उत्तर प्रदेश

मुरादनगर : कन्या पाठशाला स्कूल में 76 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट : अबशार उलहक

26 जनवरी 2025 को 76वाँ गणतंत्र दिवस एमएसएस कन्या पाठशाला मौहल्ला महाजनान मुरादनगर में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प. विनोद मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अ. भा. परशुराम सेवा दल एवम प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया एवम माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प. विनोद मिश्रा एवम प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव द्वारा मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि प. विनोद मिश्रा ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई दी तथा देश की सुरक्षा में लगे वीर जवानों को सैल्यूट करते हुए राष्ट्र की उन्नति की कामना की एवम छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की महत्ता पर विस्तारपूर्वक समझाया। पूर्व सभासद नरेंद्र शर्मा, बोबी पंडित, महेश गर्ग, दीपक मेंबर, मोहन लाल, प्रमोद कौशिक, यतिदेव शर्मा, अनमोल शर्मा, अधर्व गर्ग आदि गणमान्यजन तथा विद्यालय की अध्यापक एवम अध्यापिकाएं श्रुति वर्मा, अनीता रानी, संगीता धामा, कुसुम, दीपाली, प्रदीप त्यागी, संदीप कुमार, स्वाति, छवि, खुशबू आदि भी इस समारोह में उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अन्नू सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *