कानपुर सेंट्रल डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ लिया, सुरक्षाओं का जायजा
रिपोर्ट: दीपक मिश्रा

कानपुर नगर( दीपक मिश्रा) अपराधियों की रोकथाम के लिए एक बार फिर से कानपुर के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते नजर आए,थाना फजलगंज क्षेत्र में थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया,गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं रात के समय सक्रिय क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी, सुरक्षा प्रबंध तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की समीक्षा की तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया,कि रात्रि में प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग की जाए, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, तथा अपने क्षेत्र में निरंतर पैदल भ्रमण कर अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।



