उत्तर प्रदेश

पूर्व राज्यपाल से मिले कुश्ती संघ के अध्यक्ष, महामहिम ने की सराहना

Published by धर्मेंद्र शर्मा

 

 

संवाददाता, नोएडा: सोमवार को नोएडा स्थित सेक्टर-51 में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा से कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष सतपाल यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सतपाल यादव ने महामहिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कुश्ती संघ द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

 

बैठक के दौरान सतपाल यादव ने बताया कि जिले के पहलवानों में कुश्ती को लेकर जबरदस्त उत्साह है और उन्हें बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए संघ प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आगामी महीनों में एक भव्य कुश्ती आयोजन की योजना बनाई जा रही है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने सतपाल यादव के प्रयासों की सराहना की और कहा कि नोएडा में युवाओं और जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे उनके कार्यों की चर्चा उन्होंने कई लोगों से सुनी है। उन्होंने यादव को इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।

 

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और नोएडा में खेल तथा समाजसेवा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *