प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल के सामने अवैध ट्रकों का अड्डा, पुलिस का लापरवाह रवैया
Published by chaman singh
ग्रेटर नोएडा वेस्ट।प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सामने आए दिन खड़े हो रहे अवैध ट्रक अब बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। सुबह-शाम स्कूल टाइम पर गेट के ठीक बाहर ट्रकों की कतारें लग जाती हैं, जिससे न सिर्फ जाम की स्थिति उत्पन्न होती है बल्कि बच्चों के सुरक्षित आवागमन में भी बाधा पहुंचती है।
मंगलवार को जब गार्ड ने इस समस्या की शिकायत चौकी पुलिस से की तो चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। लेकिन समस्या का समाधान करने की जगह उन्होंने गार्ड को ही रूखे और अजीब ढंग से डांट-फटकार लगाई और बिना किसी कार्रवाई के उल्टे वहां से चले गए।
अभिभावकों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह रवैया बेहद असंवेदनशील है। एक ओर बच्चे रोज़ इस खतरे से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस की बेरुख़ी ने सभी को हैरान कर दिया है।
लोगों ने जिला प्रशासन और उच्च पुलिस अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर स्कूल के सामने से अवैध ट्रकों को हटाने और चौकी पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैये पर कार्रवाई की मांग की है।
बड़ा सवाल: बच्चों की सुरक्षा बनाम पुलिस की बेरुख़ी—किसे मिलेगी प्राथमिकता?



