्स की ओर उछाला तो पूरा कैंपस आई लव यू श्रद्धा से गूंज उठा। इस बीच बस्सी की सरप्राइज एंट्री ने भी यंगस्टर्स को रोमांचित कर दिया।

रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर मूवी आठ मार्च को रिलीज हो रही है। लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और कॉमेडियन अनुभव बस्सी भी लीड रोल में हैं। जयपुर आए श्रद्धा और बस्सी वैशाली नगर के एक सिनेमा हॉल भी गए, जहां उन्होंने मीडिया से अपने एक्सपीरियंस शेयर किए।

होली के मौके पर रिलीज हो रही इस मूवी को लेकर यंगस्टर्स काफी एक्साइटेड हैं।

श्रद्धा ने कहा- क्राइम मास्टर गोगो यानी शक्ति कपूर की बेटी हूं, तो मुझे इंडस्ट्री में स्पेशल ट्रीटमेंट मिला हो, यह सही नहीं है। मैंने भी शुरुआत में बहुत से ऑडिशन दिए।

पहली फिल्म को तो लोग जानते भी नहीं हैं। लोग मेरी पहली फिल्म आशिकी-2 समझते हैं, जबकि मेरी पहली फिल्म तीन पत्ती थी।

मेरे साथ ऐसा भी हुआ कि ऑडिशन देने के बाद फाइनल हो गई, लेकिन उसमें मेरी जगह कोई दूसरा कास्ट हुआ। ऐसे में मैं आज भी ऑडिशन देना पसंद करती हूं। यह डायरेक्टर की चॉइस की वह मेरा ऑडिशन ले या नहीं। यह फिल्म प्रोसेस है, जिसे मैं एंजॉय करती हूं।

 

 

 

]]>
https://nationnews18.com/1657/feed/ 0