उत्तर प्रदेश

ऑल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के मेरठ मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन सम्पन्न

पत्रकारों ने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

नोएडा : नोएडा स्थित साई एन्क्लेव, सेक्टर-53, परिसर में रविवार, 15 जून 2025 को दोपहर 12 बजे ऑल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के मेरठ मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मेरठ मंडल अध्यक्ष आशू गुप्ता ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री भीष्म यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी—महासचिव हरिओम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष एस. के. सिंह, पंकज शर्मा, विक्रम सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में संपादकगण, संवाददाता और प्रेस प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि श्री भीष्म यादव ने उद्घाटन भाषण में कहा, “यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं बल्कि पत्रकारों के विचार-विनिमय और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनेगा।” उन्होंने इसे पत्रकार समुदाय के लिए एक अनुकरणीय पहल बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धनिराम श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री शशांक शर्मा ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इसे संगठन के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संपादक संपूर्ण आवाज समाचार पत्र आशू गुप्ता और ब्यूरो प्रमुख एस. के. सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक सभा के उपरांत आए हुए सभी पत्रकारों का सम्मान अंग वस्त्र, पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

समारोह में प्रमुख रूप से दृष्ट गुप्ता (इंडिया डेली), अभिषेक कुमार (ANI), अंजना भागी (चेतना मंच), प्रमोद दीक्षित, मामराज तोमर, प्रफुल्ल पांडेय, शंभू गुप्ता, शीतल प्रजापति सहित अनेक पत्रकारों ने भागीदारी की। समापन से पूर्व सभी ने संगठन की एकता को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *