गुजरात – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Thu, 12 Jun 2025 09:12:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png गुजरात – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 लंदन जा रहा था एयर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद में क्रैश, टेक ऑफ के समय हुआ बड़ा हादसा https://nationnews18.com/6780/ https://nationnews18.com/6780/#respond Thu, 12 Jun 2025 09:12:12 +0000 https://nationnews18.com/?p=6780 गुजरात (धर्मेंद्र शर्मा): गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान AI171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, टेक ऑफ के दौरान ही हादसे का शिकार हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 10 क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं।

हादसे की जगह:
यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ, जो एयरपोर्ट के नजदीक स्थित एक घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र है। टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी आई और वह संतुलन खोकर सीधे बस्तियों के ऊपर जा गिरा। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राहत एवं बचाव कार्य जारी:
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्राथमिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कई यात्री घायल हुए हैं और उन्हें शहर के सिविल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रतिक्रिया और जांच:
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद रवाना हो गए हैं और लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली है।

DGCA और एयर इंडिया की ओर से आधिकारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद करने की कोशिश की जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

देशभर से प्रतिक्रियाएं:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और प्रभावितों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इस हादसे को लेकर पूरे देश में चिंता और दुख का माहौल है।

 

]]>
https://nationnews18.com/6780/feed/ 0
सूरत के टेक्सटाइल्स मार्केट में लगी आग, धुआं-धुआं हुआ इलाका https://nationnews18.com/6079/ https://nationnews18.com/6079/#respond Thu, 27 Feb 2025 14:20:46 +0000 https://nationnews18.com/?p=6079 सूरत (जमीर जारीवाल):सूरत के रिंगरोड इलाके में मंगलवार दोपहर को टेक्सटाइल्स मार्केट के बेसमेंट में आग लगी थी, जिसपर शाम तक काबू पाया गया. अगले दिन बुधवार की सुबह फिर मार्केट में आग लग गई, जिसके कारण लोग दहशत में आ गए. आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के करीब 150 जवान जुटे.

चार मंजिला शिव शक्ति टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसके कुछ ही घंटों बाद उसी बिल्डिंग के बेसमेंट की दुकानों में लगी आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग के फैलने के खतरे को देखते हुए सूरत फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (एसएफईएस) की टीमों ने कई फायर स्टेशनों की टीमों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

]]>
https://nationnews18.com/6079/feed/ 0
गुजरात ने जीता टॉस, आरसीबी के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी, हेमलता की जगह सिमरन को मौका https://nationnews18.com/6074/ https://nationnews18.com/6074/#respond Thu, 27 Feb 2025 14:14:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=6074 आज महिला प्रीमियर लीग का 12वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात की कप्तान ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

आज महिला प्रीमियर लीग का 12वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने पहले दो मैच जीतकर इस सत्र में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे लगातार दो मैच में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात ने जीता टॉस
गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टॉस के बाद गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि उनकी टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। दयालन हेमलता की जगह सिमरन शेख को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, आरसीबी ने प्रेमा रावत की जगह एकता बिष्ट को टीम में शामिल किया है

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, किम गर्थ, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह ठाकुर।

गुजरात जाएंट्स : बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, फीबी लिचफील्ड, दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), काशवी गौतम, डींड्रा डोटिन, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली

 

]]>
https://nationnews18.com/6074/feed/ 0
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा का खाता खुला, सूरत से मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित https://nationnews18.com/4445/ https://nationnews18.com/4445/#respond Mon, 22 Apr 2024 13:57:34 +0000 https://nationnews18.com/?p=4445 लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में एक सीट आ गई है। दरअसल, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और अन्य सभी प्रत्याशियों के अपने नामांकन वापस लेने के बाद ऐसे समीकरण बने हैं। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

इससे पहले भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सूरत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला कमल भेंट किया है। मैं सूरत लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं।

इन लोगों ने वापस लिया नाम
सूरत जिला चुनाव कार्यालय के मुताबिक, मुकेश दलाल को छोड़कर सूरत से मैदान में उतरे सभी आठ उम्मीदवारों (चार निर्दलीय, तीन छोटे दलों से और बहुजन समाज पार्टी के प्यारेलाल भारती) ने आखिरी दिन अपना नामांकन वापस ले लिया।

 

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पहले ही हाे चुका खारिज
बता दें कि रविवार को निर्वाचन अधिकारी ने सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भाणी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में प्रथम दृष्टया विसंगति होने के बाद रद्द कर दिया था। कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया था।

7 मई को होना है मतदान
गुजरात की सभी 26 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। हालांकि, सूरत सीट का नतीजा पहले ही आ जाने के कारण 25 सीटों पर मतदान होगा। 2019 के चुनावों में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।

कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
इस बीच कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि कुंभानी का नामांकन फॉर्म भाजपा के इशारे पर खारिज कर दिया गया। उनका कहना था कि वह इसे हाईकोर्ट में चुनौती देगी। वहीं, पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा एमएसएमई मालिकों और व्यापारिक समुदाय के गुस्से से डर गई है। इस वजह से उसने सूरत लोकसभा सीट पर भी ‘मैच फिक्सिंग’ की कोशिश की। इस सीट पर भाजपा 1984 से जीतती आ रही है।

]]>
https://nationnews18.com/4445/feed/ 0
क्या फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मामा, एमपी हारे तो क्या होगा शिवराज सिंह चौहान का भविष्य? https://nationnews18.com/3451/ https://nationnews18.com/3451/#respond Sun, 03 Dec 2023 02:35:09 +0000 https://nationnews18.com/?p=3451 अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजे मध्यप्रदेश को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा करने वाले हैं। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए दिखाया गया है, तो कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार बनाती हुई दिखाई पड़ रही है। वहीं, कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं, जो मध्यप्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच अच्छी टक्कर होने की संभावना भी जता रहे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कोई साफ तस्वीर न सामने आने से दोनों ही पार्टियां और उनके समर्थक अपने अपने कयास लगा रहे हैं। इसी के साथ यह सवाल अहम् हो गया है कि शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? यदि भाजपा मध्यप्रदेश में शानदार जीत हासिल करती है, तो राज्य की कमान कौन संभालेगा? क्या शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्यप्रदेश की कमान संभालेंगे? या जिस तरह की बातें कही जा रही थीं, भाजपा आलाकमान मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करेगा और पार्टी की कमान नए हाथों में होगी। यह जानना भी महत्वपूर्ण होगा कि यदि भाजपा को चुनाव में हार मिलती है तो शिवराज सिंह चौहान का भविष्य क्या होगा?

भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपने पूरे चुनावी अभियान में शिवराज सिंह चौहान को हाशिये पर रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री के कामों को मजबूत तरीके से नहीं उठाया। वे लगातार केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते रहे। यहां तक कि शिवराज सिंह को टिकट मिलेगा या नहीं, इस बात पर अंतिम समय तक संशय बना रहा। चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति भी अमित शाह और उनके भरोसेमंद लोगों के हाथों में रही। कई बार पूछे जाने पर भी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर खुलासा नहीं किया।

ये इस बात के संकेत हैं कि पार्टी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर पार्टी की कमान नई पीढ़ी के हाथों में देने का मन बना चुकी है। कई अन्य राज्यों में भी पार्टी ने यही नीति अपनाई है। मध्यप्रदेश में भी वह भविष्य की राजनीति को देखते हुए नए नेतृत्व को उभारने की तैयारी कर चुकी है। चुनावी बेला में लाभ-हानि का गणित देखते हुए उसने नेतृत्व में परिवर्तन नहीं किया, लेकिन अब वह परिवर्तन करेगी। इस परिस्थिति में शिवराज सिंह चौहान को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में अवसर मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

क्या किसी ओबीसी या दलित को मिलेगी कमान?

बड़ा प्रश्न यह है कि ऐसी स्थिति में राज्य में सरकार की कमान कौन संभालेगा? जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ओबीसी, आदिवासी और दलित समाज की राजनीति को आगे बढ़ाया है, माना जा रहा है कि पार्टी इन्हीं समुदायों में से किसी एक चेहरे को अवसर देगी। यह दांव कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के जातिगत जनगणना और ओबीसी राजनीति को लेकर खेले जा रहे दांव का जवाब भी होगा। राज्य की न्यूनतम 49 फीसदी आबादी वाले पिछड़े समुदाय को भाजपा का कोर समर्थक वर्ग माना जाता है। कहा तो यहां तक जाता है कि पिछले चुनाव में जब अगड़ी जातियां भाजपा से नाराज चल रही थीं, इसी वर्ग ने भाजपा की लाज बचाने का काम किया था।

यदि भाजपा ने इन समीकरणों को ध्यान में रखकर नेतृत्व परिवर्तन किया, तो प्रह्लाद सिंह पटेल या नारायण सिंह कुशवाहा जैसे नेताओं की लॉटरी लग सकती है। चूंकि, प्रह्लाद सिंह पटेल पिछड़ी जाति से आते हैं, उनके पास पर्याप्त प्रशासनिक अनुभव भी है और वे केंद्रीय नेतृत्व के भी भरोसेमंद हैं, मुख्यमंत्री के रूप में वे भाजपा की पहली पसंद हो सकते हैं। नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय अपने-अपने विवादों के कारण और नरोत्तम मिश्रा या वीडी शर्मा जातीय समीकरण की राजनीति में फिट न होने के कारण योग्य होने के बाद भी इस दौड़ में पिछड़ सकते हैं।

क्या होगा शिवराज का भविष्य

भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने अमर उजाला से कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी की जीत तय है। लेकिन राज्य में सरकार की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी, यह जीते हुए विधायक और पार्टी का आलाकमान तय करेगा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान पार्टी के बेहद योग्य, अनुभवी और राजनीति की बारीक समझ रखने वाले नेता हैं। पार्टी उनके अनुभव का पूरा इस्तेमाल करेगी। इसके पहले भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें केंद्रीय भूमिका में लाने की कोशिश की गई थी। पार्टी की सदस्यता अभियान को उन्होंने बेहद अच्छे तरीके से संचालित किया था। ऐसे में यदि मध्यप्रदेश में कोई बदलाव होता है, तो केंद्र में उन्हें किसी प्रभावशाली भूमिका में लाया जा सकता है। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार जैसे नेताओं के दिवंगत हो जाने से केंद्रीय मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं की जो कमी हुई है, उसे भी भरने में शिवराज सिंह चौहान का उपयोग किया जा सकता है।

]]>
https://nationnews18.com/3451/feed/ 0
उनके प्रदर्शन से ऐसे कारोबार से जुड़े हलकों में उत्साह की भावना फैल गई. https://nationnews18.com/2893/ https://nationnews18.com/2893/#respond Thu, 27 Jul 2023 14:29:09 +0000 https://nationnews18.com/?p=2893 * सूत्रों के मुताबिक अगले दो से तीन महीने में उनका प्रमोशन होने वाला था. इसके बजाय, बोरसद तालुका में इस बात की चर्चा है कि उन पर लगाए गए पहुंच के कारण पूरे जिले से केवल उनका ही स्थानांतरण किया गया है।

 

]]>
https://nationnews18.com/2893/feed/ 0
रेत खनन और लकड़ी हेराफेरी पर कार्रवाई के बाद गांधीनगर चले गए https://nationnews18.com/2891/ https://nationnews18.com/2891/#respond Thu, 27 Jul 2023 14:27:47 +0000 https://nationnews18.com/?p=2891 रिपोर्ट आनंद खमवात (वसीम शैख):बोरसाद तालुका में, जो कोरोना काल के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हाल ही में रेत खनन और अवैध लकड़ी काटने को रोकने के लिए लाल आंख दिखाई है। आख़िरकार उनके कहने पर बोरसद की महिला मामलतदार का ही जिले से तबादला कर दिया गया, जिसे लेकर कई तरह के विवाद पैदा हो गए हैं. आरती बेन गोस्वामी कोरोना महामारी के समय तक बोरसाद तालुक में मामलतदार के रूप में कार्यरत थीं। कई मौकों पर उन्होंने लोगों के काम और लोगों के हितों को महत्व देकर लोगों का प्यार हासिल किया है।

पिछले साल जब सिसवा में बाढ़ आई थी तो एक गर्भवती महिला और एक छोटे बच्चे को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था. उनके बचाव कार्य की सराहना की गई. उन्होंने रेत, मिट्टी चोरी करने वाले और पेड़ काटने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने में बिना किसी शर्म के अपना कर्तव्य निभाया।

 

]]>
https://nationnews18.com/2891/feed/ 0
मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ गए हैं https://nationnews18.com/2812/ https://nationnews18.com/2812/#respond Fri, 14 Jul 2023 04:49:06 +0000 https://nationnews18.com/?p=2812 *मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ गए हैं।* विशेषकर बादल छाए रहने के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मामलों में वृद्धि हो रही है। वातावरण में आर्द्रता 90 प्रतिशत से अधिक है और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी और कीचड़ बह रहा है और त्वचा रोग बढ़ गया है। खासकर पैर के अल्सर, दाद समेत अन्य बीमारियों के मरीज निजी क्लिनिकों व पीएचसी केंद्रों पर अधिक आते हैं. आणंद – पेटलाड सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 45 से अधिक त्वचा रोग के मरीज आते हैं। वायरल

आनंद सिविल अस्पताल ने एक सप्ताह के दौरान 720 सामान्य सहित 2500 से अधिक ओपीडी दर्ज की हैं। जिसमें 250 से अधिक मामले बुखार के और 156 मामले बुखार के और 90 मामले डायरिया के सामने आये हैं. पेटलाड सिविल में प्रतिदिन 550 से अधिक ओपीडी मामले आते हैं। जिसमें सर्दी, बुखार और चर्म रोग के 180 से अधिक मामले रोजाना देखने को मिल रहे हैं। जबकि जिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक केंद्र में बुखार और त्वचा के मामले अधिक सामने आए हैं।

Vasim shaikh
Anand khambhat

]]>
https://nationnews18.com/2812/feed/ 0
मानसून शुरू होते ही सरकारी और निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के प्रतिदिन 3200 से अधिक मामले https://nationnews18.com/2809/ https://nationnews18.com/2809/#respond Fri, 14 Jul 2023 04:46:56 +0000 https://nationnews18.com/?p=2809 .. मानसून शुरू होते ही सरकारी और निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के प्रतिदिन 3200 से अधिक मामले

. चक्रवात बिपरजॉय के बाद 12 जून से लगातार बादल छाए रहने और उच्च आर्द्रता का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव

• पहले बारिश के बाद अकेले चांद सिविल में त्वचा रोग के प्रतिदिन 3 से 4 मामले सामने आते थे, अब प्रतिदिन 40 से अधिक मामले सामने आते हैं।

बिपरजॉय चक्रवात के बाद से एक महीने की अवधि में अधिकांश दिन बादल छाए रहे हैं। साथ ही हवा भी लगातार नम बनी हुई है. इस साल जिस तरह से बारिश का पैटर्न बदला है. इस तरह, मानसून की शुरुआत के साथ महामारी का पैटर्न भी बदल गया है। डायरिया-उल्टी और वायरल का प्रकोप आमतौर पर बारिश शुरू होने के बाद होता है।

लेकिन इस वर्ष लगातार उमस भरे वातावरण के कारण त्वचा रोग के मरीज अधिक दर्ज हो रहे हैं। आनंद सिविल सहित तालुक के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में औसतन 3200 से अधिक ओपीडी पंजीकृत की जा रही हैं। जिसमें 950 मरीजों को त्वचा संबंधी समस्याएं हैं

]]>
https://nationnews18.com/2809/feed/ 0
बारिश के कारण सूरत में पांच जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई https://nationnews18.com/2780/ https://nationnews18.com/2780/#respond Mon, 10 Jul 2023 06:46:52 +0000 https://nationnews18.com/?p=2780 बारिश के कारण सूरत शहर के विभिन्न इलाकों में दिन में पांच सूरत रविवर पेड़ गिर गए और चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौजूद लोग भाग गए। साथ में अग्निशमन कर्मी भी चल रहे थे.

ए.के. सड़क पर खड़ी दो कारों पर एक पेड़ चढ़ गया, एक कार कटारगाम में और एक कार सिटीलाइट में

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक था इसके अलावा सिटी लाइट रोड अवॉर्ड लक्ष्मी नारायण एके रोड धरमनगर के पास | शाम को अपार्टमेंट के पास एक पेड़ गिर गया और आज दोपहर कार सोसायटी के पास एक नीम के पेड़ पर गिर गया. जब अडाजण में मधुवन सर्कल भतार चार रास्ता गांधीकुटीर रोड ढहकर नीचे खड़ी दो कारों पर जा गिरा। तो पेड़ के नीचे दो गाड़ियाँ दबने से भी पेड़ टूट गया। इसलिए पूरा दिन खराब हो गया. जिससे भगदड़ मच गई फायरवानो दौड़ता रहा और अभिभूत हो गया। इसके साथ ही कतारगाम में चार कारों को बाहर निकाला गया. हरिदर्शन खाड़ो के पास संकशौरी अपार्टमेंट की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.सुबह एक कार पर पेड़ गिर गया. अग्निशमन सूत्रों ने यह जानकारी दी.

*Zameer jariwala gujarat*

]]>
https://nationnews18.com/2780/feed/ 0