उत्तर प्रदेश

अपराध और अपराधियों के खिलाफ फतनपुर पुलिस का ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी

Published by:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ० अनिल कुमार और थाना प्रभारी फ़तनपुर राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत थाना फतनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना से संबंधित दो अन्तरजनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूट की मोटरसाइकिल, मोबाइल व नगदी बरामद की गई है।

 

🔎 घटना का संक्षिप्त विवरण :

थाना फतनपुर क्षेत्र के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप कार्यालय में दिनांक 02.09.2025 की रात्रि कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और वहां पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट कर 25,000 रुपये नगदी जबरन छीनी। साथ ही ग्राहकों को भी निशाना बनाया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 192/2025, धारा 309(4) BNS दर्ज किया था।

 

🚨 गिरफ्तारी और बरामदगी :

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना फतनपुर के थानाध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर दबिश दी। इसके परिणामस्वरूप 13.09.2025 को पकड़ी मोड़ के पास दो अभियुक्त –

 

1. समीर पुत्र इमाम अली (24 वर्ष), निवासी सिकंदरा तुलापुर, थाना बहरिया, प्रयागराज

 

 

2. भोला उर्फ उज्जवल उर्फ भांटा तेली (18 वर्ष), निवासी सिकन्दा, थाना बहरिया, प्रयागराज – को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई –

🔹 01 एक अदद तमंचा .315 बोर

🔹 02 दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर

🔹 02 दो अदद खोखा कारतूस .315 बोर

🔹 01 मोटरसाइकिल स्पलेन्डर प्लस (लूट में प्रयुक्त)

🔹 01 मोबाइल फ़ोन (लूट के पैसे से खरीदा गया)

🔹 2000 रुपये नगदी (लूट की रकम में से)

 

इस आधार पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 317(2) BNS एवं 3/25 Arms Act की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गई।

 

📝 अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास :

👉 समीर पुत्र इमाम अली पर पहले से भी विभिन्न गंभीर अपराध दर्ज हैं –

 

मु0अ0स0- 197/2023 थाना बहरिया (धारा 147/148/149/34/307/504 भादवि व 3(1)द/3(ध)/3(2) SC/ST एक्ट)

 

मु0अ0स0- 192/2025 थाना फतनपुर (धारा 392(4)/317(2) BNS व 3/25 Arms Act)

 

 

👉 भोला उर्फ उज्जवल उर्फ भांटा तेली पर –

 

मु0अ0स0- 192/2025 थाना फतनपुर (धारा 392(4)/317(2) BNS व 3/25 Arms Act)

 

 

👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

उ0नि0 राहुल कुमार के नेतृत्व में कां0 रामनिवास, कां0 ओमप्रकाश एवं कां0 सुनील यादव ने इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में अपना योगदान दिया।

 

📢 पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ० अनिल कुमार ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति व सुरक्षा बनी रहे।

 

———————————

प्रतापगढ़ पुलिस – आपके साथ, हर कदम पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *