गाजियाबाद( दीपक मिश्रा ): उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर 21पीपीएस अफसर को सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर प्रमोशन किया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा का नाम भी शामिल है। गाज़ियाबाद में नियुक्त सहाय पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा का अपर पुलिस उपायुक्त रैंक पर प्रमोशन होने पर गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर रविंदर गौड व, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय कल्पना सक्सेना द्वारा रैंक प्रतीक चिन्ह लगाकर पमोशन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा 2008 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। जो लगभग दो साल से गाजियाबाद जिले में कर्तव्यनिष्ठा से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
जनता द्वारा आई गई, समस्याओं का निष्पक्षता के साथ समस्या का समाधान करना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



