क्राइम – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Fri, 11 Apr 2025 12:08:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png क्राइम – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 राजस्थान : पति बन रहा था प्रेम प्रसंग में रोड़ा, पत्नी व प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत https://nationnews18.com/6618/ https://nationnews18.com/6618/#respond Fri, 11 Apr 2025 12:07:17 +0000 https://nationnews18.com/?p=6618 राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने न केवल स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया, बल्कि मानवीय रिश्तों की जटिलताओं पर भी सवाल खड़े कर दिए। यह मामला एक प्रेम प्रसंग का है, जो हत्या की भयावह परिणति तक पहुंचा। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि अनियंत्रित भावनाएं और गलत निर्णय कितने खतरनाक हो सकते हैं।

8 अप्रैल, 2025 की रात, नसीराबाद के राजोसी क्षेत्र में एक कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ एक शव मिला। मृतक की पहचान मस्तान चीता के रूप में हुई, जो नाडा का बाड़िया, राजोसी का निवासी था। शुरुआत में यह एक सामान्य हत्या का मामला प्रतीत हुआ, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया, इस वारदात के पीछे की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि मस्तान की हत्या कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी जनता (29) और उसके प्रेमी बशीर खान ने मिलकर की थी। यह हत्या प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे मस्तान को रास्ते से हटाने की साजिश का हिस्सा थी।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। मस्तान का शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान मस्तान की पत्नी जनता का व्यवहार संदिग्ध लगा। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपने प्रेमी बशीर के साथ मिलकर की गई साजिश का खुलासा किया।

जनता ने बताया कि वह और बशीर पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे। इस दौरान दोनों एक बार घर से भाग भी चुके थे, जिसके बाद मस्तान ने जनता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और जनता को मस्तान के पास वापस भेज दिया। हालांकि, जनता का बशीर के प्रति लगाव कम नहीं हुआ। मस्तान उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने उसे खत्म करने की ठान ली। जनता और बशीर ने योजना बनाई कि वे मस्तान को शराब के नशे में धुत कर उसकी हत्या करेंगे। 8 अप्रैल की शाम को बशीर ने मस्तान को पैसे देने के बहाने नसीराबाद रोड के पास बुलाया। वहां एक खाली घर के पास तीनों ने मिलकर शराब पी। जब मस्तान नशे में चूर हो गया, तब बशीर ने चाकू से उस पर हमला कर उसका गला रेत दिया। इस जघन्य अपराध के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों जनता और बशीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया।

]]>
https://nationnews18.com/6618/feed/ 0
9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच शुरू https://nationnews18.com/5192/ https://nationnews18.com/5192/#respond Mon, 02 Sep 2024 11:34:12 +0000 https://nationnews18.com/?p=5192 जशपुरनगर | जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी टोली में एक नाबालिग 9वीं की छात्रा ने अपने घर में देर रात फांसी लगा ली। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने घर के एसबेस्टस में लगे लोहे के पाइप में दुपट्टा डाल फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद माता पिता ने मिलकर लड़की को नीचे उतारा व जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

]]>
https://nationnews18.com/5192/feed/ 0
कहां है मॉडल दिव्या की लाश? पुलिस ने यहां जाकर की तलाश; लेकिन अभी तक हाथ खाली https://nationnews18.com/3777/ https://nationnews18.com/3777/#respond Sun, 07 Jan 2024 04:31:14 +0000 https://nationnews18.com/?p=3777 गुरुग्राम के होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के तार पटियाला से जुड़ने के बाद पुलिस ने शनिवार को गोताखोरों की मदद से भाखड़ा नहर में शव की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। इस अभियान में कुल 45 गोताखोरों की टीम दिन भर जुटी रही।

राजपुरा, घन्नौर, गंडाखेड़ी, पसियाना व समाना में नहर में मॉडल के शव की तलाश की गई। फिलहाल गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली। ड्राइवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज के मुताबिक रविवार को पातड़ां व खन्नौरी में नहर में शव की तलाश की जाएगी।

गौरतलब है कि गुरुग्राम के होटल में मॉडल की हत्या के बाद लाश को बीएमडब्लयू गाड़ी में डालकर ले जाया गया था। वही बीएमडब्लयू गाड़ी बीते दिनों पटियाला में नए बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी मिली थी। इसकी पिछली सीट के नीचे बिछे पायदान पर खून के धब्बे भी मिले थे, लेकिन लाश नहीं मिली। साथ ही एक एनक भी मिली थी।

पटियाला पुलिस को शक है कि हो सकता है कि होटल मालिक के साथियों ने मॉडल की लाश को भी भाखड़ा नहर में ही फेंक दिया हो। इसके चलते भाखड़ा नहर में तलाश की जा रही है। क्लब प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि बड़ी नदी में भी तलाश की गई है, लेकिन वहां भी लाश नहीं मिली है। उधर, डीएसपी (डी) सुख अमृत सिंह रंधावा ने कहा कि तलाश जारी है। पुलिस हर तरह से मुस्तैद है।

मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक ने मिटाए थे सबूत
गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पहुजा की हत्या के बाद शव ठिकाने लगवाने से पहले होटल संचालक अभिजीत ने बीएमडब्ल्यू कार से ओल्ड दिल्ली रोड पर जाकर हत्या से जुड़े सबूत को नष्ट किया था। पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान चल रही छानबीन में होटल मालिक अभिजीत ने पुलिस को बताया कि उसने दिव्या का पहचान पत्र, उसका एपल का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को ओल्ड दिल्ली रोड पर कहीं फेंका था।
दिव्या पहुजा की हत्या के बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने उसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की ओर से गठित चार टीमों में दो टीमें पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मार रहीं हैं, जबकि दो टीमें यहां पर जांच में जुटी हैं। पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में उसके आवास पर सर्च किया तो दूसरी टीम ओल्ड दिल्ली रोड पर होटल मालिक के बताए स्थानों पर सर्च कर रही है। उसे अब तक हत्या से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है
मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद बलराज गिल शव को ले जाने के लिए घर पर खड़ी मिनी कूपर कार से गुरुग्राम आया था। जिसे उसने सेक्टर 14 थाना क्षेत्र यानी होटल के आसपास लावारिस हालत में छोड़ दिया था। होटल से कुछ दूरी पर शव को बीएमडब्ल्यू की डिग्गी में रखकर अभिजीत उसके पास ले गया था। वहां से अभिजीत पैदल होटल में आया था, जबकि उसकी बीएमडब्ल्यू में दिव्या का शव लेकर बलराज चला गया था। बीएमडब्ल्यू को पुलिस पटियाला से लावारिस हालत में बरामद कर चुकी है।
]]>
https://nationnews18.com/3777/feed/ 0
ससुराली बने दानव: सिंदारे में कम सामान आने पर विवाहिता की पीटकर हत्या, आखिरी बार भाई से बयां की थी अपनी पीड़ा https://nationnews18.com/2824/ https://nationnews18.com/2824/#respond Tue, 25 Jul 2023 17:30:10 +0000 https://nationnews18.com/?p=2824 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के मिशलगढ़ी में ससुरालियों ने मायके से सिंदारे में कम सामान आने पर सोनम (29) की पीटकर हत्या कर दी। सोनम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सोनम का भाई सतेंद्र सोमवार को सोनम के घर सिंदारा लेकर पहुंचा था। ससुरालियों के ताने के डर से उसने वह लेने से मना किया था लेकिन सतेंद्र उसे समझाकर देकर चला गया। सतेंद्र का कहना है कि उसके जाने के बाद सोनम के ससुर राजपाल नागर ने फोन कर जानकारी दी कि बहू की तबीयत बिगड़ गई है और अस्पताल में भर्ती है। वहां जाकर पता चला कि उसकी बहन की मौत हो गई है।

सतेंद्र दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। सतेंद्र का कहना है कि उन्होंने सोनम की शादी 2018 में मसूरी के मिशलगढ़ी निवासी विक्की से की थी। विक्की डेयरी संचालक है। आरोप है कि शादी में उस दौरान वह स्विफ्ट कार दे रहे थे लेकिन उनके दबाव में उन्होंने स्कॉर्पियो कार दी। आरोप है कि शादी के बाद देवर थार कार की मांग करने लगा। साथ ही सास आशा कम सोना लाने का ताना देकर मारपीट करने लगी। कई बार मामले में समझौता भी कराया गया, लेकिन ससुरालियों ने उत्पीड़न करना बंद नहीं किया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि सतेंद्र की तहरीर पर राजपाल नागर, पति विक्की नागर, सास आशा और देवर शैंकी नागर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सिंदारे का सामान देखकर नाराज होंगे सास-ससुर
सतेंद्र ने बताया कि सोमवार को जब वह सोनम के घर सिंदारा लेकर पहुंचे तो सोनम ने कहा कि भाई कोथली में जो सामान लाए हो इसे देखकर सास उसे मारेगी। पति बातें सुनाएंगे और ससुर कहेंगे कि हमारी समाज में बहुत इज्जत है, हम इतनी हल्की कोथली नहीं लेते।
]]>
https://nationnews18.com/2824/feed/ 0
दादरी पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 22 एटीएम कार्ड व 01 लाख 05 हजार रूपये नकद बरामद। https://nationnews18.com/2746/ https://nationnews18.com/2746/#respond Wed, 05 Jul 2023 11:27:45 +0000 https://nationnews18.com/?p=2746 ग्रेटर नोएडा ( नीतीश भाटी ): थाना दादरी पुलिस द्वारा दिनांक 04.07.2023 को एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी करने वाले एक अभियुक्त आमिर सैफी पुत्र शमशाद उर्फ शौकीन को बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेन्स के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पीएनबी बैंक एटीएम रेलवे रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 22 एटीएम कार्ड व 01 लाख 05 हजार रूपये नकद बरामद किये गये है।

*अपराध करने का तरीका-*
अभियुक्त से बरामद एटीएम कार्ड व रूपये के बारे पर पूछताछ पर बताया कि ये सभी एटीएम मैंने अपने साथी आबिद पुत्र युसुफ नि0-ए – 01 कालोनी जलालपुर रोड मुरादनगर गा0बाद के साथ मिलकर बदले थे। आबिद मेरा जीजा लगता है और हम दोनो साथ मिलकर मौका पाकर एटीएम में आये लोगो को बहला फुसलाकर पहले उनका एटीएम पिन देख लेते है और फिर उनका एटीएम लेकर अपने पास रखे एटीएम से बदल देते है उसके बाद हम उस एटीएम कार्ड से कैश निकाल लेते है और बचे हुई एटीएम की लिमिट से अलग अलग जगह से शॉपिंग करते है मेरा साथी आबिद अभी गाजियाबाद जेल में है इसलिए मैं अकेले ही एटीएम बदले आ गया था। हम दोनो ने नोएडा गाजियाबाद दिल्ली एनसीआर में अलग अलग जगह से करीब 100 से अधिक लोगों के एटीएम बदले थे और कड़ाई से पूछने पर बताया कि सर हमने दादरी क्षेत्र से भी कई बार लोगो के एटीएम बदले है परन्तु अब से करीब एक साल पहले इसी पीएनबी बैंक के एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम बदला था जिसके एटीएम से हमने कई दिन तक एटीएम कार्ड की लिमिट के हिसाब से कैश निकाला व शॉपिंग की जो पैसा एटीएम से हम दोनो ने निकाला था। वह हमने आपस में आधा आधा बाँट लिया था जो रूपये मुझसे मिले है ये उसी एटीएम से निकाले हुए रूपयो मे से बचे हुए है। उक्त घटना के संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-623/22 धारा 420/406 भादवि पंजीकृत है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
आमिर सैफी पुत्र शमशाद उर्फ शौकीन नि0- फ्लैट न0- 164 खन्ना नगर कालोनी थाना अंकुर नगर जिला गाजियाबाद उम्र- 23 वर्ष

*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 623/2022 धारा 420/406/411 भादवि थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 358/2023 धारा 414 भादवि थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ।
3.मु0अ0सं0 633/2021 धारा 379/411/419/420/34 भादवि थाना टीला मोड कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
4.मु0अ0सं0 519/2022 धारा 420 भादवि थाना खोडा कमि0 गाजियाबाद ।
5.मु0अ0सं0 162/2023 धारा 379 भादवि थाना दयालपुर दिल्ली ।
6.मु0अ0सं0 162/2022 धारा 379 भादवि थाना भजनपुरा दिल्ली ।
7.मु0अ0सं0 388/2023 धारा 379 भादवि थाना वजीराबाद दिल्ली ।
8.मु0अ0सं0 791/2023 धारा 379 भादवि थाना आदर्श नगर दिल्ली ।
9.मु0अ0सं0 468/2023 धारा 379/420 भादवि थाना वजीराबाद दिल्ली ।
10.मु0अ0सं0 147/2023 धारा 379 भादवि थाना आनन्द पर्वत दिल्ली ।

*बरामदगी का विवरण*
01 लाख 05 हजार रूपये,
विभिन्न बैंको के 22 एटीएम कार्ड,

 

]]>
https://nationnews18.com/2746/feed/ 0
आशिक मिजाज दारोगा करता है अश्लील हरकते व्हाट्स एप कॉल के जरिए अपने पास बुलाता फिर क्या होता देखे https://nationnews18.com/2725/ https://nationnews18.com/2725/#respond Wed, 05 Jul 2023 03:50:43 +0000 https://nationnews18.com/?p=2725 मुरादाबाद: सामने आई दरोगा की हैरान करने वाली करतूत थाने में तैनात महिला जवानों से करता था अश्लीलता रात में करता था व्हाट्स एप्प कॉल

मनचाही ड्यूटी का ऑफर देकर अपने पास बुलाता था

एसएसपी को भेजा गया दरोगा की करतूत का पत्र

दरोगा की आपत्तिजनक चैट भी एसएसपी को भेजी गई

एसएसपी ने आरोपी दरोगा जितेंद्र सिंह को किया लाइन हाजिर

सीओ कटघर को दिए गए मामले की जांच के आदेश

कटघर थाने में एसएसआई पद पर तैनात है आरोपी दरोगा.

]]>
https://nationnews18.com/2725/feed/ 0
नोएडा सेक्टर 63 पुलिस द्वारा प्रधानमन्त्री मुद्रा योजना के नाम पर ठगी करने वाले गैंग को किया गिरफ्तार https://nationnews18.com/2721/ https://nationnews18.com/2721/#respond Tue, 04 Jul 2023 15:09:11 +0000 https://nationnews18.com/?p=2721 थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा, फर्जी कॉल सेन्टर खोलकर फर्जी आईडी की सिमों से कॉल करके प्रधानमन्त्री मुद्रा योजना, मिनीस्ट्री ऑफ फाईनेन्स, फाईनेन्स लोन हब व अन्य बैंको से लोन दिलाने के नाम पर लोगों से फाईल चार्ज, ईसीएस चार्ज तथा जीएसटी के नाम पर पैसा लेकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, ठगी करने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक सामान, कागजात व दुपहिया वाहन बरामद।*

दिनांक 04.07.2023 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा घटनास्थल एच-2, सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर से 03 अभियुक्त 1-दीपक कुमार पुत्र श्री गंगादास 2-विकास सिंह पुत्र अमर बहादुर व 3-शाहरूख पुत्र रहीसुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 5 लाख 13 हजार रूपये नगद, 01 लैपटॉप, 06 मोबाइल फोन, 32 फर्जी लोन अप्रूवल लैटर भिन्न-भिन्न वित्तीय संस्थानो के, एक फर्जी खाते का ए.टी.एम कार्ड, एक्सिस बैंक, दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, 02 सीपीयू, 02 मोनिटर, 02 की-बोर्ड व 02 माउस बरामद हुए है।

*अपराध करने का तरीकाः*

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम तीनों सोशल मीडिया पर लोन दिलाने का एडवर्टाइजमेंट करते है, सोशल मीडिया पर किये गये एडवर्टाइजमेंट को देखकर जब हमें कोई व्यक्ति लोन के लिए कॉल करता है, तो हम लोग लोन अप्रूव के फर्जी लैटर तैयार करते है जिसके बदले हम कॉलर से लोन कराने के कमीशन के रूप में रूपये को एक फर्जी एक्सिस बैक अकाउन्ट में ट्रान्सफर करा लेते हैं बरामद ए.टी.एम इसी फर्जी एक्सिस बैक के खाते का है। हम लोगों ने एक्सिस बैक का फर्जी खाता ऑनलाइन 20 हजार रूपये में खरीदा था इससे पहले हमने फैडरल बैक का फर्जी बैंक खाता खरीदा था। हम लोग फर्जी बैक खाता खरीदते है जिसका कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद उसको बन्द कर देते है, इस काम में हम लोगों में से शाहरूख लोगों को कॉल करने का काम करता है जब कोई व्यक्ति लोन लेने के लिए तैयार होता है तो दीपक और विकास दोनों लोन लेने वाले व्यक्ति के कागजात का वैरीफिकेशन कर फर्जी अप्रूवल लैटर दिखाकर रूपये ट्रान्सफर करा लेते हैं तथा इन रूपयो को आपस मे बांट लेते हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसी फर्जी तरीके से हमने लाखों/करोड़ो रूपये आम जनता लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर कमाये गये है जिनसे अभियुक्तों द्वारा फ्लैट, दुकान व वाहन खरीदे गये है।

*अभियुक्तों का विवरणः*

1-दीपक कुमार पुत्र गंगादास निवासी गांव हजरतपुर, थाना खुर्जा देहात, जिला बुलन्दशहर वर्तमान पता-सी-209, आदित्य अपार्टमेंट, यूनीवन सोसायटी, बहरामपुर, थाना विजयनगर, गाजियाबाद।
2-विकास सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी गोपीगंज, थाना गोपीगंज, जिला भदोही वर्तमान पता फ्लैट नं0 303, शान्ति अपार्टमेंट, यूनीवन सोसायटी, बहरामपुर, थाना विजयनगर, गाजियाबाद।
3-शाहरूख पुत्र रहीसुद्दीन निवासी म0नं0 338, संघर्ष कॉलोनी, अम्बेडकर पार्क के पास, थाना विजयनगर, गाजियाबाद।

*पंजीकृत मुकदमा/अपराधिक इतिहास का विवरणः*

1-मु0अ0सं0 305/23 धारा 420 ,406, 467, 468, 471,34 आईपीसी व 66 डी आईटी एक्ट थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।
2-मु0अ0सं0 306/2023 धारा 420/406 भादवि0 थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरणः*

1-5 लाख 13 हजार रूपये नगद
2-01 लैपटॉप
3-06 मोबाइल फोन
4-32 फर्जी लोन अपरूवल लैटर भिन्न-भिन्न वित्तीय संस्थानो के
5-एक फर्जी खाते का ए.टी.एम कार्ड एक्सिस बैक
6-दो स्कूटी
7-एक मोटरसाइकिल
8-02 सीपीयू
9-02 मोनिटर
10-02 की-बोर्ड व 02 माउस

 

]]>
https://nationnews18.com/2721/feed/ 0
नोएडा सेक्टर 113 की पुलिस ने लूट करने वाले बदमाशो की निकाली हवा https://nationnews18.com/2718/ https://nationnews18.com/2718/#respond Tue, 04 Jul 2023 15:02:07 +0000 https://nationnews18.com/?p=2718 नोएडा( प्रदीप) : आज दिनांक  30.06.2023/01.07.2023 की रात्रि में वादी मुकदमा अपनी कार हुंडई क्रेटा रजि नं0 एचआर 26 डी.एल 6337 से रात्रि करीब 22ः00 बजे सेक्टर-76 नोएडा मार्केट में खाने का सामान लेने गए थे, अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी कर सामान लेकर वापस आने पर बदमाशों द्वारा उन्हें कार में दबोच कर पहनी सोने की चेन, अंगूठी, पर्स/नकदी, मोबाइल फोन व क्रेटा कार आदि लूट ली गई थी। वादी मुकदमा की सूचना पर थाना सेक्टर-113 पर मु0अ0सं0 247/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था।

दिनांक 02.07.2023 को विवेचना के दौरान उपरोक्त लूटी कार सहित बदमाश 1.नवीन पुत्र भगवानदास, 2.उमेंद्र बहादुर सिंह पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह व 3.शिवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह रात्रि में क्रेटा कार जिसकी बदमाशों द्वारा दोनों नंबर प्लेट हटा रखी थी, को गोपनीय सूचना पर पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने अपने आप को पुलिस पार्टी से घिरा देखकर कार को कच्चे रास्ते पर भगाया जिसपर कार के गड्ढे में फंसने के बाद तीनों बदमाश कार से उतरकर अपने-अपने पास मौजूद अवैध असलाहो से पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायर करते हुए भागे थे, घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के दौरान अभियुक्त नवीन उपरोक्त के बाएं पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। जिसके कब्जे से एक तमंचा मय 01 जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व लूटी गई क्रेटा कार उपरोक्त बरामद हुई थी। अभियुक्त उमेन्द्र बहादुर सिंह व शिवेन्द्र सिंह उपरोक्त दोनों आस-पास कीकर की घनी झाड़िया होने के कारण मौके का फायदा उठाकर भाग गये थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। उपरोक्त घटना के संबध में थाना सेक्टर-113 पर मु0अ0सं0 248/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 ए.एक्ट पंजीकृत हुआ था।

दिनांक 04.07.2023 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अभियुक्त 1. उमेंद्र बहादुर सिंह पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह व 2. शिवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह को एफ.एन.जी रोड से बिसरख की तरफ जाने वाली रोड फ्लाईओवर के ऊपर से उस समय गिरफ्तार किया गया जब दोनों किसी राहगीर के साथ लूट की घटना की फिराक में थे। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 04 जिन्दा कारतूस .315 बोर व वादी मुकदमा से लूटे गये आधार कार्ड, वोटर आई,डी कार्ड व नगदी में से 3,260 रूपये बरामद हुए है।

*संक्षिप्त विवरणः*

तारा उर्फ पीहू द्विवेदी उर्फ मानस्वी शुक्ला ने कर्ज के कारण अपने पुरूष साथी मनोज के साथ मिलकर लूट/डकैती की बडी घटना कर मोटी रकम प्राप्त करने की योजना बनाई थी, योजना के मुताबिक नवीन पुत्र भगवान दास, उमेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह, शिवेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह से सम्पर्क किया और उपरोक्त तीनो को अच्छी नौकरी देने के नाम पर अपने सम्पर्क में ले लिया। योजना के मुताबिक दिंनाक 30.06.2023 की रात्रि को तारा उर्फ पीहू द्विवेदी उर्फ मानस्वी शुक्ला ने अपने साथी मनोज, नवीन पुत्र भगवान दास,उमेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह, शिवेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह को साथ लेकर सेक्टर-76 नोएडा मार्केट में किसी कार सवार को लूट का लक्ष्य तलाश रहे थे, उसी दौरान वादी मुकदमा अपनी कार क्रेटा से रात्रि करीब 22ः00 बजे सेक्टर-76, नोएडा मार्केट में खाने का सामान लेने गए थे, अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी कर सामान लेने चले गये थे, तभी तारा उर्फ पीहू द्विवेदी उर्फ मानस्वी शुक्ला ने अपने साथियों के साथ अनमोल मित्तल के सामान लेकर वापस आने पर कार में बैठते ही उन्हे दबोच कर पहनी सोने की चेन, अंगूठी, पर्स/नकदी, मोबाइल फोन व क्रेटा कार आदि लूट ली थी, करीब 40-45 मिनट तक उन्हे कार में घुमाते रहे, सेक्टर 50 नोएडा स्थित ए.टी.एम से वादी मुकदमा के कार्ड से पासवर्ड जानकर 50 हजार रूपये भी निकाल लिये गये थे। अभी तक की जानकारी के अनुसार तारा उर्फ पीहू द्विवेदी उर्फ मानस्वी शुक्ला अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फर्जी आई.डी बनाने का भी काम करती है, इस घटना में इसके एक अन्य साथी के भी संलिप्त होने की सम्भावनाएं है, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

*अभियुक्तों का विवरणः*

1.उमेंद्र बहादुर सिंह पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह निवासी ग्राम पवारीकंला, थाना वर्तमान पता तहसील लालगंज, जनपद मिर्जापुर उम्र 30 वर्ष।
2.शिवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कोनिया पुर खुर्द, थाना सोहागी, जिला रीवा, मध्य प्रदेश उम्र 28 वर्ष।

*फरार अभियुक्तों का विवरणः*

1.मनोज पुत्र सर्वेश
2.तारा उर्फ पीहू द्विवेदी उर्फ मानस्वी शुक्ला पुत्री जितेन्द्र
3.एक अन्य साथी

*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः*

1.मु0अ0सं0 247/2023 धारा 395/34/412 थाना सेक्टर-113, नोएडा।
2.मु0अ0सं0 248/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 ए.एक्ट थाना सेक्टर-113, नोएडा।

*बरामदगी का विवरणः*

1.अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तंमचे मय 04 जिन्दा कारतूस .315 बोर।
2.वादी मुकदमा से लूटी गयी नगदी से 3,260 रूपये एक आधार कार्ड व एक वोटर आई.डी कार्ड बरामद।

]]>
https://nationnews18.com/2718/feed/ 0
मामा ने की थी मासूम की हत्या: मक्का के खेत में ऐसे हाल में मिला था शव, वजह जान बहन और जीजा के उड़े होश https://nationnews18.com/2654/ https://nationnews18.com/2654/#respond Wed, 28 Jun 2023 09:02:38 +0000 https://nationnews18.com/?p=2654 बदायूं के उझानी में आठ साल के मासूम की हत्या उसके सगे मामा ने दरिंदगी की कोशिश में नाकाम रहने पर की थी। पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को दबोचा तो उसने पूछताछ के दौरान हकीकत बयां कर दी। घटना का खुलासा हो जाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया। बाद में न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।

युवक उझानी के एक मोहल्ले का निवासी है। वह मृतक बालक के पिता और मां के साथ उन्हीं के किराये के मकान में करीब 15 साल से रह रहा है। पुलिस के मुताबिक- शुक्रवार शाम युवक अपने भांजे को साथ ले गया। कांशीराम कॉलोनी के पास उसने बालक को कुरकुरे के दो पैकेट दिलाए। इसके बाद उसने सड़क पार कर मक्का के खेत में ले जाकर बालक के साथ दरिंदगी की कोशिश की।

नाकाम रहने पर उसने बालक का उसी के अंडरवियर के नाड़े से गला घोंट दिया। युवक ने पुलिस को बताया कि दरिंदगी की कोशिश के दौरान बालक ने शोर मचाने के साथ पूरी घटना पिता को बताने की बात कहने लगा था। युवक के मुताबिक, इससे वह डर गया। अगर वह बालक को नहीं मारता तो उसकी पोल खुल जाती। घटना को अंजाम देकर युवक वहां से चला गया।

इसके बाद युवक, बहन-बहनोई के साथ बालक की खोजबीन में भी रात तक जुटा रहा। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से ही एक रूमाल बरामद किया है। रूमाल का इस्तेमाल उसने दरिंदगी की कोशिश के दौरान किया था।

पहले निर्माणाधीन मकान में छिपाई थी लाश
पुलिस की गिरफ्त में आए कातिल मामा ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद उसने राजनगर गेट के पास एक निर्माणाधीन मकान में लाश छिपा दी थी। इसके बाद वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो वहां उसके भांजे के गायब होने का शोर मच चुका था।
वह अपने बहनोई के साथ बच्चे को तलाश करने का ड्रॉमा करता रहा। किसी को उस पर कोई शक न हो इसलिए वह सभी के साथ तलाश करने में लगा रहा। बाद में मौका पाकर उसने निर्माणाधीन मकान से शव उठाकर मक्का के खेत में फेंक दिया।

पॉक्सो लगाया, 21 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट दाखिल
मासूम की हत्या में उसके सगे मामा के खिलाफ आईपीसी की धारा- 302, 201, 377, 511 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल के दौरान ही डीएनए जांच के लिए भी सैंपल लिया गया।
]]>
https://nationnews18.com/2654/feed/ 0
मन्नत पूरी नहीं होने तक संबंध नहीं बनाऊंगी’, पति ने जबरदस्ती की तो खुला नई दुल्हन का ये राज https://nationnews18.com/2651/ https://nationnews18.com/2651/#respond Wed, 28 Jun 2023 08:53:36 +0000 https://nationnews18.com/?p=2651 राजस्थान के जयपुर जिले के मुहाना थाना इलाके में शादी के बाद एक युवक चक्कर में फंस गया। पीड़ित पति ने शादी के बाद दुल्हन के साथ संबंध बनाने की कोशिश की तो उसकी नई नवेली पत्नी उसे दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। बाद में पीड़ित पति ने जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से ही शादीशुदा थी। अब पीड़ित न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला जयपुर के मुहाना थाना इलाके का है। यहां रहने वाले एक युवक छोटेलाल ने केस दर्ज कराया है। युवक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 35 साल की हो गई थी, लेकिन शादी के लिए कोई भी रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था। इसके चलते वह और उसका परिवार परेशान था।

पीड़ित छोटेलाल ने उसकी कंपनी के बाहर चाय की दुकान लगाने वाले राजू को शादी नहीं होने की बात बताई। जिसके बाद राजू ने उससे कहा कि उसके एक दोस्त दीपक की छोटी बहन कुंआरी है, दीपक उसके लिए कई दिन से लड़का देख रहा है। राजू के कहने पर छोटेलाल ने लड़की रिश्ते की बात करने के लिए हामी भर दी।

राजू छोटेलाल को लेकर अपने दोस्त दीपक के घर गया, जहां उसकी मुलाकात दीपक की बहन मंजू से हुई। सब कुछ तय होने के बाद छोटेलाल ने मंजू के परिवार को शादी के लिए चार लााख रुपये दिए। कुछ दिन बाद छोटेलाल ने मंजू के साथ शादी कर ली। शादी के बाद मंजू घर आई तो वह अपने पति से दूर-दूर रह रही थी

छोटेलाल के पूछने पर मंजू ने बताया कि उसने मन्नत मांगी है, जिसके पूरे होने के बाद ही शारीरिक संबंध बना सकेंगे। कई दिन तक मंजू इसी तरह के बहाने बनाकर उससे दूर रही, लेकिन एक दिन छोटेलाल ने जबरन संबध बनाने की कोशिश की तो मंजू ने उससे गुस्से में बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। ये सुनने के बाद छोटेलाल हैरान रह गया। उसने अपनी पत्नी, दीपक और राजू के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।

पीड़ित पति का कहना है कि शादी से पहले उसने मंजू के परिवार वालों को चार लाख रुपये दिए थे। इधर, झगड़े के बाद मंजू घर से गहने और नगदी लेकर चली गई। वह उससे और रुपये देने की मांग कर रही है। ऐसा नहीं करने पर वह उसे दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

]]>
https://nationnews18.com/2651/feed/ 0