ऊतराखंड – Nation News 18 https://nationnews18.com Latest and Breaking News Mon, 25 Aug 2025 18:29:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://nationnews18.com/wp-content/uploads/2024/09/cropped-images-7-32x32.png ऊतराखंड – Nation News 18 https://nationnews18.com 32 32 सीएम धामी ने थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा https://nationnews18.com/7475/ https://nationnews18.com/7475/#respond Mon, 25 Aug 2025 18:29:23 +0000 https://nationnews18.com/?p=7475 थराली/चमोली।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जनपद के थराली क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आपदा से प्रभावित लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

 

निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर स्तर पर सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने प्रशासनिक अमले को राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। साथ ही प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय, भोजन व चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से भी निरंतर संवाद बनाए हुए है ताकि आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

 

मुख्यमंत्री के दौरे से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। प्रभावित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मिलकर राहत व पुनर्वास संबंधी अपनी प्राथमिक आवश्यकताएं साझा कीं। धामी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए कटिबद्ध है।

 

]]>
https://nationnews18.com/7475/feed/ 0
26 अगस्त को कांग्रेस का राजभवन कूच, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल https://nationnews18.com/7472/ https://nationnews18.com/7472/#respond Mon, 25 Aug 2025 18:25:02 +0000 https://nationnews18.com/?p=7472 उत्तराखंड :कांग्रेस 26 अगस्त को राजभवन कूच करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि इस दिन सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर कांग्रेस मुख्यालय देहरादून से हजारों कार्यकर्ता रैली के रूप में राजभवन के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार विफल साबित हो रही है और आम लोगों की परेशानियों को दूर करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। राजभवन कूच के दौरान पार्टी के पदाधिकारी राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगे, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। संगठन का दावा है कि आंदोलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अपनी आवाज़ बुलंद करेगी।

 

 

]]>
https://nationnews18.com/7472/feed/ 0
थराली आपदा : राहत एवं बचाव कार्यों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश https://nationnews18.com/7432/ https://nationnews18.com/7432/#respond Sat, 23 Aug 2025 14:02:13 +0000 https://nationnews18.com/?p=7432 देहरादून (रिपोर्ट मनोज कुमार):थराली में आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है और उनके उपचार एवं राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा एवं चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर न केवल घायलों का उपचार किया, बल्कि मानसिक रूप से आहत पीड़ितों की काउंसलिंग भी की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सक दल एवं संसाधन तुरंत भेजे जाएंगे। साथ ही, सीएमओ चमोली को निर्देश दिए गए हैं कि स्थिति सामान्य होने तक ग्राउंड जीरो पर रहकर राहत कार्यों की निगरानी करें।

 

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में थराली सीएचसी में 04 चिकित्सा अधिकारी, 06 स्टाफ नर्स, 01 फार्मासिस्ट, 01 ड्राइवर एवं एम्बुलेंस सहित जीवनरक्षक दवाओं के साथ टीम सक्रिय रूप से तैनात है। इसके अतिरिक्त, एसडीएच कर्णप्रयाग से 02 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं 02 अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस को आपदा क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं पीएचसी देवाल से एक अतिरिक्त चिकित्साधिकारी को भी मौके पर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से 06 घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि अन्य दो दर्जन से अधिक घायलों का मौके पर उपचार किया गया।

 

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी और सभी चिकित्सा इकाइयों को उच्चतम सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

]]>
https://nationnews18.com/7432/feed/ 0
उत्तराखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना हमारा उदेश्य: त्रिवेन्द्र https://nationnews18.com/7428/ https://nationnews18.com/7428/#respond Sat, 23 Aug 2025 11:45:21 +0000 https://nationnews18.com/?p=7428 नई दिल्ली ( मनोज कुमार): सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी आदरणीय दुष्यंत कुमार गौतम जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी जी भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा हुई। इस संवाद में राज्य के विकास, संगठन की मजबूती तथा आने वाले समय की रणनीति को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

 

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आदरणीय श्री गौतम जी का मार्गदर्शन उत्तराखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा।

]]>
https://nationnews18.com/7428/feed/ 0
स्पोर्ट्स एकेडमी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मदरहुड यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. अनुज शर्मा को मानद निदेशक नियुक्त किए जाने पर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर https://nationnews18.com/7045/ https://nationnews18.com/7045/#respond Wed, 09 Jul 2025 12:36:59 +0000 https://nationnews18.com/?p=7045 हरिद्वार संवाददाता :भारत में खेल शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही संस्था स्पोर्ट्स एकेडमी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SPAA INDIA) ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मदरहुड यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. अनुज शर्मा को मानद निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

 

यह सम्मान न केवल डॉ. अनुज शर्मा की योग्यता और खेल प्रबंधन के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है, बल्कि मदरहुड यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक गुणवत्ता और नेतृत्व की भी पुष्टि करता है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा सहित संपूर्ण प्रशासनिक व शैक्षणिक परिवार ने डॉ. शर्मा को बधाई दी है।

 

डॉ. अनुज शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सीधे तौर पर कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा को देते हुए कहा, “मुझे यह सम्मान उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा के कारण ही प्राप्त हुआ है। मैं भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन में कार्य करता रहूं, यही मेरी कामना है।”

 

SPAA इंडिया: खेल प्रबंधन की दिशा में अग्रणी संस्थान

 

स्पोर्ट्स एकेडमी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SPAA INDIA) एक मान्यता प्राप्त संस्था है जो भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministry) से स्वीकृत और वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) से मान्यता प्राप्त है। यह संस्था 21वीं सदी के खेल प्रबंधन व तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीबीए (BBA in Sports Management), एमबीए (MBA in Sports Management) और बी.टेक (B.Tech in Sports Technology) जैसे विशिष्ट पाठ्यक्रमों का कॉपीराइट स्वामी है। इन कार्यक्रमों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अधिकृत रूप से मान्यता प्राप्त है।

 

संस्था का उद्देश्य भारत में खेलों के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ाना, उन्हें तकनीकी एवं प्रबंधन कौशल से लैस करना तथा खेल उद्योग को प्रशिक्षित और योग्य मानव संसाधन प्रदान करना है।

 

डॉ. अनुज शर्मा की नियुक्ति से न केवल मदरहुड यूनिवर्सिटी बल्कि सम्पूर्ण उत्तर भारत में उच्च शिक्षा और खेल प्रबंधन के क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति आने वाले समय में खेल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और प्रशिक्षण की दिशा में नई पहल का मार्ग प्रशस्त करेगी।

 

मदरहुड विश्वविद्यालय परिवार को विश्वास है कि डॉ. शर्मा का यह नया दायित्व न केवल विश्वविद्यालय की गरिमा को और ऊँचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि खेल प्रबंधन की राष्ट्रीय रणनीतियों में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रहेगी।

 

]]>
https://nationnews18.com/7045/feed/ 0
मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम योगी, दो साल बाद हुई मुलाकात https://nationnews18.com/4589/ https://nationnews18.com/4589/#respond Sun, 16 Jun 2024 18:57:20 +0000 https://nationnews18.com/?p=4589 मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम योगी, दो साल बाद हुई मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने एम्स डायरेक्टर से मिलकर अपनी मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों से भी मिलने पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार का निर्देश भी दिया। सीएम योगी के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

दो साल बाद अपनी मां से भी मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सीधे ऋषिकेश पहुंचे थे। वह दो साल बाद अपनी मां से मिल रहे थे। सीएम ने मां का हालचाल लेने के बाद एम्स के डायरेक्टर से भी मुलाकात की और मां के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीएम योगी को देखकर उनकी मां सावित्री देवी बहुत प्रसन्न नजर आईं। वह यहां करीब 20 मिनट तक रुके। सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है।

एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। इससे पूर्व भी वह आंखों के संक्रमण के कारण यहां भर्ती रही थीं। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ की मां से मिलकर उनका हाल चाल जाना था। मालूम हो कि सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पचूर गांव में रहते हैं। इससे पहले सीएम योगी 2022 में अपने पैतृक गांव गए थे। तब उन्होंने मां के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। इससे पूर्व भी वह आंखों के संक्रमण के कारण यहां भर्ती रही थीं। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ की मां से मिलकर उनका हाल चाल जाना था। मालूम हो कि सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पचूर गांव में रहते हैं। इससे पहले सीएम योगी 2022 में अपने पैतृक गांव गए थे। तब उन्होंने मां के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों से भी की मुलाकात, दी सांत्वना
मां से मिलने के बाद सीएम योगी ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के लोगों का हाल चाल जाना और डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। घायलों और डॉक्टरों के साथ बातचीत में सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की ओर से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने सभी घायलों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शनिवार को हुए इस हादसे में कुल 14 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें यूपी के लोग भी शामिल थे।

हादसे के बाद ही सीएम योगी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की थी। यही नहीं, सीएम योगी के निर्देश पर शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की एक टीम रुद्रप्रयाग पहुंच गई थी। हादसे के तुरंत बाद ही योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए थे। साथ ही वह घटना का पल-पल अपडेट भी ले रहे थे।

]]>
https://nationnews18.com/4589/feed/ 0
हरिद्वार जिले का नाम रोशन करने वाले आर्यन शर्मा को दसवी कक्षा में 92.6% लाने पर माता पिता का नाम रोशन किया, नेशन न्यूज18 की तरफ से बहुत बहुत बधाई https://nationnews18.com/4531/ https://nationnews18.com/4531/#respond Thu, 16 May 2024 05:00:59 +0000 https://nationnews18.com/?p=4531 आर्यन शर्मा के पिता- प्रो०(डॉ०) अनुज शर्मा हरिद्वार ज़िले की जानी मानी विश्वविधालय मदरहुड विश्वविधालय में डीन के पद कार्यरत है। उनकी माता श्रीमती अनु शर्मा – उच्च शिक्षित एक शिक्षक है- जो कई स्कूल मैंने उपप्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर चुकी है
आर्यन का सपना आईआईटी से बी टेक करके- आईएएस बनकर देश की सेवा करना है
इस अवसर पर विश्वविधालय कुलपति प्रो०(डॉ०) नरेंद्र शर्मा जी और श्री दीपक शर्मा ( निदेशक प्रशासन) ने आर्यन शर्मा को इस उपलब्धि पर अपना स्नेह आशीर्वाद दिया । और इस उपलब्धि पर उनके पिता – डॉ अनुज शर्मा को हार्दिक बधाई दी।

]]>
https://nationnews18.com/4531/feed/ 0
मदरहुड विश्वविधालय के डीन प्रो०(डॉ०) अनुज शर्मा बने प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय जर्नल वीएसआरडी के एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य https://nationnews18.com/4233/ https://nationnews18.com/4233/#respond Sun, 17 Mar 2024 02:55:55 +0000 https://nationnews18.com/?p=4233 उत्तराखंड : आज दिनांक 17/3/24 को मदरहुड विश्वविधालय के डीन प्रो०(डॉ०) अनुज शर्मा को भारत के प्रसिद्ध अन्तरराष्ट्रीय जर्नल वीएसआरडी के एडिटोरियल बोर्ड का मुख्य सदस्य बनाया गया।

यह जर्नल सभी प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस,मैनेजमेंट,लॉ,एजुकेशन,सोशियल साइंस और अन्य सभी विषयों पर वर्ष में 12 इशू पब्लिश करता है। वीएसआरडी के मुख्य एडिटर इन चीफ डॉ कमल सिंह ने डॉ अनुज शर्मा को मुख सदस्य बनने पर हार्दिक बधाई दी। यह जर्नल विश्व के 165 देशों के प्रसिद्ध शिक्षकों को अपना सदस्य नियुक्त करता है। और इन सभी देशों में यह जर्नल लगभग पिछले 15 वर्षों से अपने इशू पब्लिश करता है।यह जर्नल बहुत विख्यात जर्नल है। जिसमें सभी स्कॉलर और शिक्षक अपने रिसर्च पेपर पब्लिश कर सकते है
इस अवसर पर विश्वविधालय कुलपति प्रो०(डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने डॉ अनुज शर्मा को हार्दिक बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। कुलपति जी ने कहा कि हामरा हमेशा से ये अथक प्रयास रहा है कि हमारे विश्वविधालय के शिक्षक उच्च शिक्षित और रिसर्च के क्षेत्र में नवीनतम कार्य करें। हमारे विश्वविधालय में सभी डीन,प्रधानाचार्य,हेड और समस्त शिक्षको के लिये विश्वविधालय में रिसर्च पर कार्य करने हेतु कई कार्यक्रम कई वर्षों से संचालित हो रहे है हमारा प्रयास है कि हमारे शिक्षक भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए सदैव तैयार रहें और विश्वविधालय और भारत वर्ष के लिए नवीन रिसर्च और पेटेंट करें।
इस अवसर पर श्री दीपक शर्मा(निदेशक प्रशासन) ने भी डॉ अनुज शर्मा को इस नयी उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि हमारा विश्वविधालय अपने शिक्षकों को नये नये अनुसंधान और पेटेंट के लिए हमेशा से प्रेरित करता रहा है और हर संभव मदद भी करता रहा है।
प्रो०(डॉ०) अनुज शर्मा ने माननीय कुलपति जी को अपना आदर्श बताया और कहा की वो हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणाश्रोत है

]]>
https://nationnews18.com/4233/feed/ 0
मदरहुड विश्वविधालय के कुलपति प्रो०(डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री स्वरोज़गार प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ में प्रतिभाग किया https://nationnews18.com/4143/ https://nationnews18.com/4143/#respond Fri, 23 Feb 2024 17:27:52 +0000 https://nationnews18.com/?p=4143 उत्तराखंड : आज दिनांक 23/3/24 को उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उच्च शिक्षा विभाग और एनएसई के अनुबंध के माध्यम से उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम 44 शोध और नवांचार के क्षेत्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को उत्तराखण्ड के समस्त विश्वविधालय के माननीय कुलपति और प्रधानाचार्यों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इसी क्रम में मदरहुड के माननीय कुलपति प्रो०(डॉ) नरेंद्र शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री जी साथ सीधे रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि इस योजना के तहत 486 आवेदन आये थे जिसमें से 44 आवेदन स्वीकृत हुए। उक्त 44 आवेदन कर्ताओं को प्रोत्साहन योजना के अंर्तगत 3.45 करोड़ की राशि प्रदान की गई। यह राशि शोध और नवांचार हेतु प्रदान की गई है। उत्तराखण्ड राज्य भारत का प्रथम राज्य बना है जो शोध और नवांचार हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगा।

यह योजना उत्तराखण्ड के शिक्षकों और शोध में शामिल छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर एनएसई के सचिव, और उत्तराखंड राज्य के माननीय शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत जी उपस्थित रहे।

]]>
https://nationnews18.com/4143/feed/ 0
अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज मदरहुड विश्वविधालय में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ https://nationnews18.com/3920/ https://nationnews18.com/3920/#respond Mon, 22 Jan 2024 13:06:46 +0000 https://nationnews18.com/?p=3920 उत्तराखंड : आज मदरहुड विश्वविधालय में अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम सभी शिक्षकों और छात्रों को अयोध्या से लाइव प्राण प्रतिष्ठा का बड़ी डिजिटल स्क्रीन पर प्रसारण दिखाया गया। उसके पश्चात विश्वविधालय कुलपति प्रो०(डॉ) नरेंद्र शर्मा और श्री दीपक शर्मा(निदेशक प्रशासन) ने राम दरबार जिसमें प्रभु श्रीराम,माता सीता,लक्षण और हनुमान जी की विधिवत पूजा और आरती के साथ स्तुति की गई। और उनको बड़े सत्कार आदर से स्नेह आसान पर बैठाया गया। विश्वविधालय में इस शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए गए जिसमें सभी विभाग के छात्रों द्वारा श्री राम जी के जीवनकाल के सभी भागो का मंचन किया गया। जिसमें सबरी का प्रसंग,सुप्रनखा कांड,प्रभु बाल रूप और अन्य प्रसंगों का अति सुंदर मंचन किया गया। छात्रों ने सिया राम जय जय राम गीत गाया। जिसे सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। कॉमर्स विभाग के छात्रों ने प्रभु श्रीराम के बाल रूप से लेकर चौदह वर्ष के वनवास तक का बहुत सुंदर मंचन किया। जिसको देख श्रोताओं के ह्रदय में प्रभु श्रीराम के प्रति स्वतः ही भक्तिभाव उत्पन्न हो गया।फार्मेसी के छात्र विश्वदीप ने मेरे प्रभु श्रीराम आयें है। गीत गिटार के माध्यम से गया। जिसको सुनकर सभी मंत्रमुघ हो गये।
इसके बाद विश्वविधालय के शिक्षकों और छात्रों ने पूरे विश्वविधालय में 510000 (इक्यावन हज़ार) दीपक प्रज्वलित किए।
जिसमें विश्वविधालय के ग्राउंड में दीपक की श्रृंखलाओं से जय श्री राम लिखा गया। जो अधभूत और असमरणीय था।

अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दीपक शर्मा(निदेशक प्रशासन) ने एक सुंदर कविता “पता है कैसे थे मेरे राम” का पाठ किया। जो ह्रदय के अंतःकरण को छू लेने वाली थी।
उसके बाद कुलपति प्रो॰(डॉ)नरेंद्र शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए हमको अपने जीवन में प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने का अहवान किया। और कहा कि अगर हम सब अपने जीवन में कुछ मार्ग प्रभु श्रीराम के पदचिह्नों पर चल लें तो हमारा जीवन उज्ज्वल और सार्थक हो जाएगा।
इस अवसर पर सभी डीन,शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपशिखा और डॉ स्वाति ने किया।

]]>
https://nationnews18.com/3920/feed/ 0