गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, टूटा 1978 का रिकार्ड – चौथी बार श्री बजरंगबली को कराया स्नान
प्रयागराज:ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
प्रयागराज। गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते सोमवार को प्रयागराज ने इतिहास का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। वर्ष 1978 का अब तक का जलस्तर का रिकॉर्ड टूट गया है।
लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण संगम नगरी की अनेक बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। खास बात यह रही कि इस बाढ़ में कोतवाली परिसर स्थित श्री बजरंगबली जी की प्रतिमा चौथी बार गंगा जल में स्नान कर चुकी है। यह दृश्य श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में अभी भी वृद्धि का क्रम जारी है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
मुख्य बिंदु:
प्रयागराज में टूटा 1978 का जलस्तर रिकॉर्ड।गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।चौथी बार श्री बजरंगबली जी को गंगा ने कराया स्नान।कई निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न।प्रशासन अलर्ट मोड पर, राहत व बचाव कार्य तेज।
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह दृश्य अद्भुत और दिव्य है, लेकिन साथ ही बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए गंभीर संकट भी बनता जा रहा है।



