खेल – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Mon, 26 Jun 2023 05:50:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png खेल – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 इच्छापुर में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई https://nationnews18.com/2592/ https://nationnews18.com/2592/#respond Mon, 26 Jun 2023 05:50:26 +0000 https://nationnews18.com/?p=2592 सूरत, शनिवार :न्यू सिविल से प्राप्त विवरण के अनुसार, इचापोर के राखलनगर, भटपोर ​​निवासी 47 वर्षीय अरुण शंकरभाई राठौड़ आज शनिवार सुबह काम के लिए भाटपोर जीआईडीसी में एक ताड़ के पेड़ पर चढ़ गए। उस समय, वह लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए न्यू सिविल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उनके 3 बच्चे हैं. वह मजदूरी करता था।

 

]]>
https://nationnews18.com/2592/feed/ 0
कानपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बैठक हुई! https://nationnews18.com/2521/ https://nationnews18.com/2521/#respond Thu, 15 Jun 2023 17:16:30 +0000 https://nationnews18.com/?p=2521 कानपुर ( दीपक मिश्रा): जिलाधिकारी विशाख की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपद में मनाए जाने के सम्बन्ध में तैयारियों हेतु एक बैठक संपन्न हुई। इस वर्ष योग दिवस के साथ-साथ योग सप्ताह का भी आयोजन 15 जून से 21 जून, 2023 तक किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत पूरे सप्ताह जनपद, तहसील, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के विभिन्न तहसील, विकास खंड मुख्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में योग से संबंधित सेमिनार, कार्यशाला, संगोष्ठी आदि का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निम्न निर्देश दिए गए:-
• जनपद के अधिक से अधिक लोगों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित करने हेतु समस्त विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
• जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी बोर्डों के विद्यालय 20 और 21 जून को खुले रहेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यालयों का संचालन न होने के कारण 20 जून को स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यालयों में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी एवं 21 जून को विद्यालयों में आयोजित योग कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
• योग दिवस के अवसर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले इस मेगा इवेंट में लगभग 3000 लोग योग सत्र में हिस्सा लेंगे। इसमें जनपद के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी गण एवं अन्य स्वयं सेवी संगठनों के लोगों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
• प्रात: 06.15 बजे से 06.30 बजे तक उद्घाटन समारोह के बाद योगा प्रोटोकॉल के अनुसार 45 मिनट का योगाभ्यास होगा।
• योग सप्ताह के आयोजन के तहत दिनांक 14 जून, 2023 से जनपद के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, जिनमें योगाभ्यास के साथ-साथ योग से जुडी हुई जानकारी प्रदान किए जाने के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन भी विभिन्न विभागों/शैक्षिक संस्थानों को दी जाएगी।
• जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिये पर्याप्त पार्किंग स्थान, पर्याप्त पेयजल सुविधाएं, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षा सभी प्रतिभागियों के सुचारू रूप से प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी पुलिस उपायुक्त, डीएफओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://nationnews18.com/2521/feed/ 0
गौर सिटी के नजदीक एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड नोएडा में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की घोषण की गई https://nationnews18.com/2517/ https://nationnews18.com/2517/#respond Thu, 15 Jun 2023 17:10:27 +0000 https://nationnews18.com/?p=2517 नोएडा (प्रदीप कुमार ): आयोजक के अनुसार एनसीआर टी 20 कप के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में क्रिकेट और खेल भावना को बढ़ावा देना है इस टूर्नामेंट के आयोजक 100 स्पोर्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड है जबकि प्रायोजक कई अन्य कंपनियां हैं इस टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे आयोजन समिति के अनुसार इंडिया प्लेयर ऋषि धवन , एवम आईपीएल के वैभव अरोड़ा,अब्दुल समर,उदयवीर सिंह,अभिषेक शर्मा एवम ललित यादव हिस्सा लेंगे। बाकी 10 टीमें भी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी जिसमे 23 मैच होंगे इस मैच का प्रसारण ओटीटी प्लेटफार्म पर होगा आयोजक समिति में मूलरूप से जतिन भारद्वाज,रवेंद्र भाटी,विनोद चौहान,अतुल त्यागी, रोशी कांत शर्मा, दीपक यादव आदि सम्मलित है जो सफलता में लगातार मेहनत कर रहे हैं

]]>
https://nationnews18.com/2517/feed/ 0
WPL: हरमनप्रीत और साइका के धमाल से मुंबई इंडियंस की https://nationnews18.com/1607/ https://nationnews18.com/1607/#respond Mon, 06 Mar 2023 10:53:33 +0000 https://nationnews18.com/?p=1607

मुंबई इंडियंस ने इस जीत के दौरान दिखाया कि जितना दम उनकी बल्लेबाज़ी में है, उतना ही उनकी गेंदबाज़ी में भी गहराई है. उनका यह प्रदर्शन इस लीग में भाग लेने वाली बाकी टीमों के लिए भी चेतावनी है कि उनसे पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा.

गुजरात जायंट्स की इस बड़ी हार में उसका 208 रन के विशाल लक्ष्य से बने दवाब से कभी भी नहीं उभर पाना प्रमुख रहा.

इसके अलावा इस टीम की बल्लेबाज़ी की जान कप्तान बेथ मूनी और गार्डनर हैं. दोनों का मैच में कुछ नहीं कर पाना बाकी बैटर्स को लड़ने के लिए प्रेरित नहीं कर सका.

मूनी रन लेने के लिए दौड़ते समय घुटना चोटिल करा बैठीं और उन्हें लौटना पड़ा. वहीं गार्डनर खाता खोले बग़ैर पवेलियन लौट गई.

गुजरात जायंट्स के समर्पण की वजह से पहले 7.4 ओवर में ही मैच का फ़ैसला तय हो गया था, क्योंकि इस समय तक 23 रन पर सात विकेट निकल गए थे. वह तो हेमलता की नाबाद 29 रन की पारी के स्कोर को 64 रन तक खींचने में सफल हो गई.

साइका ईशाक

इमेज स्रोत,ANI

साइका की फिरकी है दमदार

इस जीत के लिए जितना कप्तान हरमनप्रीत की बल्लेबाज़ी को याद किया जाएगा, उतना ही लेफ्ट आर्म स्पिनर साइका ईशाक को भी याद किया जाएगा. इस गेंदबाज़ ने अपने पहले ही मैच में जो प्रभाव छोड़ा है, उसका असर आने वाले मैचों में भी देखने को मिलेगा.

साइका ने 3.1 ओवर की गेंदबाज़ी में 11 रन देकर चार विकेट निकाले और एक ओवर मेडन भी फेंका.

सही मायनों में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ी अटैक में बहुत गहराई है. नेट सीवर के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए प्रदर्शन से सभी वाकिफ हैं और उन्होंने आज भी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करके दो ओवरों में पांच रन देकर दो विकेट निकाले.

इसके अलावा इसी वोंग ने भी अपनी गति से प्रभावित किया है. वहीं कलिता भी अनुभव पाने के साथ गेंदबाज़ी में पैनापन ला सकती है.

हरमनप्रीत कौर

इमेज स्रोत,ANI

हरमनप्रीत की आक्रामकता के क्या कहने

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को जिस आक्रामक अंदाज़ के लिए जाना जाता है, उनका वह अंदाज़ वीमेन प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में दर्शकों को देखने को मिल गया.

ऐसा लग रहा था कि वो पिछले दिनों दक्षिण अफ़्रीका में महिला विश्व कप के सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेली अर्धशतकीय पारी को ही आगे बढ़ा रहीं हैं.

वहीं हरमनप्रीत कौर जिस अंदाज़ में चौकों पर चौके लगा रहीं थीं, उससे गुजरात जायंट्स के गेंदबाज़ों पर दवाब साफ देखा जा सकता था.

हरमनप्रीत के बारे में माना जाता है कि वह लेग स्पिनर गेंदबाज़ी को खेलना पसंद करती हैं और इन गेंदबाज़ों पर वो खुलकर स्वीप शॉट खेलना पसंद करती हैं. इसलिए वेयरहम के गेंदबाज़ी का सामना करते हुए उन्होंने स्वीप से दो चौके लगाकर अपने हाथ खोले.

इस ओवर में उनकी जोड़ीदार अमेलिया केर ने एक चौका लगाकर आगे बराबरी से साथ देने का संकेत दिया.

हरमनप्रीत ने जिस तरह से चौके लगाकर अपना खेल पर दबदबा बनाया, वह इस वीमेन प्रीमियर लीग की बाकी टीमों को यह जताने में सफल हो गई हैं कि उनकी टीम से सभी को सतर्क रहना होगा, क्योंकि उनके खेलने का अंदाज़ किसी पर भी कहर ढा सकता है.

हरमनप्रीत और अमेलिया की जोड़ी ने स्पिनर हों या मध्यम तेज़ गेंदबाज़ किसी को भी नहीं बख़्शा और सभी की एक ही अंदाज़ में धुनाई की.

हरमनप्रीत कौर ने शुरू से आख़िर तक आक्रामक रुख़ अपनाकर मात्र 22 गेंदों में इस लीग का पहला अर्धशतक बनाने वाली बैटर बन गई. इस समय तक उनका स्ट्राइक रेट 231.81 का था. इससे उनकी पारी की आक्रामकता को समझा जा सकता है. इसमें उन्होंने 11 चौके लगाए थे.

स्नेह राणा की गेंद पर हेमलता के हाथों कैच होने से पहले हरमनप्रीत कौर ने 65 रन बनाकर टीम को मज़बूती दिला दी थी. उन्होंने 30 गेंदों में 14 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 216.66 रहा.

कप्तानी के दायित्व वाली इस पारी का ही कमाल था कि मुंबई इंडियंस अपने पहले ही मैच में 200 रनों के आंकड़े को पार करने में सफल हो गई.

अमेलिया केर

इमेज स्रोत,ANI

अमेलिया का ऑलराउंड प्रदर्शन

बाएं हाथ की मध्यम तेज़ गेंदबाज़ मोनिका पटेल के आक्रमण पर आने पर अमेलिया ने चौका लगाकर स्वागत किया तो हरमनप्रीत कौर ने आख़िरी चार गेंदों पर चौका लगाकर इस ओवर में 21 रन बनाकर यह जता दिया कि उनके इरादे क्या हैं.

अमेलिया केर ने अपने प्रदर्शन से दिखाया कि इस लीग में उनके भी चर्चे होने वाले हैं. वह ज़रूरत पड़ने पर खुलकर खेलना जानती हैं.

हरमनप्रीत कौर के साथ खेलते समय वह उनकी सहयोगी की भूमिका रहीं. पर उनके आउट होते ही उन्होंने मोर्चा संभाल लिया और रनों की रफ्तार कभी थमने नहीं दी.

वह भले ही इस लीग के पहले मैच में अपने नाम अर्धशतक दर्ज नहीं करा सकीं लेकिन वो 45 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया और उनका स्ट्राइक रेट 187.50 का रहा.

अमेलिया ने बल्लेबाज़ी में जौहर दिखाने के बाद गेंदबाज़ी में भी अपना दबदबा दिखाया. वह जिस तरह से गेंदबाज़ी कर रहीं थीं, उसे देखकर लग रहा था कि बैटर्स को उनका सामना करने में दिक्कत हो रही है. उन्होंने दो ओवरों में 12 रन देकर दो विकेट निकाले.

गुजरात जायंट्स

इमेज स्रोत,ANI

सिक्सर क्वीन मैथ्यूज़

हेली मैथ्यूज़ ने पारी की शुरुआत में ही यस्तिका भाटिया के रूप में झटका लग जाने के बाद भी पारी में रनों की रफ्तार को कम नहीं होने दिया.

उन्होंने नेट सीवर ब्रंट के साथ साझेदारी में हावी रहकर यह दिखाया कि आने वाले दिनों में उनके और जौहर दिखने वाले हैं.

असल में दसवें ओवर तक खेल पर हेली मैथ्यूज़ अपने आक्रामक अंदाज़ से छाई हुई थीं और उनके 77 रनों के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज़ के तौर पर आउट होने पर यह सोचा जा रहा था कि क्या उनकी बनाई रफ्तार बरकरार रह पाएगी.

हेली ने मात्र 31 गेंदों में 47 रन की पारी खेली. उनकी पारी की सबसे बड़ी खूबी चार छक्कों के साथ तीन चौके लगाना था.

सही मायनों में उनके तेज़ रफ्तार से बनाए रनों का ही कमाल था कि हरमनप्रीत कौर और अमेलिया केर बिना किसी दवाब के खुलकर खेल सकीं.

]]>
https://nationnews18.com/1607/feed/ 0