16th March 2025

उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया को जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

ब्यूरो रिपोर्ट

भाजपा पश्चिमी यूपी अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अपने नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य व खुशियों की मनोकामना की। वही अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने सभी लोगों के साथ अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। वही दूरदराज से आए लोगों ने भी क्षेत्रीय अध्यक्ष को पुष्प व उपहार देकर शुभकामनाएं दी। वही गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष नितिन गोयल व उनकी टीम ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया उनके निवास स्थान पर जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा नेता नितिन गोयल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया की सभी समाज में भारी लोकप्रियता है। वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो बार महामंत्री एवं गौतमबुद्धनगर अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने से भाजपा को काफी फायदा हुआ है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने नई ऊंचाइयों की प्राप्ति की है और मुझे पूरा विश्वास है क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया ऐसे ही पार्टी को ऊचाईयों पर पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close