गौरा सीएचसी पर स्वास्थ शिविर आयोजित , पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन मुफ्त दवा किया गया वितरित
Published by :ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

गौरा (प्रतापगढ़)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मरीजों व स्थानीय नागरिकों को कई लाभकारी योजनाओं से जोड़ा गया।
कार्यक्रम के दौरान मरीजों को फल वितरण किया गया तथा किशोरियों को सेनेटरी पैड और आयरन की गोलियां उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे स्वस्थ एवं पोषित रह सकें। इसके साथ ही योग्य लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस विशेष अवसर पर गौरा CHC में पैथोलॉजी का उद्घाटन किया गया। पैथोलॉजी खुलने से अब ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके अतिरिक्त प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य शिविर एवं जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर आमजन से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य एवं समाज के कल्याण को समर्पित है।
अंत में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
👉 इस आयोजन से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिला बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ी पहल साबित हुई।
इस मौके पर रानीगंज के नि वर्तमान विधायक धीरज ओझा, शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश सरोज, मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



