उत्तर प्रदेश

शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख की अगुआई में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,ब्लॉक कर्मचारी रहे उपस्थित

ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

बेल्हा। विकास खण्ड शिवगढ़ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विकास खण्ड परिसर से भगवतगंज बाजार तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा में सम्मिलित होकर निवर्तमान विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के भतीजे एवं ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगा झण्डा लगाकर आज़ादी का जश्न मनाएँ।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी श्री संजय नारायण झा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत/आईएसबी) श्री शिव कुमार श्रीवास्तव, श्री ज्ञान प्रकाश पांडेय समेत ब्लॉक के समस्त कर्मचारीगण एवं िवर्तमान विधायक रानीगंज धीरज ओझा जी की मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र, अमरीश मिश्रा, गौरव तिवारी,अखिल सिंह डेविड आदि लोग उपस्थित रहे।यह भव्य आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “हर घर तिरंगा” अभियान और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सशक्त नेतृत्व से प्रेरित रहा।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, और लहराते तिरंगों की कतारों ने एक अद्वितीय, प्रेरक और अविस्मरणीय दृश्य प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *