बेल्हा। प्रतापगढ़ डीएम शिव सहाय अवस्थी ने राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर पाठकों को प्राप्त हो रही सुविधाओं की ली जानकारी। जिलाधिकारी ने लगभग आधे घंटे तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनको सफलता के मंत्र दिए। डीएम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि एक समय में एक ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे, अंग्रेजी के समाचार पत्रों में द हिन्दू और इंडियन एक्सप्रेस तथा हिंदी के समाचार पत्रों में अन्य समाचार पत्रों के साथ दैनिक भास्कर (नेशनल एडिसन) का भी अध्ययन करें। बेसिक तैयारी के लिए हाई स्कूल/इंटरमीडिएट की एन०सी०ई०आर०टी० की किताबों का अध्ययन करे एवं एकाग्रता के साथ पढना लिखना सुनना तथा ग्रुप डिस्कस करना शुरू करें, सिलेबस याद करे तथा विगत वर्षों के साल्व्ड पेपर हल करे, इससे सफलता आवश्य मिलेगी। डीएम ने राजकीय जिला पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं से संतुष्ट दिखे, परन्तु पुस्तकालय को और अधिक जनोपयोगी बनाने हेतु उनके द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा एवं पुस्तकालयाध्यक्ष राजकीय जिला पुस्तकालय नसरत अली को भारतीय न्याय संहिता, दर्शनशात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की और अधिक पुस्तकों को मगाने के निर्देश दिये गये। पुरानी पुस्तको की बाईनडिंग, पुरानी क्षतिग्रस्त आलमारियों के स्थान पर नई आलमारियों का क्रय तथा भवन के यथाआवश्यक मरम्मत के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष सहित सभी कर्मचारी व पुस्तकालय में नियमित अध्यनरत सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
Related Articles
’हाईटेक’ नोएडा में सिस्टम की मौत: तड़पता रहा इंजीनियर युवराज, समय पर नहीं पहुंची मदद
January 21, 2026
DM के आदेश की उड़ी धज्जियां: मुरादनगर के ‘शिक्षा माफिया’ बच्चों की जान से कर रहे खिलवाड़!
January 8, 2026
Check Also
Close

