उत्तर प्रदेश

थाना फेस-3 पुलिस की बड़ी सफलता : ₹15 हज़ार का इनामी सलीम खान गिरफ्तार

Published by धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा :थाना फेस-3 पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹15,000 के इनामी वांछित अभियुक्त सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर करोड़ों की ठगी और वेतन घोटाले का संगीन मामला दर्ज था।

 

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से दबोचा

31 अगस्त 2025 को थाना फेस-3 पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-64 स्थित सहारा कट से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सलीम खान पर मु0अ0सं0 304/2025 धारा 316(2)/318(4)/351(2)/316(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।

अपराध का तरीका

पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज़ों के माध्यम से ठगी की।

आरोपीगण कर्मचारियों को सैलरी देने के नाम पर पीड़ित से पैसा लेते थे।

ठेकेदार/कर्मचारियों को वेतन न देकर करीब ₹26 लाख रुपये हड़प लिए गए।

गिरोह संगठित होकर धोखाधड़ी जैसे अपराध करता था और अवैध संपत्ति अर्जित करता था।

 

अभियुक्त का ब्यौरा

नाम: सलीम खान,पिता का नाम: इकरार खान स्थायी पता: ग्राम बहादुरपुर कच्छार, तहसील फूलपुर, जिला प्रयागराज वर्तमान पता: पंचशील ग्रीन-2, टॉवर B-1, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र: 26 वर्ष

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 304/2025, धारा 316(2)/318(4)/351(2)/316(5) बीएनएस, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।

 

मु0अ0सं0 201/2025, धारा 316(5)/318(4)/61(2)/336(3)/336(4)/340(2) बीएनएस, थाना हाथरस कोतवाली, जनपद हाथरस।

 

पुलिस अधिकारियों की सराहना

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्तालय ने थाना फेस-3 टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

मामले कहां कितने दर्ज

₹15,000 का इनामी था आरोपी

फर्जी दस्तावेज़ बनाकर ठगी करता था गिरोह

करीब ₹26 लाख रुपये हड़पे थे

प्रयागराज और हाथरस में भी मामले दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *