उत्तर प्रदेश

थाना कौशाम्बी पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा, एक चाकू बरामद

Published by धर्मेंद्र शर्मा

गाजियाबाद (दीपक मिश्रा) :थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने सुबह चेकिंग के दौरान लूट का स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक का कारतूस घटना में प्रयुक्त एक चाकू, व एक कार स्नैचिंग से संबंधित 2130 रुपए बरामद कर सफलता हासिल की है। इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा मिली जानकारी में बताया गया, कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के अंतर्गत रूटीन चेकिंग में टीम बनाकर वैशाली सेक्टर 2/5 की पुलिया पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की संघन चेकिंग की जा रही थी। उसी समय में एक गोल्डन कलर की कार आती दिखाई दी। जिसे मौजूद पुलिस टीम ने रुककर चेकिंग कराने के कहा, लेकिन कार चालक के ने कार को ना रोकते हुए बहुत तेज गति से एलीवेटेड की नीचे कच्चे रास्ते पर भगाया, जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किया गया। आगे जाकर के कार टकराकर रुक गई तथा इसमें सवार बदमाशों ने भागते हुए अपने आप को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ व जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। तत्काल ही उपस्थित पुलिस टीम के द्वारा साहस का परिचय देते हुए अन्य दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सुजल व अपने अन्य दो साथियों का नाम विशाल व संदीप बताया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक कार व लूट,स्नैचिंग से सम्बन्धित 2,130/-रु0 बरामद किए हैं।पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया ।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि ये तीनों सुबह के समय गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूट,स्नैचिंग व चोरी की घटना कारित करते हैं। दिनांक 25 अगस्त को थाना क्षेत्र कौशाम्बी में हुई चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से अन्य जानकारी की जा रही है ।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

सुजल पुत्र पवन निवासी ब्लॉक A मकान नंबर 628 मंगोलपुरी थाना राजपार्क दिल्ली उम्र करीब 19 वर्ष।

संदीप पुत्र अशोक निवासी ब्लॉक G w- 28/217 झुग्गी मंगोलपुरी दिल्ली हाल पता कैलाश विहार ग्राम पंसाली थाना बेगमपुर दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष।

विशाल पुत्र कुलदीप निवासी गली न0 19 मकान नंबर 201 ग्राम पंसाली कैलाश विहार थाना बेगमपुर दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास*

* गिरफ्तार अभियुक्त सुजल उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली, गाजियाबाद एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग, चोरी व चोरी का माल बरामद होने व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त संदीप उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली, गाजियाबाद एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग, चोरी व चोरी का माल बरामद होने व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है । विशाल उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली, गाजियाबाद एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग, चोरी व चोरी का माल बरामद होने आदि से सम्बन्धित लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *