परिवार घर के बरामदे में बैठा रहा,चोरों ने घर से नगदी व गहने चुराए
Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा। फतनपुर थाना क्षेत्र के निधिपटी गाँव में स्थित विनोद मिश्रा के घर पर बीती रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की कीमती वस्तुएं चोरी कर लीं। घटना की जानकारी जैसे ही घर में उपस्थित लोगों को हुई तब घर में उपस्थित लोग चोर चोर कह के चिल्लाने लगे , लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन चोर तत्काल सतर्कता दिखाते हुए घर के छत से नीचे भाग निकले। चिल्लाहट सुन गांव के लोगों ने चोरों को दौड़ाया लेकिन ग्रामीण चोरों को पकड़ने में असफल रहे। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस पूरी टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंची।
मामले का पूरा विवरण
निधिपटी निवासी विनोद मिश्रा के घर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पूरी साजिश के तहत रात के अंधेरे में घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर के कई स्थानों की तलाशी ली गई है। चोरों ने अलमारियों व लॉकर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान को निशाना बनाया।
विनोद मिश्रा ने बताया कि चोरी का अनुमानित मूल्य लगभग 5 लाख रुपये आंका जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फतनपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
पुलिस की कार्रवाई
थाना फतनपुर के एसएचओ ने बताया कि जांच कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। आस-पास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी अहम सुराग तक पहुंचा जा सके।
आगे की कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



