आपसी विवाद में युवक ने घर को लगाई आग, सब कुछ जलकर खाक
Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़ से बड़ी खबर — आपसी विवाद में युवक ने घर को लगाई आग, सब कुछ जलकर खाक
रानीगंज (प्रतापगढ़)। जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपसी कलह के चलते गांव निवासी राजेश पुत्र अम्बिका प्रसाद ने गुरुवार की देर रात स्वयं अपने घर में आग लगा दी। आग लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेश का अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुस्से में आकर उसने अपने घर में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते घर में रखी गृहस्थी का सामान, बिस्तर, कपड़े, अनाज और एक प्लेटिना बाइक जलकर खाक हो गई।
आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आगजनी से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी राजेश की तलाश में जुटी हुई है।
🔹 स्थान: ग्राम खाखापुर, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़



