उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद से नोएडा में आकर बार में पार्टी के बाद नशे में की फायरिंग, गाजियाबाद के दो सिपाही गिरफ्तार

रिपोर्ट :धर्मेंद्र शर्मा

नोएडा रिपोर्ट (धर्मेंद्र शर्मा ):नोएडा सेक्टर 38 के स्थित गार्डन गैलरिया मॉल में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में तैनात दो सिपाहियों ने पार्टी के बाद पार्किंग में सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को थाने से जमानत दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर 38 स्थित गार्डन गैलरिया मॉल में शुक्रवार रात को बार में एक पार्टी थी। इस पार्टी में गाजियाबाद कमिश्नरेट के इंदिरापुरम थाने में तैनात इस कॉन्स्टेबल धीरज और मुकुल भी आए थे। दोनों के पास सर्विस रिवॉल्वर थी। शराब पीने के बाद माल परिसर में मुकुल ने सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
इस फायरिंग की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और शोर शराबा हो गया। मौके से दोनों सिपाही फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसमें दोनों सिपाहियों के नाम सामने आए और सीसीटीवी फुटेज में भी कई चीजे सामने निकली।

इसके बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज किया गया और दोनों सिपहिया धीरज कुमार और मुकुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में इंदिरापुरम गाजियाबाद में तैनात कॉन्स्टेबल धीरज कुमार और मुकुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों को थाने से जमानत दे दी गई है।
नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल के परिसर में सरकारी हथियार से फायरिंग के मामले में डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि इंदिरापुरम कोतवाली में तैनात आरक्षी मुकुल और धीरज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों आरक्षियों के निजी कार्यक्रम में नोएडा जाने की बात सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *