16th March 2025

उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर :हनी ट्रैप चलाने वाले गैंग पर दर्जनों मुकदमे फिर भी करते रहे घिनौने काम ,पुलिस ने 2 बदमाश सहित एक युवती को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: धर्मेंद्र शर्मा

सेंट्रल नोएडा( धर्मेंद्र शर्मा):दिनांक 22.02.2025 को पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के माध्यम से थाना बादलपुर को सूचना प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर बादल डेढ़ा उर्फ कालू सिंह ने बताया कि एक 19-20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की।

पीड़िता द्वारा घटना का समय सुबह 07:30 बजे से 08:30 बजे के बीच बताया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ और स्थान का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि घटना के समय पीड़िता की बहन भी वहीं मौजूद थी और आस-पास के लोगों की गतिविधियां सामान्य थीं। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हुई, जिसके पश्चात उच्चाधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

पूछताछ एवं जांच के प्रमुख बिंदु:

  • पीड़िता ने बताया कि वह अकेले रहती है, उसके पिता नहीं हैं और मां से विवाद चल रहा है। बादल डेढ़ा और प्रिन्स उसके “मुंहबोले भाई” हैं। वह पिछले दो वर्षों से बादल के मकान में दिल्ली में रहती थी और वही उसका खर्च उठाता था।
  • जांच में खुलासा हुआ कि बादल डेढ़ा अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध 11 मुकदमे दर्ज हैं।
  • अभियुक्त बादल डेढ़ा व प्रिन्स ने पूर्व में भी थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद क्षेत्र में एक मकान मालिक और उसके नाबालिग बेटे के विरुद्ध झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने का प्रयास किया था।

अपराध का तरीकाः
अभियुक्तगण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मकान मालिकों को निशाना बनाते थे। ये लोग महिला अभियुक्ता को किराएदार बनाते, फिर बलात्कार के झूठे आरोप लगाकर मकान मालिक को धमकाते थे। अभियुक्तगण पुलिस और वकीलों की जानकारी का भय दिखाकर समझौता राशि वसूलते थे।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी:

  • अभियुक्त बादल डेढ़ा उर्फ कालू सिंह, प्रिन्स और अभियुक्ता जेहरा को थाना बादलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
  • कुल 40,000 रुपये (प्रिन्स से 12,000 रुपये, बादल डेढ़ा से 13,000 रुपये, और जेहरा से 15,000 रुपये) बरामद किए गए।

अभियुक्तों का विवरण:

  1. बादल डेढ़ा उर्फ कालू सिंह: उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम दल्लुपुरा, दिल्ली।
  2. प्रिन्स: उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़ी कटैया, गाजियाबाद।
  3. जेहरा: उम्र 19 वर्ष, निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली।

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 54/2025, धारा 308(7) बीएनएस, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर।

आगामी कार्रवाई:

  • अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत भी कार्यवाही प्रस्तावित है।
  • मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य पीड़ितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी को इस गिरोह से संबंधित कोई जानकारी हो या कोई अन्य पीड़ित हो, तो वह तत्काल थाना बादलपुर से संपर्क करें। पुलिस की ओर से ऐसे मामलों में त्वरित और गोपनीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close