उत्तर प्रदेश
CO रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा/ बाजारों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई
ब्यूरो चीफ दीपांशु तिवारी
गौरा। श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा/ कानून व्यवस्था हेतु संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी क्षेत्रों में किया गया पैदल गश्त-
पैदल गश्त के दौरान अवांछनीय तत्वों पर सतर्क नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की कराई गई चेकिंग-
श्रावण मास व कांवड यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना प्रभारी फतनपुर श्री राजेन्द्र त्रिपाठी के साथ थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा/ बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कराई गई व अवांछनीय तत्वों पर सतर्क नजर रखते हुए साथ ही स्थानीय लोगों को सुरक्षा का आश्वासन/भरोसा दिया गया ।



