ऊतराखंड

26 अगस्त को कांग्रेस का राजभवन कूच, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

देहरादून:ब्यूरो चीफ मनोज कुमार

उत्तराखंड :कांग्रेस 26 अगस्त को राजभवन कूच करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि इस दिन सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर कांग्रेस मुख्यालय देहरादून से हजारों कार्यकर्ता रैली के रूप में राजभवन के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार विफल साबित हो रही है और आम लोगों की परेशानियों को दूर करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। राजभवन कूच के दौरान पार्टी के पदाधिकारी राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगे, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। संगठन का दावा है कि आंदोलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अपनी आवाज़ बुलंद करेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *