कानपुर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने टीम के साथ जुलूस की सुरक्षा का लिया जायजा
Published by धर्मेंद्र शर्मा
कानपुर नगर ( *दीपक मिश्रा* ) : कानपुर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना बकेनागंज, चमनगंज, कर्नलगंज, बजरिया व अनवरगंज क्षेत्र में आज बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह ने जुलूस मार्ग का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया।
जुलूस मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों पर, विशेषकर रात्रि के समय, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी निगरानी एवं सतत गश्त बनाए रखने हेतु पुलिस बल को अलर्ट मोड में रहने के आदेश भी दिए।
स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं जुलूस आयोजकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की गई।
जुलूस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की समीक्षा की गई एवं रात्रि गश्त तथा पैदल गश्त के माध्यम से निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त द्वारा आम नागरिकों से शांति, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया



