उत्तर प्रदेश

डीजीपी के निर्देश, सोशल मीडिया पर महिलाओं-बच्चों पर टिप्पणी करने पर होगी कार्रवाई; हटेगा इस तरह का कंटेंट

Published by धर्मेंद्र शर्मा

डीजीपी राजीव कृष्ण ने साइबर अपराध का मुकाबला करने के लिए 14सी के पोर्टल एनसीआरपी पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही, देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरे में डालने वाले कंटेंट को भी हटाने (टेकडाउन) की कार्यवाही करने के निदेश भी दिए है।

 

डीजीपी ने इस बाबत जारी परिपत्र में कहा कि साइबर अपराध के पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए जरूरी है कि हर शिकायत के पोर्टल पर प्रदर्शित होते ही थाना स्तर की साइबर सेल तत्काल कार्यवाही करे। इन शिकायतों को तीन वर्गों वित्तीय अपराध संबंधी शिकायतें, सोशल मीडिया संबंधी शिकायतें और विविध व गैर साइबर अपराध संबंधी शिकायत में बांटा जा सकता है।

वित्तीय अपराध के गंभीर मामलों, गिरोह, कॉल सेंटर्स के खिलाफ प्राथमिकता पर मुकदमा दर्ज किया जाए। जिन अपराधों में फ्रॉड की राशि बैंकों में है, उसे न्यायालय से आदेश कराकर पीड़ितों को वापस कराया जाए। उन्होंने इस बाबत सभी एसओ और साइबर क्राइम की जांच से जुड़े पुलिसकर्मियों को एसओपी की विस्तार से जानकारी देने का निर्देश भी दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *