फतनपुर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Published by ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज के पर्यवेक्षण में, थाना फतनपुर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं छेड़खानी के गंभीर आरोपों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना फतनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस टीम ने संजय सरोज पुत्र [अमृतलाल] निवासी [महमदपुर] थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध 8 अक्टूबर को थाना फतनपुर में दुष्कर्म, छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिए प्राथमिकता का विषय थी, क्योंकि मामला महिला सुरक्षा एवं नाबालिग पीड़िता से जुड़ा हुआ था। लगातार दबिश देने के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।
थाना प्रभारी फ़तनपुर राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जनपद पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



