24th October 2024

क्राइम

थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध असलहा की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 09 अवैध अवैध तमंचे .315 बोर बरामद।

दिनांक 24.04.23 को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की जा रही चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के जैविक पार्क के पास, फोरेस्ट स्पा के सामने से अवैध असलहा की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र बनी सिंह निवासी ग्राम बिसारा, थाना खैर, जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 09 अवैध तमंचे .315 बोर बरामद हुये है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणः

देवेन्द्र पुत्र बनी सिंह निवासी ग्राम बिसारा, थाना खैर, जिला अलीगढ़।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 191/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरणः

09 अवैध तमंचे .315 बोर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close