बिहार

भाजपा भोजपुर द्वारा बूथ सशक्तिकरण व सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित हुई

आरा(रामा शंकर, ब्यूरो )

आरा(रामा शंकर, ब्यूरो ): भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण एवं सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन ममता से ने किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य भोजपुर की सभी सातों सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है। वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ की अहमियत है और हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पूरी मजबूती से कार्य करना होगा। उन्होंने सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी और आगामी रणनीतियों पर फोकस करते हुए सभी को सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही संभव हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहाबाद क्षेत्र की सभी सीटों पर पार्टी को जीत मिलेगी।

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि चुनावी समय करीब है और भोजपुर भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ मैदान में है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है।

बैठक में ई. धीरेन्द्र सिंह, रामदिनेश यादव, ज्योति कुशवाहा, धनंजय तिवारी, निशांत सिंह, संतोष चंद्रवंशी, अनुपमा पम्मी, जीतु चौरसिया, चुन्नी देवी, सुनील कुमार, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, विजेन्द्र ठाकुर समेत कई मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *