उत्तर प्रदेश

मुरादनगर में चोरों का दुस्साहस, पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था फिर उजागर

रिपोर्ट : अबशार उलहक

मुरादनगर में रावली निवासी गौतम चौधरी के घर 1 अगस्त को बीती रात चोरों ने सेंधमारी की, जिसने एक बार फिर इलाके में पुलिस की लचर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। देर रात दो चोर गौतम के घर में घुसे, लेकिन उनके बेटे आदित्य की नींद खुलने से मामला बिगड़ गया। चोरों ने चाकू दिखाकर आदित्य को धमकाया, लेकिन उसने पास रखा बैट उठाकर चोर के हाथ पर वार किया, जिससे चाकू गिर गया। इसके बाद चोरों के साथ हाथापाई हुई, जिसमें एक चोर ने आदित्य की छाती पर लात मारी। आदित्य ने भागते हुए एक चोर के पैरों को कस कर पकड़ा मगर दूसरे चोर ने ईंट से आदित्य के हाथ पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया और चोरों को भागने का मौका मिल गया। बाहर उनका तीसरा साथी बाइक लेकर इंतजार कर रहा था, जिसके साथ वे फरार हो गए। इस दौरान घर वाले जाग गए । तब उन्होने आदित्य को घायल देखा वो तुरंत आदित्य को चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और प्लास्टर चढ़ाया गया।

गौतम चौधरी ने इस मामले को लेकर मुरादनगर थाने में तहरीर दी है, और पुलिस ने जांच शुरू की है। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की निष्क्रियता से लोग खौफ में हैं। आखिर कब तक आम नागरिकों को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *